
डॉ. प्रिया मानवी
_प्रेम अप्रत्यासित, अप्रयासित, वेशर्त, सीमाहीन होता है. वास्तविक प्रेम जाति-धर्म, रूप-रंग, पद-कद, दौलत-शोहरत और शरीर की उम्र नहीं देखता है. वास्तविक प्रेम में जुड़ाव का आधार मन-मस्तिष्क-रूह का मिलन और भावना-संवेदना-चेतना का स्तर होता है. इस सच के परे जो होता है, वह प्यार नहीं; सिर्फ़ स्वार्थ-वासना का व्यापार होता है._
हम प्रेम के वास्तविक स्वरूप के वाहक हैं. ऎसे प्रेम में अगर आपके सामने अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है तो उसे हम ख़त्म कराते हैं.
बिहार के बेतिया में शिक्षक-छात्रा के विशुद्ध प्रेम की कहानी सामने आई है। यहां शिक्षक को लेकर उसकी छात्रा घर से फरार हो गई। छात्रा ने वीडियो वायरल कर बताया कि उसने शादी कर ली है। घरवाले उसके विरोध में है। लेकिन, उसके अनुसार अब उसकी जीना-मरना शिक्षक प्रेमी के साथ ही होगा।
*चेतना मिशन की स्थानीय मित्र रूपा कुमारी को शिक्षक की 19 वर्षीय प्रेमिका काजल कुमारी ने बताया :*
_'मैं खुद ही अपने प्रेमी शिक्षक को लेकर भागी हूं। मेरे माता- पिता, भैया इस शादी के खिलाफ थे। हम लोगों में काफी दिनों से प्रेम चल रहा है। मैं इनसे कोचिंग पढ़ने जाती थी। इसी दौरान हम दो ज़िस्म एक जान बने और फिर एज ज़िस्म भी।_नवयुवती काजल कहती है- ‘तीन महीने पहले मैंने कोचिंग पढ़ना छोड़ दिया था। घर पर जब भी मैं इनसे बात करती थी तो मेरे घर वाले विरोध करते थे। मुझे मारते- पीटते थे। इसलिए मैं अपने प्रेमी शिक्षक बंधु चौधरी को लेकर भाग आई हूं। मैं अब जीऊंगी तो इन्ही के साथ और मरूंगी तो भी इन्ही के साथ। साथ नहीं जीने दिया जायेगा तो हम साथ मर जायेंगे.
एक संबंधित सवाल के जबाब में कुमारी कहती है :
मेरे घरवाले मुझे मार देने की फिराक में थे. मैं क्या करती। मैं भागकर इनके पास आई और इनको लेकर भाग गई। मेरे घर वालों ने झूठा केस नवलपुर थाने में दर्ज कराया है। हमलोगों ने शादी कर ली है। मै बालिग़ हूँ. अनपढ़ गंवार भी नहीं हूँ. मेरे पेरेंट्स ने जो केस दर्ज कराया है, वो गलत है।’
घटना बेतिया के नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव की है. लड़की के पिता रामनाथ साह ने नवलपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। लड़की ने अपनी शादी का वीडियो भी वायरल किया है. पूरे मामले को प्रेमपूर्ण रिश्ता बताते हुए शिक्षक बंधु चौधरी के साथ जीने मरने की बात कही है।
नवलपुर थानाध्यक्ष अजय सिंह के अनुसार थाने में लड़की के घरवालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया गया हैं। दोनों की तलाश की जा रही है।
(चेतना विकास मिशन)





