अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पालदा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को स्वेटर वितरित*

Share

*सोचने से कोई बड़ा नहीं बनता है, दृढ़ संकल्प हमें बड़ा बनाती है –  कृष्ण मुरारी मोघे*

*मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है –  रामबाबू  अग्रवाल*

*प्रकृति से देना सीखना चाहिए कि जब हम सक्षम और साधन सम्पन्न हों तो औरों को देने की भावना रखें –  प्रवीण  पाराशर*

इंदौर। सूरज हमें रोशनी देता ,हवा नया जीवन देती है; भूख मिटाने को हम सब की ,धरती पर होती खेती🌾 है; औरों का भी हित हो जिसमें, हम भी ऐसा कुछ करना सीखें ;प्रकृति हमें देती है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखे। इन्हीं भावों को चरितार्थ करते हुए पालदा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मारुति नन्दन बालाजी सेवा संस्थान द्वारा संरक्षक  कृष्ण मुरारी मोघे (पूर्व सांसद ,पूर्व महापौर)और अध्यक्ष  रामबाबू  अग्रवाल के आतिथ्य में संस्थान की ओर से स्कूल के सभी बच्चों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर श्री कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि जिसके पास है उसे जरूरतमंदों को देना चाहिए बालाजी सेवा संस्थान पिछले कई सालों से यह कार्य कर रहा है और आज के इस विद्यालय परिसर में बच्चों को स्वेटर वितरण का कार्य इसी परंपरा को आगे बढ़ने का काम है। 

संस्थान के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने कहां की बालाजी सेवा संस्थान ने कोरोना काल से सेवा कार्य शुरू किया है और उस वक्त कई लोगों की जान बचाने का काम भी किया। हर वर्ष संस्थान द्वारा 1000 से ज्यादा कम्बल वितरण, स्वास्थ्य उपकरण को न्यूनतम शुल्क पर मरीज को उपलब्ध कराना और जरूरतमंदों को शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं राशन सामग्री लेकर सेवा कार्य किया जाता है। संस्थान द्वारा प्रति वर्ष 20 से 25 लाख रुपए के सेवा कार्य किए जाते हैं।

इस अवसर पर प्रवीण  पाराशर विभाग समन्वयक इंदौर विभाग,विद्यालय को संचालित करने वाली केशव शिक्षा परिषद के अध्यक्ष  सुभाष  गुप्ता , उपाध्यक्ष  संजय  अग्रवाल , साधारण सभा सदस्य  सुशील  श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। मारुति नन्दन बालाजी सेवा संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य  रामस्वरूप  मंत्री सचिव, राजेश अग्रवाल, नंदकिशोर  अग्रवाल, विनोद  अग्रवाल,  दिनेश  गोयल, श नरेंद्र  परमार के द्वारा विद्यालय के भैया- बहनों को विद्यालय की *ऊनी गणवेष* प्रदान की।

 केशव शिक्षा परिषद समिति परिवार व विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय की प्राचार्य सुश्री  रीता जैन ने संस्थान का धन्यवाद आभार व्यक्त किया ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें