किसान संघर्ष समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड. आराधना भार्गव ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भूला पुनर्वास केन्द्र में अडानी पाॅवर प्लांट से प्रभावित किसान तथा पेंच व्यपवर्तन परियोजना से प्रभावित किसान एकजुट हुए और केन्द्र सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ धिक्कार दिवस मनाया गया। सुश्री भार्गव ने बताया कि अडानी पेंच पाॅवर प्रोजेक्ट से प्रभावित किसान घनश्याम चन्द्रवंशी ने कहा कि मेरे दादाजी की कमाई से खरीदी हुई जमीन पर अडानी ने जबरदस्ती कब्जा किया था। मेरे दादाजी ने पेंच पावर प्रोजेक्ट बनाने के लिए जमीन अधिग्रहित करके दी थी तब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री स्व. अर्जुनसिंह जी थे। पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने घोषणा की थी कि जिन किसानों की जमीन पेंच पावर प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की है प्रभावित परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को एक सरकारी नौकरी दी जायेगी, ना थर्मल पावर बना ना नोकरी मिली हमने अपनी जमीन पर कब्जा कर लिया है अब हमें कोई नही हटा सकता। किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बलराम पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भू-अर्जन अधिनियम के तहत जमीन एक्वायर करते समय कहा था कि बाजार से चार गुना मुआवजा दिलवायेंगे किन्तु चार गुना तो दूर एक गुना मुआवजा भी नही मिला। किसान संघर्ष समिति के पदम साहू ने कहा कि सरकार ने मक्के का समर्थन मूल्य 1870 रूपये घोषित किया था किन्तु मेरा मक्का 1200 रूपये क्विंटल बिका, 1 क्विंटल मक्का बेचने में मुझे 600 रूपये का घाटा हुआ इस कारण मैं कर्जे में डूब गया हूँ। शिवनन्दन चन्द्रवंशी ने कहा कि हमारे परिवार की पूरी जमीन चली गई और हमारे परिवार को उचित मुआवजा भी नही मिला। पुनर्वास नीति लागू ना होने के कारण हमारे पास कोई रोजगार नही है और जो पैसा मिला था वह भी खर्च हो चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुड़ापे जी ने किया धिक्कार दिवस को सम्बोधित करते हुए किसान संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड. आराधना भार्गव ने बताया कि तीन किसान विरोधी कानून रद्द करते हुए देश के प्रधान मंत्री ने कहा कि वे देश में किसान आन्दोलन के दौरान किसानों पर लदे गये सभी फर्जी मुकदमे वापस लेंगे, सभी कृषि उत्पाद का समर्थन मूल्य में खरीदी का कानून बनायेंगे तथा लिखिमपुर खिरी में किसानों को गाड़ी से रोंदकर मार डालने वाले अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी करेंगे, किन्तु किसानों का आन्दोलन समाप्त होते ही सरकार अपने वादे के मुकर गई इसलिए आज पूरे देश के किसान संयुक्त मोर्चो के आव्हान पर केन्द्र सरकार के लिखफ धिक्कार दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कृषि उत्पाद का समर्थन मूल्य पर खरीदी का कानून जब तक नही बनेगा हमारा संघर्ष जारी रहेगा, धिक्कार दिवस को तुलसी धुर्वे, सुशील गुर्गा, दिनेश ताराम, एवं श्रीकान्त वैष्णव को आदि ने संबोधित किया।
भूला पुनर्वास केन्द्र में सम्पन्न हुआ किसानों का केन्द्र सरकार के खिलाफ विश्वास घात दिवस





