अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नंगा है राजा….वो डरता है

Share

वो डरता है
बंदूकधारी सुरक्षाकर्मियों के घेरों के
बावजूद

वो डरता है
मज़बूत किले में हिफाज़त के
बावजूद

वो डरता है
झूठी डिग्रियों की सनद के
बावजूद

वो डरता है
इन्साफ़गाहों को अपनी वकालतगाह में बदल देने के
बावजूद

हर घंटे क़ीमती परिधानों में रंगमंच पर सजा वो
अस्ल में बहुत डरता है

क्योंकि
वो जानता है कि

तारीख़ में पहले भी कभी
घेरे टूटे हैं
किले ढहे हैं
झूठ के पहाड़ों को खोद के सच उजागर हुआ है
इंसाफ़ के क़ातिलों के सिंहासन डोले हैं
और ये कि

जनता कभी भी कह सकती है
कि
राजा नंगा है

  • रुपरेखा वर्मा

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें