अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पटना से सीतामढ़ी तक हिल गया पूरा बिहार….भूकंप का केंद्र नेपाल

Share

पटना: बिहार में मंगलवार की सुबह भूकंप के जोरदार झटके लगे। भूकंप 6.38 तीव्रता का बताया जा रहा है। राजधानी पटना में सुबह करीब 6:32 बजे से झटके लगने शुरू हुए। पहले हल्के झटके लगे। इसके बाद तेजी से धरती हिली। सुबह में नींद में सोए लोग भूकंप के झटकों की वजह से जग गए। सोसायटी में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल कर खुले में पहुंच गए।

भूकंप का केंद्र नेपाल

बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से लोग सहम गए। पटना, गोपालगंज, भागलपुर और आसपास के इलाकों में यह झटके महसूस किए गए। लोग जब गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक धरती हिलने लगी। इससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नेपाल में गोकर्णेश्वर से 3 किलोमीटर था।

भूकंप नेटवर्क ऐप के उपयोगकर्ताओं द्वारा भूकंप की सूचना दी गई। गोकर्णेशवर में धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता 6.38 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी नेपाल के लोबुचे से 84 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका असर पूरे उत्तर बिहार और पटना तक दिखा।

वहीं, गोपालगंज में सुबह 6:32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटका कई सेकंड तक चला। लोग नींद में सोए थे। कुछ लोग जगे हुए थे। लेकिन अचानक धरती कांपने लगी। धरती कांपने की वजह से लोगों की बेड हिलने लगे घर में लगे पंखे भी हिलने लगे। जिससे लोगों की नींद टूट गई। लोग हड़बड़ी का घरों से बाहर निकले तो एक दूसरे से जब लोगों ने पूछा उन्हें भी उन्होंने भी भूकंप के झटके महसूस किया।

जानाकरी के अनुसार, भूकंप के झटके चीन, भूटान, नेपाल और भारत के भी कई राज्यों में महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की जान माल की क्षति की सूचना नहीं है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें