अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मॉनसून सत्र में सरकार को 5 मुद्दों पर घेरने की रणनीति

Share

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर आज यानी रविवार को पूर्व मंत्री कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस विधायक दल ने मॉनसून सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की.

मध्य प्रदेश में हाल ही में आई कई जिलों में बाढ़ और प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को लेकर सरकार का घेराव कांग्रेस करेगी. बैठक में तय रणनीति के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से बने हालात को लेकर कांग्रेस विधानसभा में चर्चा की मांग कर सकती है. इसके अलावा बाढ़ पर भी स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने आए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मंत्री विश्वास सारंग और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा की जांच के लिए हमने 2 डॉक्टरों की टीम बनाई है. टीम में हीरालाल और विजयलक्ष्मी साधो हैं. सारंग ने नेहरू और रामेश्वर शर्मा ने बाढ़ को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा कि इस दोनों का इलाज होना चाहिए. बाढ़ के लिए रामेश्वर कांग्रेस को जिम्मेदार बता रहे हैं और सारंग ने महंगाई के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराया.

सदन में घेरने की रणनीति तैयार

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने आए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कई मामले हैं, जिन्हें विधानसभा में उठाएंगे. कोरोना में लोगों की जान गई और सरकार ने आंकड़े छुपाए. बाढ़ में कई लोगों की जान गई लेकिन मुआवजा अभी तक नहीं मिला. महंगाई का मामला, बिजली के बड़े बिल का मामला है. इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें