अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वैक्सीन पर टैक्स वसूली…राजस्थान सरकार का आरोप- वैक्सीन की पहली खेप पर केंद्र ने 56 करोड़ टैक्स वसूला, इतने में आ जाती 18 लाख डोज

Share

जयपुर

राजस्थान में 18+ युवाओं के वैक्सीनेशन में भी केंद्र सरकार कमाई का अवसर नहीं छोड़ रही है। राजस्थान में 18 साल से 44 साल की आबादी के वैक्सीनेशन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट से खरीदी जा रही वैक्सीन पर केंद्र सरकार 5% GST वसूल रही है।

पहली खेप में 3.75 करोड़ वैक्सीन डोज का ऑर्डर सीरम इंस्टीट्यूट को दिया गया है। हर डोज पर केंद्र सरकार 15 रुपए का टैक्स वसूल रही है। पहली खेप की डोज पर ही 56 करोड़ से ज्यादा की जीएसटी चुकानी पड़ रही है। इतने में राज्य को 18 लाख डोज और मिल जाती।

अभी दूसरी डोज के लिए भी इतने ही वैक्सीन की खरीद और करनी होगी। सीरम इंस्टीट्यूट राज्य को एक डोज 315 रुपए में दे रहा है, इसकी मूल कीमत 300 रुपए है और 15 रुपए जीएसटी है। 18 साल से ऊपर की पूरी आबादी को दोनों डोज लगाने के लिए 7.50 करोड़ वैक्सीन की जरूरत होगी।

दोनों खेप को मिलाकर केंद्र सरकार 112 करोड़ की जीएसटी वसूल लेगी। केंद्र सरकार जीएसटी माफ कर दे तो 18 लाख से ज्यादा की आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लगाने जितना पैसा बच जाएगा।

विदेश से आने वाली वैक्सीन GST मुक्त
केंद्र सरकार ने हाल ही विदेश से आने वाली कोरोना वैक्सीन को GST से मुक्त किया था। देश में बनने वाली वैक्सीन पर अभी भी 5% GST लग रहा है। कई राज्य केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर देश में बन रही कोरोना वैक्सीन को टैक्स मुक्त करने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस ने कहा- केंद्र सरकार के सामने मुद्दा उठाएंगे
राज्य के स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि हमने केंद्र से फ्री वैक्सीनेशन की मांग रखी थी, लेकिन वह नहीं मानी। राज्य सरकार प्रदेश की 18 से 44 साल की आबादी के वैक्सीनेशन का पूरा खर्च उठा रही है। मोदी जी कम से कम इस पर टैक्स तो न लें। इस आपदा में भी कमाई का अवसर नहीं देखना चाहिए। केंद्र के सामने हम इस मुद्दे को उठाएंगे।

वहीं, राज्य के रिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि आजादी के बाद देश में वैक्सीनेशन फ्री हुआ है, लेकिन युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए राज्य सरकारों को पैसा देना पड़ रहा है। राज्यों के लिए पहले तो दरें ज्यादा कीं। उस वैक्सीन पर केंद्र सरकार 5 फीसदी GST वसूल कर कोरोना के समय में जले पर नमक छिड़क रही है। ये वही लोग हैं, जो FDI का विरोध करते थे। आज विदेश से आने वाली वैक्सीन पर कोई टैक्स नहीं ले रहे और देश में बनने वाली वैक्सीन पर GST वसूली जा रही है।

भाजपा ने भी किया कांग्रेस का समर्थन
वैक्सीन पर टैक्स वसूली को लेकर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी कांग्रेस का समर्थन किया है। पूनिया ने कहा कि युवाओं के लिए वैक्सीन पर GST हटवाने के लिए हम केंद्र सरकार से बात करेंगे। इसके लिए हम केंद्रीय ​वित्त मंत्री से लिखित आग्रह करेंगे।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें