अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इसलिए भाजपा की जन आक्रोश रैली में भीड़ जुटी

Share

एस पी मित्तल, अजमेर

18 दिसंबर को अजमेर के केकड़ी कस्बे में भाजपा की जन आक्रोश रैली हुई। इस रैली में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की शुरुआत केकड़ी से होगी। पूनिया ने चुनाव में भाजपा को 200 में से 175 सीट मिलने का दावा किया है। जानकारों के अनुसार केकड़ी में कांग्रेस से ज्यादा गुस्सा क्षेत्रीय विधायक रघु शर्मा के व्यवहार को लेकर है। पिछले चार साल में रघु ने केकड़ी में जो राजनीतिक दादागिरी दिखाई है, उससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। रघु जब प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री थे, तब केकड़ी में गुड़ की गजक बनाने वाले गली मोहल्लों के छोटे व्यापारियों पर भी विभाग ने छापे मारे। सरकारी तंत्र से लोगों को जितना डराया धमकाया जा सकता था, उतना किया गया। गुजरात का प्रभारी बनाए जाने पर रघु से मंत्री पद ले लिया गया। गुजरात में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद रघु ने प्रभारी पद से भी इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में रघु शर्मा अब सिर्फ साधारण विधायक हैं। रघु चाहते हैं कि उन्हें फिर से मंत्री बनाया जाए। रघु को मंत्री बनाने का निर्णय सीएम अशोक गहलोत को करना है, लेकिन केकड़ी में जिस तरह आक्रोश बढ़ रहा है, उसे देखते हुए रघु का फिर से मंत्री बनना मुश्किल है। 18 दिसंबर को जन आक्रोश रैली में भीड़ को देख कर भाजपाई उत्साहित हैं, लेकिन यह भीड़ रघु शर्मा के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने जुटी। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थक भी केकड़ी में रघु शर्मा से बेहद खफा है। रघु ने मंत्री रहते हुए पायलट के समर्थकों को भी कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पायलट समर्थक भी विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गुजरात प्रभारी बनने के बाद रघु शर्मा स्वयं राज्यसभा सांसद बनने और पुत्र को केकड़ी का विधायक बनाने का ख्वाब देख रहे थे, लेकिन बदले हुए हालातों में रघु का केकड़ी से विधायक बनना भी मुश्किल हो रहा है। यह बात भाजपा की रैली में जुटी भीड़ से पता चलती है। मंत्री रहते जो लोग केकड़ी में पुत्र की मिजाजपुर्सी में लगे रहते थे, वे भी भाग गए हैं।

भाजपाई एकजुट:

रघु शर्मा से मुकाबला करने के लिए केकड़ी के भाजपा नेता भी एकजुट हो गए हैं। 18 दिसंबर को रैली के मंच पर पूर्व विधायक शत्रुघ्न गौतम, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनिल मित्तल, प्रधान होनहार सिंह, पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, गत विधानसभा के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे राजेंद्र विनायका, सरपंच गोविंद जैन, मिथिलेश गौतम, विजय प्रताप सिंह, वीरभद्र सिंह, सत्यनारायण चौधरी, रामदेव माली, बलराज, अनिल राठी, रायचंद बागड़ी, इंदू शेखर शर्मा के साथ साथ अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी, मालपुरा के विधायक कन्हैयालाल चौधरी भी उपस्थित रहे। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें