अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*बीएलए की नियुक्ति एवं वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा – वानखेड़े*

Share

इन्दौर । आगामी विधानसभा  चुनाव की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने ग्रामीण क्षेत्र की विधानसभा राऊ, सांवेर, महू एवं देपालपुर के सभी ब्लाक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें पोलिंग बूथों की सुक्ष्मता से परीक्षण करने, नये बीएलए नियुक्त करने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के संदर्भ में व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान का निर्णय लिया गया। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि पिछले चुनावों की स्थिति को देखते हुए हुए हमें पूरी सतर्कता के साथ आगामी चुनावी तैयारी में जुटना है, साथ ही इन्दौर जिले की चारों विधानसभा के प्रत्येक बूथ के लिए बीएलए की जांच कर निष्क्रिय के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को बीएलए की जिम्मेदारी सौंपना होगी। हमें मतदाता सूचि का सुक्ष्मता के साथ परीक्षण कर फर्जी और डबल मतदाताओं के नामों को प्राथमिकता के साथ हटवाने की जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि भाजपा फर्जी वोटों के आधार पर केन्द्र व प्रदेश में सरकार बना लेती है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारे वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी जी ने “वोट चोर, गद्दी छोड़ ” अभियान पूरे देश में चला रखा है, इसके समर्थन में इन्दौर जिले में डेढ़ लाख हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखते हुए इन्दौर जिले के विधानसभा व ब्लाक अध्यक्षों को हस्ताक्षर अभियान चलाने के 80 हजार से अधिक हस्ताक्षर के फार्मेट वितरित किए। 

गौरतलब है कि इन्दौर जिले की देपालपुर, सांवेर, महू एवं राऊ विधानसभा में चार-चार ब्लाक हैं, जिनमें फार्मेट वितरित किए गये। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें