*इंदौर के जमीन कारोबारी सुरेंद्र संघवी और उनके पुत्र प्रतीक संघवी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह ईडी के अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी ली। कनाड़िया रोड स्थित आवास से गिरफ्तार कर ईडी अधिकारी उन्हें स्थानीय कार्यालय ले गए हैं, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार सुबह ही दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि पूछताछ के लिए जांच एजेंसी कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी*!
*एजेंसी को शिकायतकर्ता नई जानकारी, दस्तावेज भी भेज रहे है*
*डायरी पर जमीनो का सौदा करके, कई नए कालोनाईजर को बर्बाद करने के आरोप भी*
*नगदी में मोटी राशि का मासिक लेन—देन से बनाया मोटा काला धन और अवैधानिक ट्रांजेक्शन*
*कई नए कोलिनाइजर भी आएंगे लपेटे में, जिनके नाम जमीन नहीं उन्होंने भी कैसे कमाए/ट्रांजेक्शन किया करोड़ों का ?*
संस्था की जमीन खरीद फरोख्त के मामले में आरोपी भूमाफिया सुरेंद्र संघवी और प्रतीक संघवी को ED ने कल दिनांक 11/05/2023 को गिरफ्तार किया था, दोपहर तक विशेष कोर्ट में पेश करने की संभावना, रिकार्ड में गिरफ्तारी आज दर्ज की जाने की जानकारी सूत्रों से मिल रही है, जेल में बंद भूमाफिया दिलीप सिसौदिया उर्फ दीपक मद्दा की भी जेल से गिरफ्तारी/पूछताछ के लिए रिमांड संभव…





