अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इस दिन होगा 77 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला, कब और कहां होगी नीलामी?

Share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए खिलाड़ी रिटेंशन विंडो 15 नवंबर को बंद हो गई। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिनी नीलामी से पहले अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस बार कुल 173 खिलाड़ियों को टीमों ने अपने साथ बनाए रखा है, जिनमें 49 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में टीमों के पास कुल मिलाकर 237.55 करोड़ का पर्स उपलब्ध होगा, जिसके आधार पर 77 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकेगा। हर टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड रख सकती है।

सबसे बड़ा पर्स किसके पास?
आगामी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे बड़े पर्स के साथ एंट्री करेगी। उनके पास ₹64.3 करोड़ उपलब्ध हैं और वे अधिकतम 13 स्लॉट भर सकते हैं, जिनमें 6 विदेशी स्लॉट भी शामिल हैं। दूसरे नंबर पर है चेन्नई सुपर किंग्स, जिनके पास ₹43.4 करोड़ का पर्स है और वे अधिकतम 9 नए खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

कब और कहां होगा ऑक्शन?
IPL 2026 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित किया जाएगा। यह ऑक्शन कई बड़े खिलाड़ियों की बोली को लेकर रोमांचक होने वाला है, खासकर उन टीमों के लिए जिनके पास बड़ा पर्स और कई खाली स्लॉट मौजूद हैं।

आईपीएल 2026: सभी टीमें, सैलरी कैप और उपलब्ध स्लॉट्स

टीमेंरिटेन खिलाड़ीविदेशी खिलाड़ीकुल खर्चउपलब्ध पर्सउपलब्ध स्लॉटविदेशी स्लॉट
CSK16481.6 करोड़43.4 करोड़94
DC173103.2 करोड़21.8 करोड़85
GT204112.1 करोड़12.9 करोड़54
KKR12260.7 करोड़64.3 करोड़136
LSG194102.05 करोड़22.95 करोड़64
MI207122.25 करोड़2.75 करोड़51
PBKS216113.5 करोड़11.5 करोड़42
RCB176108.6 करोड़16.4 करोड़82
RR167108.95 करोड़16.05 करोड़91
SRH15699.5 करोड़25.5 करोड़102
कुल173491012.45 करोड़237.55 करोड़7731

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें