अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

धार से दाे बार सांसद रहे सूरजभानुसिंह साेलंकी का भाेपाल में हृदयाघात से निधन

Share

धार

पूर्व सांसद सूरजभानुसिंह साेलंकी का रविवार काे भाेपाल में दिल का दाैरा पड़ने से निधन हाे गया। वे 61 साल के थे। साेलंकी धार लाेक सभा सीट से 1989 और 1991 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वे पूर्व उपमुख्यमंत्री शिवभानुसिंह साेलंकी के पुत्र थे। पायलट की नाैकरी छाेड़कर राजनीति में आए थे। कांग्रेस में कई बड़े पदाें पर रहे।

पिता शिवभानुसिंह के बाद जिले में उनका बड़े आदिवासी नेता के रूप में नाम था। 1989 में उन्हाेंने भाजपा के उमरावसिंह काे हराया था, जबकि 1991 में भाजपा के धीरेंद्रसिंह चाैहान काे हराया था। 1996 में हुए लाेकसभा चुनाव में से भाजपा के छतरसिंह दरबार से चुनाव हार गए थे। साेलंकी गंधवानी तहसील के पानवा गांव के रहने वाले थे, लेकिन कई साल से भाेपाल में निवास कर रहे थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा नेताओं ने शाेक संवेदना व्यक्त की रू पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, प्रदेश शासन में मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा प्रदेेश मंत्री जयदीप पटेल, धार जिलाध्यक्ष राजीव यादव, सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी आदि ने सोलंकी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें