केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज प्रस्तावित ‘सिविल डिफेंस एक्सरसाइज’ को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आयोजित होना था। इसके अलावा, आईपीएल 2025 का मौजूदा सत्र रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीग चरण खत्म हो चुका है और गुरुवार यानी आज से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शीर्ष-दो पर रहकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश किया है जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। अब दोनों के बीच 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर में खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे दक्षिण भारत, आंशिक मध्य भारत और पूर्वोत्तर के बाद बुधवार को मानसून ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी दस्तक दे दी। दोनों राज्यों में क्रमश: 12 और 13 दिन पहले मानसून के पहुंचने के साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 41 अधिकारियों की संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की हैं
इस बार देश में मई महीने में ही मानसून की दस्तक हो गई है। देश के दक्षिणी हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। 2025 के मई महीने में भारत के कई राज्यों में हुई बारिश ने कई दशक के रिकॉर्ड धवस्त कर दिए हैं। साथ ही मई में गर्मी का अहसास कम रहा है। अब मौसम विभाग ने मानसून के पूरे सीजन को लेकर भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा है कि देश में जून-सितंबर में मानसून की स्थिति बेहतर रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, लंबी अवधि के औसत में देश में 106 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। इससे भीषण गर्मी के सीजन में भी अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। गौरतलब है कि अप्रैल को जारी पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा था कि लंबी अवधि के औसत में 105 फीसदी तक बारिश का अनुमान है।
आईएमडी के इन आंकड़ों के सामने आने के बाद सीधे शब्दों में इनका अर्थ समझना जरूरी है। आखिर सामान्य से ज्यादा बारिश के मायने क्या हैं? किस क्षेत्र में कितनी अधिक बारिश होने की संभावना है? इसके अलावा किसानों-आम लोगों के लिए यह कैसा साबित होने वाला है?
.मतलब और इसके मायने?
भारत का मौसम विभाग (आईएमडी) सामान्य से ज्यादा बारिश को Above Normal Monsoon करार देता है। इसका सीधे शब्दों में मतलब होता है कि लंबी अवधि (जून से सितंबर के पूरे मानसून सीजन में) में सामान्यतः जितनी बारिश होती है, उससे ज्यादा वर्षा वाला सीजन। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि जून-सितंबर में मानसून सीजन के बीच वर्षा सामान्य से तो ज्यादा होगी, लेकिन यह बहुत ज्यादा (Extremely High) नहीं होगी।
- इसे ऐसे समझ सकते हैं। आमतौर पर भारत में मानसून सीजन में 87 सेंटीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है। ऐसे में सामान्य से ज्यादा बारिश तब मानी जाएगी, जब यह 90.5 से 95.7 सेंटीमीटर तक हो।
- दीर्घकालिक औसत पिछले लगभग 50 वर्षों की औसत वर्षा होती है। भारत के लिए यह लगभग 87 सेमी मानी जाती है। अगर बारिश औसत से ज्यादा होती है और समान रूप पूरे देश में फैली हो तो यह फायदेमंद मानी जाती है।

बारिश के क्या आसार?
वर्षा: देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा (>108%) की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत, उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा की संभावना है।
अधिकतम तापमान: अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है। लेकिन उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान हो सकता है।
न्यूनतम तापमान: सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, सिवाय मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों के, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है।
ईरान से 3 भारतीय लापता, दूतावास ने कहा- तत्काल पता लगाएं
तेहरान में भारतीय दूतावास, ईरान यात्रा के बाद लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों की तलाश में ईरानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। दूतावास ने ईरानी सरकार से इस मामले में तत्काल जांच करने और लापता भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
ईरान से तीन भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं। इन तीनों नागरिकों का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। इस पर तेहरान में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह ईरान की यात्रा के बाद लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा है। दरअसल, तेहरान में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी काफी सक्रिय है। कुलभूषण जाधव का केस इसका एक उदाहरण है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने कैसे उनका ईरान से अपहरण किया और भारत का एजेंट करार दिया था
भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान
भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, लापता व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों ने अपने रिश्तेदारों के अचानक लापता होने की चिंता के साथ मिशन से संपर्क किया। बयान में कहा गया है, “तीन भारतीय नागरिकों के परिवार के सदस्यों ने भारतीय दूतावास को सूचित किया है कि ईरान की यात्रा के बाद उनके रिश्तेदार लापता हैं।” इसके जवाब में, दूतावास ने ईरानी सरकार के साथ “मामले को दृढ़ता से उठाया” है, उनके ठिकाने की तत्काल और गहन जांच का आग्रह किया है।
नेतन्याहू ने भी कर दी हमास नेता मोहम्मद सिनवार की मौत की पुष्टि
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है कि हमास प्रमुख मोहम्मद सिनवार 13 मई को इजरायली सेना के हवाई हमले में मारा गया। रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने भी सिनवार के मारे जाने के संकेत दिए थे, जिसके बाद सेना ने उसके शव को सहयोगियों के साथ बरामद किया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को पुष्टि की कि हमास प्रमुख मोहम्मद सिनवार 13 मई को इजरायली सेना (IDF) के हवाई हमले में मारा गया है। इससे पहले मई के मध्य में इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने देश की संसद नेसेट के विदेश मामलों और रक्षा समिति को बताया था कि सिनवार के मारे जाने के संकेत बढ़ रहे हैं। कैट्ज के इस बयान के ठीक पहले इजरायली सेना ने बताया था कि सिनवार का शव उनके लगभग एक दर्जन सहयोगियों के साथ मिला है, जिसमें सिनवार का संभावित उत्तराधिकारी और राफा ब्रिगेड के प्रमुख मोहम्मद शबाना भी शामिल है।
मोहम्मद सिनवार और मोहम्मद शबाना की मौत
द जेरूसलम पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि हमास के दो शीर्ष नेता मोहम्मद सिनवार और मोहम्मद शबाना एक साथ थे, जिससे यह अत्यधिक संभावना है कि दोनों मर चुके हैं। पिछले दो हफ्तो से आधिकारिक तौर पर उन्हें मृत घोषित करने में संयम के बावजूद, आईडीएफ सूत्रों ने पहले ही द जेरूसलम पोस्ट को बता दिया था कि उनके मरने की बहुत संभावना है, और कैट्ज़ ने भी हाल के दिनों में पहले ही यही संकेत दिया था।
13 मई को, IDF ने सिनवार को निशाना बनाने के लिए गाजा में एक अस्पताल के नीचे सुरंग के ठिकाने पर बड़ी संख्या में बम गिराए। मोहम्मद सिनवार अपने भाई याह्या सिनवार की हत्या के बाद से हमास का नेतृत्व कर रहा था। मोहम्मद सिनवार हमास के नेता था और विशेष रूप से, अक्टूबर 2024 के मध्य से शेष 58 इजरायली बंधक (जिनमें से लगभग 21 जीवित माने जाते हैं) उसी के नियंत्रण में हैं। 7 अक्तूबर को उसके भाई और इजरायल पर हमले के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार को राफा में इजरायली सेना द्वारा मार दिया गया था।
कौन बनेगा हमास का नया प्रमुख
मोहम्मद सिनवार की मौत के बाद मोहम्मद शबाना को हमास का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। लेकिन, अब उसकी मौत के बाद युद्ध के पहले के मूल पांच हमास ब्रिगेड कमांडरों में से के केवल गाजा सिटी ब्रिगेड कमांडर अज़-अदीन-अल-हदद ही जिंदा बचा है। ऐसे में संभावना है कि अज़-अदीन-अल-हदद ही हमास का अगला नेता बनेगा।
इंडसइंड बैंक के पूर्व सीईओ सहित 5 पर बड़ा एक्शन
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने इंडसइंड बैंक के पूर्व सीईओ सुमंत कठपालिया समेत पांच अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इन सभी पर भेदिया कारोबार का आरोप है। सेबी ने इन अधिकारियों को शेयर बाजार से बैन कर दिया है। साथ ही, उन पर 19.78 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने इंडसइंड बैंक के पूर्व सीईओ सुमंत कठपालिया और चार अन्य अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। सेबी ने इन सभी को भेदिया कारोबार के आरोप में शेयर बाजार से बैन कर दिया है। इन पांचों पर कुल 19.78 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल करके शेयरों में लेनदेन किया, जो नियमों का उल्लंघन है। यह मामला आरबीआई के एक निर्देश से जुड़ा है, जिसका इंडसइंड बैंक पर असर पड़ा था।
सेबी ने इंडसइंड बैंक के पांच अधिकारियों को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इन अधिकारियों में सुमंत कठपालिया, अरुण खुराना, सुशांत सौरव, रोहन जथन्ना और अनिल मार्को राव शामिल हैं। सेबी ने इन सभी पर भेदिया कारोबार करने का आरोप लगाया है। सेबी ने इन सभी से 19.78 करोड़ रुपये की राशि भी जब्त करने का आदेश दिया है।
सेबी के अनुसार, इन अधिकारियों ने इंडसइंड बैंक से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी का इस्तेमाल किया जो अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई थी। इस जानकारी का इस्तेमाल करके उन्होंने बैंक के शेयरों में लेनदेन किया। सेबी का मानना है कि यह भेदिया कारोबार के नियमों का उल्लंघन है।
यह मामला आरबीआई की ओर से जारी किए गए एक निर्देश से जुड़ा है। इस निर्देश का इंडसइंड बैंक के कामकाज पर काफी असर पड़ा था। बैंक की अंदरूनी टीम इस निर्देश के वित्तीय असर का आंकलन कर रही थी। उस समय इन अधिकारियों के पास कुछ ऐसी जानकारी थी जो सार्वजनिक नहीं थी।
सेबी की जांच में पता चला कि इन पांचों अधिकारियों ने इस जानकारी के सार्वजनिक होने से पहले ही शेयरों में सौदे किए थे। सेबी का मानना है कि उन्होंने गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल करके निजी लाभ कमाया।
सेबी ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है, ‘नोटिस पाने वाले पांचों लोगों को अगले आदेश तक किसी भी तरह से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रतिभूतियों की खरीद, बिक्री या लेनदेन करने से रोका जाता है।’ इसका मतलब है कि ये पांचों अधिकारी अगले आदेश तक शेयर बाजार में किसी भी तरह का कारोबार नहीं कर पाएंगे।
एयर इंडिया ने बनाया ऐसा धांसू विज्ञापन कि भूल जाएंगे ‘खस्ता’ सर्विस
एयर इंडिया का नया विज्ञापन ‘देयर इज एन एयर अबाउट इंडिया’ सुर्खियों में है, जिसकी हर्ष गोयनका जैसे दिग्गजों ने प्रशंसा की है। यह विज्ञापन नए और आत्मविश्वास से भरे भारत की भावना का प्रतीक है, जो देश की संस्कृति, प्रगति और विविधता को बेदह खूबसूरती के साथ दर्शाता है।
टाटा ग्रुप की विमानन कंपनी एयर इंडिया का नया विज्ञापन सुर्खियों में हैं। इस पर दिग्गजों का दिल आ गया है। हर्ष गोयनका ने एयर इंडिया के नए विज्ञापन की जमकर तारीफ की है। यह विज्ञापन ‘देयर इज एन एयर अबाउट इंडिया’ नाम से है। गोयनका ने विज्ञापन को नए और आत्मविश्वास से भरे भारत की भावना का प्रतीक बताया है। विज्ञापन में भारत के अलग-अलग रंग दिखाए गए हैं। यह विज्ञापन भारत की संस्कृति, प्रगति और आत्मविश्वास को दर्शाता है। एयर इंडिया इस विज्ञापन के जरिए खुद को भारत की नई पहचान के साथ जोड़ रही है। यह विज्ञापन ऐसे समय में आया है जब हाल के दिनों में अपनी खस्ता सेवाओं के लिए एयरलाइन को किरकिरी का सामना करना पड़ा है।
मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एयर इंडिया के नए विज्ञापन की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन भारत की जीवंत संस्कृति को खूबसूरती से दिखाता है। गोयनका के अनुसार, विज्ञापन में भारत की तरक्की और आत्मविश्वास झलकता है। इसलिए उन्हें यह विज्ञापन बहुत पसंद आया।
यह ऐड कैंपेन भारत की नई पहचान का जश्न मनाता है। इसमें एक डिजिटल फिल्म, अखबारों में विज्ञापन और होर्डिंग शामिल हैं। फिल्म में भारत के रंग, खानपान, समुदाय और लोगों की महत्वाकांक्षाएं दिखाई गई हैं। स्नेहा खानवलकर ने इसमें रैप-शैली का संगीत दिया है। आर्या जाधव ने इस गाने को गाया है।
यह ऐड भारत के बारे में बहुत कुछ बताता है। विज्ञापन देश की विविधता, संस्कृति और विकास को दर्शाता है। यह ऐड दिखाता है कि भारत एक आत्मविश्वास से भरा, खुशहाल और जीवंत देश है। यह दुनिया में आगे बढ़ रहा है।
बीएनपी ने दिसंबर तक चुनाव की मांग को लेकर विशाल रैली की
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर दिसंबर तक चुनाव कराने के लिए दबाव बढ़ाया है, क्योंकि हजारों युवाओं ने विशाल रैली निकाली। तारिक रहमान ने सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को पटरी से उतारने का आरोप लगाया। सेना प्रमुख ने भी दिसंबर तक चुनाव कराने पर जोर देकर दबाव बढ़ाया है।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बुधवार को मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली देश की अंतरिम सरकार पर दबाव बढ़ा दिया, क्योंकि हजारों युवाओं ने दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली। बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने लंदन से डिजिटल तरीक से रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”राष्ट्रीय चुनाव दिसंबर तक होने चाहिए। तैयारियां तुरंत शुरू होनी चाहिए।” वह वर्तमान में लंदन में रहते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव कराने में सरकार की “विलंब करने की रणनीति” और “तथाकथित सुधारों” पर जोर देना, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को पटरी से उतारने की व्यापक योजना का हिस्सा है। रहमान ने कहा, ”अतीत में सभी कार्यवाहक सरकारों ने तीन महीने के भीतर निष्पक्ष चुनाव कराये हैं। आज 10 महीने से अधिक समय हो गया है और अभी तक सरकार ने चुनाव की तारीख की घोषणा भी नहीं की है।”
पिछले वर्ष अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद मुख्य सलाहकार यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कार्यभार संभाला था। पूरे बांग्लादेश से हजारों युवाओं ने राजधानी में रैली की और यूनुस परोक्ष समर्थन से गठित छात्रों के नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया।
चुनाव से पहले यूनुस ने रखी शर्त
एनसीपी का उद्भव पिछले वर्ष स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन (एसएडी) नामक मंच के तहत छात्रों के नेतृत्व में हुए घातक विरोध प्रदर्शनों से हुआ था। एनसीपी, इस बात पर जोर देती है कि चुनावों को तब तक नहीं कराये जाने चाहिए जब तक कि प्रमुख सुधार पूरे नहीं हो जाते।
क्या मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाने पर विचार कर रहा केंद्र?
मणिपुर में एक तरफ विधायकों ने नई सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी है, वहीं केंद्र सरकार का रुख इससे अलग नजर आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल राष्ट्रपति शासन हटाने की कोई संभावना नहीं है। केंद्र और मणिपुर के स्थानीय नेतृत्व दोनों के लिए अभी प्राथमिकता सरकार बनाना नहीं, बल्कि शांति स्थापित करना है।
इस मुद्दे पर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक गतिविधियां इस प्रक्रिया को पटरी से उतार सकती हैं, जबकि शांति प्रक्रिया अब नतीजे दिखाने लगी है। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक न तो बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व और न ही केंद्र सरकार अभी मणिपुर में नई सरकार बनाने के पक्ष में है। इसकी संभावना बहुत कम है।
10 विधायकों ने की मुलाकात
यह सारी चर्चाएं इसलिए शुरू हो गई हैं, क्योंकि राज्य के 10 विधायकों ने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए 40 से अधिक विधायकों के समर्थन की बात कही थी।
अब केंद्र के पाले में है बॉल
हालांकि, बाद में बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट थी। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के एक नेता ने बताया कि बीजेपी में अनुशासन की संस्कृति है। केंद्रीय नेतृत्व ही तय करता है कि पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा और हमें इसका पालन करना होता है। बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व विधायकों की भावनाओं को समझता है, जो एक लोकप्रिय सरकार और विधानसभा को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं, नेतृत्व उनसे संपर्क करेगा।
मुल्लांपुर में प्लेऑफ मैच से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद
आईपीएल 2025 का मौजूदा सत्र रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीग चरण खत्म हो चुका है और गुरुवार यानी आज से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शीर्ष-दो पर रहकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश किया है जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। अब दोनों के बीच 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर में खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं
केंद्र सरकार ने भानु प्रकाश येतुरू को बनाया चुनाव आयुक्त
केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 41 अधिकारियों की संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भानू प्रकाश एटूरू (2003 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी) को भारत निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने हार्वर्ड को आपदा-यहूदी विरोधी बताया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हार्वर्ड एक आपदा है। उन्होंने कहा कि इस संस्था को पांच बिलियन डॉलर से अधिक मदद दी जा चुकी है। हार्वर्ड और कुछ अन्य कॉलेज पूरी तरह यहूदी विरोधी हैं। यह उजागर हो चुका है। संघीय अनुदानों को रोकने का फैसला कर चुके ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे बहुत बुरी तरह से काम कर रहे हैं। हर बार जब वे लड़ते हैं, तो वे 250 मिलियन डॉलर और गंवा देते हैं।
- सब्सक्राइब
- Weather
- Crop Production Record
- India-New Zealand Ties
- Weather Forecast 29 May 2025
- RBSE Rajasthan Board Result 2025
- Maharashtra Heavy Rain Alert
- Maharashtra
- Mango ManHaji Kalimullah
- Operation Shield
- Udit Raj on Shashi Tharoor
Hindi News › India News › Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 May 2025 Updates On Amar Ujala
Top News: आज 4 राज्यों में होने वाला मॉकड्रिल टला; चंडीगढ़ में IPL का पहला क्वालिफायर और बदल रहा मौसम का मिजाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज प्रस्तावित ‘सिविल डिफेंस एक्सरसाइज’ को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आयोजित होना था। इसके अलावा, आईपीएल 2025 का मौजूदा सत्र रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीग चरण खत्म हो चुका है और गुरुवार यानी आज से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शीर्ष-दो पर रहकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश किया है जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। अब दोनों के बीच 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर में खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे दक्षिण भारत, आंशिक मध्य भारत और पूर्वोत्तर के बाद बुधवार को मानसून ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी दस्तक दे दी। दोनों राज्यों में क्रमश: 12 और 13 दिन पहले मानसून के पहुंचने के साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 41 अधिकारियों की संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Trending VideosPauseUnmute
Loaded: 17.43%
Remaining Time -6:32Close Playerयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : PTI
Operation Shield: PAK की सीमा से सटे गुजरात-राजस्थान-पंजाब व जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल टला
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज प्रस्तावित ‘सिविल डिफेंस एक्सरसाइज’ को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आयोजित होना था। राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की सरकारों ने कहा कि यह मॉक ड्रिल प्रशासनिक कारणों से स्थगित हुई है। यह भी स्पष्ट किया कि अभ्यास की अगली तारीख बाद में घोषित की जाएगी। केंद्र शासित चंडीगढ़ में भी मॉक ड्रिल को स्थगित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
विज्ञापन

मुल्लांपुर में पुलिस सतर्क – फोटो : Amar Ujala
IPL 2025: मुल्लांपुर में प्लेऑफ मैच से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद
आईपीएल 2025 का मौजूदा सत्र रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीग चरण खत्म हो चुका है और गुरुवार यानी आज से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शीर्ष-दो पर रहकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश किया है जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। अब दोनों के बीच 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर में खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

मानसून की बारिश (फाइल) – फोटो : पीटीआई
Weather: छत्तीसगढ़-ओडिशा के साथ 17 राज्यों में मानसून की धमक
देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे दक्षिण भारत, आंशिक मध्य भारत और पूर्वोत्तर के बाद बुधवार को मानसून ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी दस्तक दे दी। दोनों राज्यों में क्रमश: 12 और 13 दिन पहले मानसून के पहुंचने के साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं राजस्थान सहित कई हिस्सों में अभी गर्मी और उमस से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। शिमला में बारिश के साथ ओले गिरे, लेकिन ऊना में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। पढ़ें पूरी खबर…

तबादला – फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने भानु प्रकाश येतुरू को बनाया चुनाव आयुक्त
केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 41 अधिकारियों की संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भानू प्रकाश एटूरू (2003 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी) को भारत निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप – फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने हार्वर्ड को आपदा-यहूदी विरोधी बताया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हार्वर्ड एक आपदा है। उन्होंने कहा कि इस संस्था को पांच बिलियन डॉलर से अधिक मदद दी जा चुकी है। हार्वर्ड और कुछ अन्य कॉलेज पूरी तरह यहूदी विरोधी हैं। यह उजागर हो चुका है। संघीय अनुदानों को रोकने का फैसला कर चुके ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे बहुत बुरी तरह से काम कर रहे हैं। हर बार जब वे लड़ते हैं, तो वे 250 मिलियन डॉलर और गंवा देते हैं।’ पढ़ें पूरी खबर…

सऊदी में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल – फोटो : पीटीआई
All Party Delegation: पनामा में टीम थरूर, आतंक समर्थकों के फोटो दिखाए
भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह ‘टीम इंडिया’ की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीत शिष्टमंडल इटली दौरे पर है। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा नीत दल यूएई में है, जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर नीत दल ने पनामा में है। अन्य दल बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है। पढ़ें पूरी खबर…

कॉनराड के. संगमा, सीएम, मेघालय – फोटो : ANI
Meghalaya: मेघालय में लापता इंदौर के जोड़े की तलाश तेज
मेघालय पुलिस ने पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में लापता हुए इंदौर के दंपति की तलाश के लिए बुधवार को ड्रोन और स्निफर डॉग (खास खोजी कुत्ते) की मदद ली है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस जोड़े की खोज में लगातार लगे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

आम की नई किस्म के साथ हाजी कलीमुल्लाह – फोटो : ANI
राजनाथ आम : ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाजी कलीमुल्ला ने रक्षा मंत्री को समर्पित की आम की किस्म
मलीहाबाद में पद्मश्री हाजी कलीमुल्लाह खान, जिन्हें ‘मैंगो मैन’ के नाम से जाना जाता है, ने ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आम की एक नई किस्म समर्पित की है। हाजी कलीमुल्लाह खान कहते हैं कि मैंने इसका नाम राजनाथ सिंह के नाम पर रखा है। वे एक अच्छे इंसान हैं। ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा। उनका बहुत सम्मान किया जाता है। लोग उनके प्यारे स्वभाव के कारण उनके करीब आते हैं। मैंने पहले भी इस बारे में सोचा था, लेकिन अब मेरे पास उनकी कद-काठी से मेल खाने वाली एक आम की किस्म है
मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में झगड़ा, 6 KM तक कार की बोनट पर लटका रहा शख्स
मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में मंगलवार रात दो कार चालकों के बीच झगड़ा हो गया। हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन अधिकारी के अनुसार, अर्टिगा कार चालक एक यात्री को उतारने के बाद दूसरे यात्री का इंतजार कर रहा था। इस बीच, एक निजी कैब चालक ने उसे जगह छोड़ने के लिए कहा तो दोनों में झगड़ा हो गया। अपने साथी के समर्थन में अन्य चालकों को आते देख अर्टिगा चालक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान कैब चालक गाड़ी के सामने आ गया और उसके बोनट पर जा गिरा। अर्टिगा चालक ने कार के बोनट पर चिपके कैब चालक को करीब 6 किलोमीटर तक घसीटा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान ठाणे निवासी भीमप्रसाद महतो के रूप में हुई है




