अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा हुए संक्रमित

Share

मंदसौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना ने जहां कोहराम मचा कर रख दिया है वही संकटकाल के बीच राजनैतिक जगत से राजनेताओं के भी कोरोना से संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है जिसमें आज प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के कोरोना से संक्रमित होने की खबर सामने आईं है जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है।

मंत्री देवड़ा ने ट्वीट के जरिए दी ये जानकारी

इस संबंध में, प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, कल मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने चिकित्सकों की सलाह पर स्वयं को निवास पर आइसोलेट कर लिया है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप सभी भी अपना बेहद ध्यान रखें। अगले एक सप्ताह तक संभव है कि आपसे दुरभाष पर सम्पर्क न हो सके। कृपया सभी घर में रहें-सुरक्षित रहें।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी हुए कोरोना पॉजिटिव

इस संबंध में, प्रदेश के कांग्रेस जगत से पूर्व मंत्री जीतू पटवारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसे लेकर ट्वीट करते हुए कहा था कि, मैंने 15 अप्रैल को कोरोना टेस्ट करवाया था जो पॉजिटिव आया है, मेरे साथ सपंर्क में आएं सभी परिवार के साथियों से आग्रह है कि अपना टेस्ट करवाएं व स्वास्थ का ख्याल रखें, हम सभी को एकजुटता के साथ कोरोना से लड़ना है, निश्चित ही यह जंग हम अवश्य जीतेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें