अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने दी नरबलि

Share
  • शराब के नशे में काट डाला समधी का सिर
    सिंगरौली मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में झाड़-फूंक की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। तांत्रिक झाड़ फूंक करते हुए बलुआ से अपने समधी का सिर धड़ से अलग कर दिया है। घटना के एक घंटे बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

  • दरअसल मृतक समधी लंबे समय से बीमार था। आरोपी को शंका थी कि समाधि के ऊपर भूत प्रेत का साया है। ऐसे में आरोपी के साथ मृतक सूनसान स्थान पर झाडफ़ूंक करा रहा था। यह खौफनाक वारदात जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के सूदा गांव की है। पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
    जानकारी अनुसार आरोपी की पहचान सोनभद्र उत्तर प्रदेश के गर्दी गांव निवासी ओझा हरिनारायण पनिका के रूप में हुई है। रविवार को वह अपने समधी रामचंद्र पनिका के बुलाने पर सूदा गांव आया था। रामचंद्र पनिका काफी समय से बीमार चल रहा था और उसे शक था कि किसी ने उसके ऊपर जादू टोना किया है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ओझा हरिनारायण ने एक सूनसान जगह पर झाडफ़ूंक शुरू की।
    कुछ समय झाड़ फूंक के बाद उसने शराब पीया और मंत्र पढ़ते हुए रामचंद्र को सिर झुकाने को कहा। जैसे ही रामचंद्र ने सिर झुकाया, आरोपी ओझा ने बलुआ उठाकर पहले धीरे से और फिर पूरी ताकत लगाकर प्रहार कर दिया। इस प्रहार में रामचंद्र का सिर उसके धड़ से अलग हो गया और घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना गांव वालों को हुई तो चारों ओर दहशत फैल गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें