अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सागर में हैंड ग्रेनेड फटने से दहल उठा इलाका, राजघाट बांध के पास मिला था ग्रेनेड

Share

सागर। सागर के राजघाट बांध के पास हैंड ग्रेनेड के फटने से इलाके में दहशत का माहौल है। राजघाट बांध के पास शुक्रवार को एक हैंड ग्रेनेड मिला। जिसके बाद हैंड ग्रेनेड को डिस्पोज करने आई बॉम्ब स्क्वॉड की टीम ने जब ग्रेनेड को फेंका तो वह फट गया।

ग्रेनेड जिस जगह जा कर फटा वहां एक बहुत बड़ा गड्ढा हो गया। ग्रेनेड के फटने की आवाज़ सुनकर आसपास का इलाका भी गूंज उठा, जिस वजह से लोगों में दहशत का माहौल है।शुक्रवार को राजघाट बांध के पास कुछ लोगों को ग्रेनेड पड़ा हुआ दिखा था। जिसके बाद लोगों ने आनन फानन में गोपालगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलावा भेजा। बॉम्ब स्क्वॉड की टीम मौके पर बॉम्ब को डिस्पोज करने पहुंची। लेकिन जैसे ही स्क्वॉड ने ग्रेनेड को दूर फेंका, ग्रेनेड फट गया। 

राजघाट बांध के पास मिला यह ग्रेनेड एचई 36 था, जो कि पुलिस और आर्मी के पास रहता है। हालांकि यह ग्रेनेड राजघाट बांध के पास कैसे पहुंचा, इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। गोपालगंज थाने की पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें