अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पतंजलि पर कोरोना का सायायोगगुरु रामदेव के डेयरी कारोबार के प्रमुख सुनील बंसल की संक्रमण से मौत

Share

नई दिल्ली

योगगुरु बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि आयुर्वेद पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। संस्था के डेयरी कारोबार के CEO सुनील बंसल का कोरोना से निधन हो गया है। 57 साल के सुनील की मौत 19 मई को ही हो गई थी। इस खबर को अब द प्रिंट ने सुनील के सहयोगियों के हवाले से चलाया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इन्फेक्शन ज्यादा होने से सुनील के फेफड़े खराब हो गए थे। साथ ही उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था। इसके बाद उन्होंने 19 मई को अस्पताल में आखिरी सांस ली।

2018 में सुनील ने कार्यभार संभाला था
डेयरी विज्ञान के स्पेशलिस्ट सुनील बंसल ने 2018 में बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि आयुर्वेद के डेयरी कारोबार का कार्यभार संभाला था। यह वह समय था जब पतंजलि कंपनी ने पैकेज्ड दूध, दही, छाछ और पनीर समेत दूध के अन्य उत्पादों को बेचने की अपनी योजना की घोषणा की थी। ऐसे समय में सुनील ने कंपनी का कार्यभार संभाला था।

सुनील को ECMO मशीन पर रखा गया था
सुनील के एक दोस्त और पूर्व बॉस ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से ECMO पर रखा गया था। ECMO या एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन मशीन पर मरीज को तब रखा जाता है, तब उसका दिल और फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं। तब यह ECMO मशीन दिल और फेफड़े को काम करने में सपोर्ट करती है।

बाबा रामदेव के ऐलोपैथी पर दिए बयान से मचा था बवाल

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें