अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

फंसे कांग्रेस नेता:थरूर ने सुमित्रा महाजन को श्रद्धांजलि दी, कैलाश विजयवर्गीय बोले- ताई एकदम स्वस्थ हैं

Share

इंदौर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निधन की फर्जी खबर गुरुवार रात सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसकी शुरुआत कांग्रेस नेता शशि थरूर की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुई। थरूर ने लिखा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन जी हमारे बीच नहीं रहीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

थरूर के इस ट्वीट के जवाब में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ताई एकदम स्वस्थ हैं, भगवान उन्हें लंबी उम्र दे।

विजयवर्गीय की पोस्ट पर थरूर ने कहा कि सुमित्रा महाजन के निधन की खबर वाली सोशल मीडिया पोस्ट उन्होंने डिलीट कर दी है। बता दें कि हल्का बुखार आने के बाद सुमित्रा महाजन ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

थरूर ने बाद में माफी मांगते हुए लिखा कि पता नहीं ये कौन लोग हैं, जो इस तरह की झूठी खबरें फैलाते हैं। मुझसे भूलवश ऐसा हुआ है। मेरी शुभकामनाएं सुमित्रा जी के साथ हैं। भगवान उन्हें लंबी उम्र दें और स्वस्थ रखें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें