पूर्व पार्षदों ने नगरपालिका, प्रशासन से की मांग
इटारसी।पूर्व पार्षद प्रियंका बसंत चौहान, राजकुमार यादव ने नगरपालिका और प्रशासन से मांग की है कि दो दिन पूर्व ही बने डायवर्सन रोड चौराहे पर भारी वाहनों के प्रवेश को अभी प्रतिबंधित किया जाए। यहां से रोड बनने के बाद से ही रेत के डंपर, हार्वेस्टर सहित अन्य बडे वाहन निकलने लगे हैं, जिससे रोड खराब हो रही है। 80 लाख लागत से बनी इस रोड का प्रवेश एरिया ही खराब हो जाएगा तो आम जनता को मुश्किल होगी, इसलिए यहां से जब तक रोड सेट नहीं हो जाती, तब के लिए आवागमन प्रतिबंधित किया जाए। पूर्व पार्षदों ने एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी व सीएमओ हेमेश्वरी पटेल को शिकायत पत्र भेजकर यह मांग की है।





