अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुबह की ताजा खबरे:जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर; आज से तीन देशों के दौरे पर जयशंकर;लश्कर आतंकी सैफुल्लाह खालिद ढेर, राज्यों में करवट बदल रहा मौसम,चीन ने PAK को दी भारत की खुफिया जानकारी, आज सांसदों को ब्रीफ करेंगे विक्रम मिस्री…

Share

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। 82 वर्षीय बाइडन की सेहत को लेकर उनके कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा है कि बाइडन प्रोस्टेट कैंसर के ‘आक्रामक रूप’ से पीड़ित हैं। बीमारी उनकी हड्डियों तक फैल चुकी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। यह यात्रा 19 से 24 मई तक चलेगी। इस दौरान वह इन देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और आपसी सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के सीमा पार आतंकवाद को पाकिस्तान के निरंतर समर्थन के मुद्दे पर चर्चा  कर सकते हैं। मई का महीना आधे से ज्यादा निकल गया है, पर अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के चलते उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। जम्मू संभाग, पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर जरूर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है। 

82 वर्षीय पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। 82 वर्षीय बाइडन की सेहत को लेकर उनके कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा है कि बाइडन प्रोस्टेट कैंसर के ‘आक्रामक रूप’ से पीड़ित हैं। बीमारी उनकी हड्डियों तक फैल चुकी है। बाइडन ने पहले मूत्र संबंधी शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच में उच्च श्रेणी के कैंसर की पुष्टि की। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की सेहत को लेकर जारी बयान में कहा गया कि बाइडन की वर्तमान स्थिति हड्डी में मेटास्टेसिस का संकेत देती है। 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। 82 वर्षीय बाइडन की सेहत को लेकर उनके कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा है कि बाइडन प्रोस्टेट कैंसर के ‘आक्रामक रूप’ से पीड़ित हैं। बीमारी उनकी हड्डियों तक फैल चुकी है। बाइडन ने पहले मूत्र संबंधी शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच में उच्च श्रेणी के कैंसर की पुष्टि की। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की सेहत को लेकर जारी बयान में कहा गया कि बाइडन की वर्तमान स्थिति हड्डी में मेटास्टेसिस का संकेत देती है।

उच्च श्रेणी का कैंसर होने की पुष्टि इस जांच के बाद हुई
प्रोस्टेट नोड्यूल की खोज के बाद बाइडन के कई मेडिकल परीक्षण किए गए। परीक्षणों के दौरान ग्लीसन स्कोर 9 (ग्रेड ग्रुप 5) पाया गया। इससे बाइडन को उच्च श्रेणी का कैंसर होने की पुष्टि हुई। यह हड्डी में मेटास्टेसिस का संकेत देता है। उनका परिवार इलाज के तरीकों पर डॉक्टरों से परामर्श कर रहा है।

ट्रंप ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन की सेहत से जुड़ी सूचना मिलने पर ट्रुथ सोशल पर लिखा, मेलानिया और मैं जो बाइडन की मेडिकल जांच के बारे में सुनकर दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं जिल और पूरे परिवार के साथ हैं।’ ट्रंप ने बाइडन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

आज से छह दिवसीय दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। यह यात्रा 19 से 24 मई तक चलेगी। इस दौरान वह इन देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और आपसी सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के सीमा पार आतंकवाद को पाकिस्तान के निरंतर समर्थन के मुद्दे पर चर्चा  कर सकते हैं। बता दें कि यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चार दिन तक सैन्य टकराव हुआ। यह जयशंकर की इस झड़प के बाद पहली विदेश यात्रा होगी।

ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देंगे जयशंकर
मामले में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ‘विदेश मंत्री एस. जयशंकर 19 से 24 मई तक नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर तीनों देशों के नेतृत्व से मिलेंगे और अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों तथा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर चर्चा करेंगे। उम्मीद है कि जयशंकर तीनों देशों के अपने समकक्षों को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने संबंधी भारत के फैसले से भी अवगत कराएंगे।

भारत-पाकिस्तान तनाव
गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था।

इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। चार दिन के टकराव के बाद 10 मई को दोनों पक्षों के बीच संघर्ष रोके जाने परसहमति बनी थी

उत्तर-पश्चिम भारत में 24 तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार

मई का महीना आधे से ज्यादा निकल गया है, पर अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के चलते उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। जम्मू संभाग, पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर जरूर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी गंगीय क्षेत्र से होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण गुजरात से सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। 

मौसम संबंधी इन प्रणालियों के चलते 20 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में और 24 मई तक उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 19 मई को हिमाचल प्रदेश और 19-20 मई को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 23 और 24 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, सोमवार को पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 22 मई तक लू चलने की संभावना है।

लगातार चौथे दिन जम्मू का पारा 40 डिग्री
जम्मू संभाग में कई जगहों पर रविवार को चौथे दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू के थपेड़ों से जनजीवन पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है और बाजार सूने पड़े हैं। सीमा पर तनाव के बाद अब भीषण गर्मी से बाजार पर मार पड़ने लगी है। मैदानों के साथ पहाड़ भी तप रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का पूर्वानुमान
दिल्ली-एनसीआर में 19-21 मई के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज, बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बहुल हल्की बारिश हो सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। 19 और 20 मई को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

  • 21 मई को अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव हो सकता है। सुबह के समय उत्तर पश्चिम दिशा से 20-25 किमी प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चल सकती हैं और धीरे-धीर कम होते हुए शाम तक इनकी गति 15 किमी प्रति घंटे से कम हो सकती है।
  • यूपी में करवट लेगा मौसम
  • उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। साथ ही कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 19 से 23 मई के बीच पूरब से पश्चिम तक तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं। तराई इलाकों में चल रही पुरवाई और बूंदाबादी का विस्तार अब प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी दोनों संभागों में देखने को मिलेगा।

‘ज्योतिष महाकुंभ’ 14 जून को दिल्ली में

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

माई ज्योतिष की तरफ से 14 जून को नई दिल्ली में ‘ज्योतिष महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। इस महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा।ज्योतिषाचार्यों द्वारा ज्योतिष और विज्ञान के बीच संबंध, इतिहास में छुपे ज्योतिष के राज, भाग्य, ग्रहों की दशा, कुंडली, टैरो कार्ड, अंक ज्योतिष, वैदिक ज्योतिष जैसे कई विषयों पर विमर्श होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहेंगे जबकि समापन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुख्य अतिथि होंगी।

जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित केए दुबे पद्मेश, पंडित लेखराज, अजय भांबी, जीडी वशिष्ठ, जय प्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर शास्त्री, रमेश सेमवाल, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, जय मदान और शैलेंद्र पांडेय महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। 

100 से अधिक ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे
ज्योतिष महाकुंभ में नितीशा मल्होत्रा, आनंद पांडेय, अनुपम वी कपिल, पंकज खन्ना, प्रणय दास, मधुराज, मुकुल कौशिक, स्वाति सक्सेना, दामोदर बंसल, नीलम शर्मा, सुनिता जायसवाल, यज्ञव्रत शर्मा, खुशी, मयंक शर्मा, नितेश कुमार वशिष्ठ, राजीव तिवारी, सुरभि, शुभ्रा शुक्ला, मंजुला जैन, जास्मी दोशी, प्रभाकर सिन्हा, शिल्पा सिंह, कविता चैतन्य, साईं टंडन दास, अरुण बंसल, जय गोविंद शास्त्री, अंजना नैयर, सुमन कोहली समेत 100 से अधिक ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। श्रीकृपा जेम्स इसके प्रायोजक हैं।

आज से शुरू होगी हेली सेवा की बुकिंग, यहां बुक करें टिकट

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 19 मई से शुरू होगी। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोपहर 12 बजे खुलेगी। 25 मई से 22 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुक सकते हैं। 

हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे। इसी दिन से गोविंदघाट से घांघरिया के लिए पवन हंस एविएशन के माध्यम से हेलिकॉप्टर सेवा संचालित होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली सेवा टिकट की बुकिंग के लिए तिथि तय कर दी है।

आईआरसीटीसी ने वेबसाइट पर बुकिंग की सूचना जारी कर दी है। हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली सेवा संचालित होती है। इसमें प्रति यात्री आने-जाने का किराया 10080 रुपये है।

बोरीवली में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में तीन की मौत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

महाराष्ट्र में दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई के बोरीवली इलाके में झुग्गी बस्ती की है। जानकारी के मुताबिक दो परिवारों के बीच पुराना विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। भयावह हिंसक संघर्ष में तीन लोगों की मौत होने के अलावा चार लोग घायल भी हुए हैं।

दो परिवारों के बीच तीन साल से विवाद, हिंसक झड़प में चले हथियार
पुलिस ने बताया कि गणपत पाटिल नगर झुग्गी बस्ती में झड़प के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। झड़प के दौरान राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद और प्रतिद्वंद्वी खेमे के हमीद शेख की मौत हो गई। घायलों की पहचान राम नवल के बेटों अमर, अमित और हमीद शेख के दो बेटों- अरमान और हसन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शेख और गुप्ता परिवार के बीच 2022 से ही विवाद चल रहा था। आरोप-प्रत्यारोप के अलावा दोनों परिवार आपस में अक्सर उलझते रहते थे।

नशे में धुत होकर बहस की, मारपीट में बेटे भी हुए शामिल
बोरीवली की घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि हिंसक झड़प रविवार दोपहर उस समय शुरू हुई जब नशे में धुत हामिद शेख ने इलाके में नारियल बेचने वाले राम नवल गुप्ता से बहस शुरू कर दी। गुप्ता का साथ देने उसके बेटे अमर, अरविंद और अमित भी आ गए। शेख ने अपने बेटों- अरमान और हसन को बुला लिया।

पुंछ में 18 दहशतगर्दों और मददगारों के घर-ठिकानों पर छापा

जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना ने पुंछ जिले में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए रविवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। पुलिस की कई टीमों ने सेना व एसओजी की मदद से जिले में 18 आतंकी आकाओं व आतंकी मददगारों के घरों पर छापे मारे। इस कार्रवाई में कई घरों की तलाशी लेने के दाैरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, ये स्थानीय आतंकी हैंडलर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। जिले में नियंत्रण रेखा से सटी मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर व छंबर किनारी क्षेत्र में एएसपी मोहन शर्मा की अगुवाई में पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना ने तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के उस पार बैठे स्थानीय आतंकियों और मददगारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों व ठिकानों को खंगाला गया।

हालांकि, इस ऑपरेशन के दौरान किसी को गिरफ्तार करने की सूचना नहीं है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सरकार की आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ शुरू की गई जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। हालांकि, जिन आतंकवादियों और आतंकी मददगारों के घरों को खंगाला गया है, उनके सुरक्षा एजेंसियों ने नाम उजागर नहीं किए हैं।

बड़ी कार्रवाई की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियां
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां आने वाले दिनों में नियंत्रण रेखा के उस पार बैठकर पुंछ जिले और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकती हैं। इससे पहले भी जिले में दो आतंकियों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है, जो नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकी गतिविधियों को चला रहे हैं।
एक दिन पहले एसआईए ने कश्मीर में 11 स्लीपर सेल के खंगाले थे घर
इससे पहले शनिवार को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने कश्मीर घाटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 स्लीपर सेल के घरों को खंगाला था। इस दाैरान कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को ही 13 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया था।

पाकिस्तान में जिनके हैं रिश्तेदार, उनपर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

आतंकियों पर कार्रवाई के बाद अब इनके लिए काम करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) जांच एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर हैं। आतंकवाद के सबसे बड़े समर्थक ओजीडब्ल्यू का नेटवर्क ध्वस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

थानास्तर पर इनके रिकाॅर्ड फिर से अपडेट किए जा रहे हैं। खुफिया एजेंसियां उन लोगों की भी जानकारी जुटा रही हैं, जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं। पुलिस आत्मसमर्पण कर चुके आतंकियों पर भी नजर रख रही है। वहीं, जो लोग पाकिस्तान भेजे गए हैं, उनके संपर्क में रहने वाले तमाम लोग भी पुलिस के रडार पर हैं।

सूत्रों का कहना है कि कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामुला और जम्मू संभाग के राजोरी, पुंछ, रियासी, डोडा, कठुआ, उधमपुर जिलों में पुलिस नए सिरे से ओजीडब्ल्यू का रिकाॅर्ड बना रही है। इनकी तमाम गतिविधियां देखी जा रही हैं। इनके संपर्क में रहने वाले लोग भी रडार पर हैं। इनके सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं।

इन अकाउंट के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि बीते कुछ समय में भारत विरोधी किस तरह की गतिविधियां चलाई जा रही हैं। एसआईए के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि ओजीडब्ल्यू का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इस दिशा में परिणाम दिखेंगे, जिसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

जेल में बंद आतंकियों की कुंडली खंगाली जा रही
बताया जा रहा है कि जम्मू की कोट भलवाल, श्रीनगर की सेंट्रल जेल में बंद आतंकियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), राज्य जांच एजेंसी (एसआईए), पुलिस की सीआईडी विंग मिलकर इन आतंकियाें का रिकाॅर्ड टटोल रही हैं। देखा जा रहा है कि जेल में इनका किन-किन लोगों से संपर्क ज्यादा है। बीते दो वर्ष में इनसे कौन-कौन लोग मिलने आए हैं, क्योंकि जांच एजेंसियों को शक है कि जेल में बंद इन आतंकियों की ओर से ही बड़े स्तर पर ओजीडब्ल्यू वर्कर तैयार हो रहे हैं।

जासूसों पर भी पुलिस की नजर
सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों पर पूरी नजर रख रहे हैं। जिस तरह से हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी करती पकड़ी गई है, उसके बाद प्रदेश की पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस कड़ी निगरानी से सोशल मीडिया हैंडल खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि कौन-कौन से लोग की गतिविधियां संदिग्ध हैं।

प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करेंगे विक्रम मिस्री

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

केंद्र सरकार पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए विश्व के कई देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। विदेश जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदों संग विदेश सचिव विक्रम मिस्री चर्चा करेंगे। दो चरणाें में होने वाली प्रक्रिया में मिस्री सांसदों को ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के खिलाफ अहम तथ्यों से अवगत कराएंगे।

केंद्र सरकार पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए विश्व के कई देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। विदेश जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदों संग विदेश सचिव विक्रम मिस्री चर्चा करेंगे। दो चरणाें में होने वाली प्रक्रिया में मिस्री सांसदों को ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के खिलाफ अहम तथ्यों से अवगत कराएंगे।

इस ब्रीफिंग में विदेश सचिव भारत के आधिकारिक रुख की भी उन्हें जानकारी देंगे जिससे प्रतिनिधिमंडल विदेशों में देश का पक्ष पूरी मजबूती के साथ रख सके। संसद भवन में पहला चरण 20 मई जबकि दूसरा चरण 23 मई को होगा। इन सात प्रतिनिधिमंडलों में अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद, पूर्व मंत्री और पूर्व राजदूत शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर विदेश सचिव विक्रम मिस्री सोमवार और मंगलवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली समिति को “भारत और पाकिस्तान से संबंधित वर्तमान विदेश नीति घटनाक्रम” के बारे में जानकारी देंगे।

अमेरिका जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे तेजस्वी सूर्या
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार को कहा कि वह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख पेश करने के लिए अमेरिका और लातिन अमेरिका का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। सूर्या कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अन्य लोगों के साथ इस यात्रा में शामिल होंगे, जो 23 मई से 6 जून तक होगी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रमुख कूटनीतिक पहल का हिस्सा है, जिसके तहत 32 देशों और यूरोपीय संघ की यात्रा के लिए सात बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल गठित किए गए हैं। प्रत्येक टीम में सेवानिवृत्त राजनयिक शामिल हैं जो सांसदों की सहायता करेंगे। इन प्रतिनिधिमंडलों का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ और एकीकृत रुख को प्रस्तुत करना और सीमापार हमलों का जवाब देने के अपने अधिकार पर जोर देना है।

बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सात सांसद जाएंगे सऊदी अरब
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के पहले ग्रुप में सात सांसद भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएंगे। इस ग्रुप में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एस फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन औवैसी, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद हैं। उनके साथ राजनियक हर्षवर्धन शृंगला जाएंगे।

क्र.प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नामकिन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1बैजयंत पांडा, भाजपा सांसद (नेता)सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया
2डॉ. निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद
3फांगनोन कोन्याक, भाजपा सांसद
4रेखा शर्मा, भाजपा सांसद
5असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम सांसद
6सतनाम सिंह संधू (नामित सांसद)
7गुलाम नबी आजाद
8राजदूत हर्ष श्रृंगला

दूसरा ग्रुप जाएगा यूके, फ्रांस और जर्मनी
सांसदों का दूसरा समूह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोप, इटली और डेनमार्क जाएगा। इसमें बीजेपी सांसद डी पुंडरेश्वरी, शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मनोनीत सांसद गुलाम अली खटाना, कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह, भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य, एमजे अकबर होंगे। उनके साथ राजनयिक पंकज सरन होंगे।

क्र.प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नामकिन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1रवि शंकर प्रसाद, भाजपा सांसद (नेता)यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क
2डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, भाजपा सांसद
3प्रियंका चतुर्वेदी, शिवसेना (यूबीटी) सांसद
4गुलाम अली खटाना (नामित सांसद)
5डॉ. अमर सिंह, कांग्रेस सांसद
6समिक भट्टाचार्य, भाजपा सांसद
7एम.जे. अकबर
8राजदूत पंकज सरन

तीसरे ग्रुप का नेतृत्व करेंगे जदयू सांसद संजय झा
सांसदों का तीसरा समूह जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में इंडोनेशिया, मलयेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर जाएगा। इसमें भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, एआईटीसी सांसद युसूफ पठान, भाजपा सांसद बृजलाल, सीपीआई एम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास, भाजपा सांसद प्रदान बरुआ, हेमांग जोशी व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल हैं। इस ग्रुप में राजनयिक मोहन कुमार होंगे।

क्र.प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नामकिन देशों में जाएगी नौ सदस्यीय टीम
1संजय कुमार झा, जेडीयू सांसद (नेता)इंडोनेशिया, मलयेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर
2अपराजिता सारंगी, भाजपा सांसद
3यूसुफ पठान, तृणमूल कांग्रेस सांसद
4बृज लाल, भाजपा सांसद
5डॉ. जॉन ब्रिटास, भाकपा (एम) सांसद
6प्रदान बरूआ, भाजपा सांसद
7डॉ. हेमांग जोशी, भाजपा सांसद
8सलमान खुर्शीद
9राजदूत मोहन कुमार

चौथा समूह जाएगा यूएई और कांगो
सांसदों का चौथा समूह शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो गणराज्य, सिएरा लियोन जाएगा। इसमें समूह में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल के सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा सांसद मनन मिश्रा और पूर्व सांसद एसएस अहलूवालिया शामिल हैं। इस समूह में राजनयिक सुजन चिनॉय भी होंगे।

क्र.प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नामकिन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवसेना सांसद (नेता)यूएई, लाइबेरिया, कांगो, सिएरा लियोन
2बांसुरी स्वराज, भाजपा सांसद
3ई.टी. मोहम्मद बशीर, आईयूएमएल सांसद
4अतुल गर्ग, भाजपा सांसद
5डॉ. सस्मित पात्रा, बीजेडी सांसद
6मनन कुमार मिश्रा, भाजपा सांसद
7एस.एस. अहलूवालिया
8राजदूत सुजन चिनॉय

शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिका, पनामा, ब्राजील जाएंगे सांसद
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सांसदों का एक दल अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएगा। इसमें लोजपा सांसद शाम्भवी, जेएमएम सांसद डॉ. सरफराज अहमद, टीडीपी सांसद जीएम हरीश बालयोगी, भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कालिता, शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे। इस समूह में राजनयिक तरनजीत सिंह संधू होंगे।

क्र.सं.प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नामकिन देशों में जाएगी नौ सदस्यीय टीम
1डॉ. शशि थरूर, कांग्रेस सांसद (नेता)अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील, कोलंबिया
2शांभवी, लोजपा (रामविलास) सांसद
3डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो सांसद
4जी.एम. हरीश बालयोगी, टीडीपी सांसद
5शशांक मणि त्रिपाठी, भाजपा सांसद
6भुवनेश्वर कलिता, भाजपा सांसद
7मिलिंद मुरली देवड़ा, शिवसेना सांसद
8राजदूत तरणजीत सिंह संधू
9तेजस्वी सूर्या, भाजपा सांसद


 कनिमोझी करेंगी छठवें ग्रुप का नेतृत्व


सांसदों का छठवां ग्रुप डीएमके सांसद के कनिमोझी के नेतृत्व में स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस जाएगा। इस समूह में सपा सांसद राजीव राय, एनसी सांसद मियां अल्ताफ अहमद, भाजपा सांसद कैप्टन ब्रजेश चौटा, आरजेडी सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता, आप सांसद अशोक कुमार मित्तल का नाम शामिल है। इस ग्रुप में राजनयिक मंजीव एस पुरी और जावेद अशरफ होंगे।

क्र.प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नामकिन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके सांसद (नेता)स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस
2राजीव राय, सपा सांसद
3मियां अल्ताफ अहमद, नेशनल कांफ्रेंस
4कैप्टन बृजेश चौटा, भाजपा सांसद
5प्रेम चंद गुप्ता, राजद सांसद
6डॉ. अशोक कुमार मित्तल, आप सांसद
7राजदूत मंजीव एस. पुरी
8राजदूत जावेद अशरफ


सातवां ग्रुप जाएगा मिस्र और कतर
सांसदों का सातवां ग्रुप एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका जाएगा। इस ग्रुप में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, आप सांसद विक्रमजीत सिंह, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, टीडीपी सांसद लवू श्रीकृष्णा देवारायालू, आनंद शर्मा, वी मुरलीधरन होंगे। इस समूह में राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन भी शामिल होंगे।

क्र.प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नामकिन देशों में जाएगी नौ सदस्यीय टीम
1सुप्रिया सुले, एनसीपी (एससीपी) सांसद (नेता)मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका
2राजीव प्रताप रूड़ी, भाजपा सांसद
3विक्रमजीत सिंह साहनी, आप सांसद
4मनीष तिवारी, कांग्रेस सांसद
5अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद
6लवु श्री कृष्ण देवरायालु, टीडीपी सांसद
7आनंद शर्मा
8वी. मुरलीधरन
9राजदूत सैयद अकबरुद्दीन

तीन साल में तीसरी बार आम चुनाव, एक बार फिर अल्पमत सरकार के संकेत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

पुर्तगाल में रविवार को हुए चुनाव में एक और अल्पमत सरकार बनने की संभावना है। हालांकि एग्जिट पोल से यह संकेत मिला है कि देश में राजनीतिक स्थिति और ज्यादा विभाजित हो गई है, जिससे आव्रजन, आवास और जीवन यापन के खर्च जैसे मुद्दों पर एकजुटता बनाना मुश्किल हो रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, केंद्र-दक्षिणपंथी डेमोक्रेटिक अलायंस को 29% से 34% वोट मिल सकते हैं। जबकि केंद्र-लेफ्ट सोशलिस्ट पार्टी को 21% से 26% वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है और हार्ड-राइट पॉपुलिस्ट पार्टी चेगा को 20% से 24% वोट मिल सकते हैं।

पुर्तगाल में रविवार को हुए चुनाव में एक और अल्पमत सरकार बनने की संभावना है। हालांकि एग्जिट पोल से यह संकेत मिला है कि देश में राजनीतिक स्थिति और ज्यादा विभाजित हो गई है, जिससे आव्रजन, आवास और जीवन यापन के खर्च जैसे मुद्दों पर एकजुटता बनाना मुश्किल हो रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, केंद्र-दक्षिणपंथी डेमोक्रेटिक अलायंस को 29% से 34% वोट मिल सकते हैं। जबकि केंद्र-लेफ्ट सोशलिस्ट पार्टी को 21% से 26% वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है और हार्ड-राइट पॉपुलिस्ट पार्टी चेगा को 20% से 24% वोट मिल सकते हैं।

 डेमोक्रेटिक अलायंस को 230 सदस्यीय पुर्तगाली संसद में बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए, लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार, उन्हें 85 से 96 सीटें मिलने का अनुमान है। वे अल्पमत सरकार बना सकते हैं या छोटे दलों के साथ गठबंधन कर बहुमत हासिल कर सकते हैं।

गाजा युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई पर इस्राइल की तैयारी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार को बताया कि कतर की राजधानी दोहा में इस्राइली वार्ताकार गाजा युद्ध को रोकने और सभी बंधकों की रिहाई के लिए एक व्यापक समझौते की संभावना पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। यह बातचीत अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से दिए गए प्रस्ताव के आधार पर हो रही है।

इस्राइल ने रखी ये तीन शर्त
हालांकि दूसरी ओर इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस शांति प्रस्ताव पर अपना रुख साफ करत हुए कुछ शर्ते रखी। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम के लिए हर संभावना पर विचार किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए पहले कुछ शर्तें माननी होगी। साथ ही नेतन्याहू ने कहा कि किसी भी प्रस्ताव पर तबतक बातचीत नहीं होगी जबतक हमारे सभी बंधकों की रिहाई नहीं हो जाती।

उन्होंने दूसरी शर्त रखी कि हमास के आतंकियों को गाजा से बाहर जाना होगा। साथ ही नेतन्याहू ने ये भी शर्त रखी की है कि गाजा को हथियारों से पूरी तरह खाली किया जाना चाहिए। बता दें कि इस्राइल अब तक 197 बंधकों को वापस ला चुका है और बाकी 58 लोगों की रिहाई के लिए कोशिशें जारी हैं। इनमें से 36 के मारे जाने की आशंका है।

उन्होंने दूसरी शर्त रखी कि हमास के आतंकियों को गाजा से बाहर जाना होगा। साथ ही नेतन्याहू ने ये भी शर्त रखी की है कि गाजा को हथियारों से पूरी तरह खाली किया जाना चाहिए। बता दें कि इस्राइल अब तक 197 बंधकों को वापस ला चुका है और बाकी 58 लोगों की रिहाई के लिए कोशिशें जारी हैं। इनमें से 36 के मारे जाने की आशंका है।

इस्राइली सरकार में मतभेद
अब इस प्रस्ताव को इस्राइली सरकार में भी मतभेद की खबरें सामने आ रही है। कारण है कि इस्राइली सरकार में इस प्रस्ताव को लेकर एकराय नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने इस योजना का विरोध करते हुए कहा कि हमास को पूरी तरह हराए बिना युद्ध नहीं रुकना चाहिए।

हमास नेता की मौत का दावा
इस बीच, इस्राइल के रक्षा मंत्री ने बताया कि हमास नेता मोहम्मद सिनवार की मौत हो चुकी है। वो गाजा के खान यूनिस में एक इस्राइली सेना के हवाई हमले में मारे गए। मोहम्मद, हमास के बड़े नेता याह्या सिनवार के भाई थे और बंधकों की रिहाई के खिलाफ थे।

अबतक युद्ध में क्या-क्या हुआ..
गौरतलब है कि सात अक्तूबर 2023 के हमास ने दक्षिणी इस्राइल पर हमला कर 1,200 लोगों को मार डाला। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा में बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो इस्राइल के हमले में अब तक लगभग 53,000 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। 

दो चरणों में होगा भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

भारत और यूरोपीय संघ दो चरण में मुक्त व्यापार समझौता करने के लिए सहमत हो गए हैं। दोनों पक्षों ने एफटीए की दिशा में एक और दौर की वार्ता पूरी कर ली है और इसी में यह सहमति बनी है कि समझौते को दो चरण में अंजाम दिया जाए। एक अधिकारी ने बताया, 11वें दौर की वार्ता 16 मई को पूरी हो गई है। दोनों पक्ष अनिश्चित वैश्विक व्यापार परिदृश्य, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ योजना, को देखते हुए दो चरणों में समझौता लागू करने पर सहमत हुए।

11वें दौर की वार्ता खासकर वस्तुओं, सेवाओं और निवेश से संबंधित बाजार पहुंच पर केंद्रित रही। भारत ने दो चरण में व्यापार समझौते लागू करने की नीति ऑस्ट्रेलिया के साथ शुरू की थी और अभी वह अमेरिका के साथ वार्ता में भी इसी पर काम कर रहा है।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने पिछले महीने कहा था, यदि कुछ मुद्दे जो व्यापार के लिए बेहद खास नहीं हैं और जिन्हें तय करने में ज्यादा समय लग रहा है तो बेहतर है कि हम व्यापार के केंद्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें। इसलिए हमारा कहना है, पहली बात पहले करें। ईयू के साथ भी हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि पहले दौर में हम किन चीजों का तय कर सकते हैं, ऐसी चीजें जिनपर हम जल्दी फैसला कर सकते हैं।

भारत के साथ एफटीए में ऑटो सेक्टर और चिकित्सा उपकरणों पर टैक्स कटौती के साथ यूरोपीय संघ वाइन, स्पिरीट, मांस, पोल्ट्री आदि उत्पादों पर भी टैक्स कम करवाना चाहता है और इसके साथ ही बौद्धिक संपदा नियमों को सख्ती से लागू करना चाहता है। भारत यूरोपीय संघ को रेडिमेड कपड़े, दवाएं, इस्पात, पेट्रोलियम उत्पाद और इलेक्ट्रिकल मशीनों का निर्यात करता है और यदि दोनों पक्षों में समझौता सफलतापूर्वक लागू हो गया तो ये उत्पाद वहां ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे।

सही दिशा में आगे बढ़ रही एफटीए पर वार्ता 
इससे पहले हाल ही में  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रसेल्स में ईयू के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविक के साथ समझौते की प्रगति पर चर्चा की थी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है। दोनों पक्ष एक संतुलित और परस्पर लाभकारी समझौते के लिए ठोस प्रगति कर रहे हैं। वही,  सेफकोविक ने कहा था कि ईयू भारत के साथ अपने साझेदारी को गहराई से महत्व देता है। ईयू वस्तुओं व सेवाओं के लिए बाजार खोलने वाले एक व्यावसायिक रूप से सार्थक समझौते के माध्यम से इसे नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सेफकोविक ने कहा था कि वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में दोनों क्षेत्रों के व्यवसाय अवसर, पहुंच और निश्चितता चाहते हैं। हम इसे सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। गोयल ने कहा था कि भारत और 27 देशों के इस समूह की टीमों ने समझौते पर बातचीत की। हमने 2025 के अंत तक वार्ता पूरी करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई है।  

गुजरात की जीत के साथ आरसीबी और पंजाब भी प्लेऑफ में पहुंचीं

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। अब चौथे स्थान के लिए लड़ाई जारी है। 

सुदर्शन और गिल ने मचाया धमाल
200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और अंत तक लय बरकरार रखी। दोनों के बीच 205 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। यह किसी भी ओपनिंग जोड़ी के द्वारा निभाई गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में 210 रन की साझेदारी निभाई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह गुजरात का दूसरा सबसे सफल रन चेज है।

आईपीएल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

रनबल्लेबाजटीमसाल
210*केएल राहुल और क्विंटन डिकॉकLSG2022
210शुभमन गिल और साई सुदर्शनGT2024
205*शुभमन गिल और साई सुदर्शनGT2025
185जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नरSRH2019

गुजरात टाइटंस के लिए सबसे सफल रन चेज

रनविपक्षी टीमस्थानसाल
204दिल्ली कैपिटल्सअहमदाबाद2025
200दिल्ली कैपिटल्सदिल्ली2025
198रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुबेंगलुरु2023
197राजस्थान रॉयल्सजयपुर2024

गिल ने पूरे किए 5000 टी20 रन

इस मुकाबले में साई सुदर्शन ने 61 गेंदों में 108 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि शुभमन गिल 93 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब हुए। सुदर्शन ने 56 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं, गिल ने सत्र का छठा अर्धशतक जड़ा। इस मैच में गुजरात के कप्तान ने शानदार प्रदर्शन के साथ टी20 में 5000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 154 पारियों में यह कारनामा किया। 

टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (पारी के हिसाब से)
132 – क्रिस गेल
143 – केएल राहुल
144 – शॉन मार्श
144 – डेवोन कॉनवे
145 – बाबर आजम
154 – शुभमन गिल

दिल्ली की पारी
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। फाफ डुप्लेलिस सिर्फ पांच रन बनाए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को अभिषेक पोरेल का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 90 रनों की साझेदारी हुई। पोरेल को साई किशोर ने अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल क्रीज पर आए और कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर 25 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। गुजरात के खिलाफ केएल राहुल ने अपने करियर का पांचवां शतक जड़ा। वह 65 गेंदों में 112 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 रनों का निजी स्कोर तैयार किया।  गुजरात के लिए अरशद खान, प्रसिद्ध कृ्ष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

अनन्या और राशा ने रखी हिंदुस्तानी विरासत की लाज

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

राशा थडानी, अनन्या पांडे और जैकलीन

अब जबकि हिंदी सिनेमा से जुड़े सालाना पुरस्कार बस एक रस्म अदायगी जैसे होते जा रहे हैं तो ऐसे में इन पुरस्कार समारोहों में चोटी के सितारों के दर्शन ही दुर्लभ होते जा रहे हैं। कार्यक्रम में अब वह कलाकार ही आते हैं, जिनको मंच पर पुरस्कार मिलना पहले से तय होता है। आईफा पुरस्कार के बाद ऐसा ही कुछ जी सिने अवार्ड्स में भी देखने को मिला। समारोह के पुरस्कार विजेताओं की सूची की जानकारी चूंकि कार्यक्रम का प्रसारण होने से पहले प्रतिबंधित रही, लिहाजा इस शाम का क्लाइमेक्स सामने आने में अभी समय बाकी है। अलबत्ता, इस शाम को अनन्या पांडे और राशा थडानी ने भारतीय परिधानों में महफिल लूट ली।  

कार्तिक आर्यन ही रहे सबसे लोकप्रिय सितारे
मुंबई के एनएससीआई डोम में आयोजित इस समारोह में पहुंचे सितारों में कार्तिक आर्यन दमकते सूट में नपे-तुले अंदाज के साथ छा गए, वहीं अनन्या पांडे सफेद साड़ी में सादगी और सुंदरता की मिसाल बनीं। रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया दोनों ने ब्लैक आउटफिट में आत्मविश्वास और स्टाइल का नमूना पेश किया। टाइगर श्रॉफ और अपारशक्ति खुराना की मौजूदगी की तरफ दर्शकों ने खास तवज्जो नहीं दी। 

3 of 6

राशा थडानी, अनन्या पांडे और जैकलीन – फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनन्या और राशा पर टिकीं निगाहें
अनन्या पांडे के अलावा राशा थडानी की सी-ग्रीन साड़ी ने भी सादगी में ही आकर्षण का जादू बिखेरा। शाम का असली कंपटीशन अनन्या और राशा के बीच ही रहा। शरवरी के ब्लैक गाउन में शाही ठाठ भले दिखे हों, लेकिन जैकलीन फर्नांडिस की ब्लैक ड्रेस और वाणी कपूर के येलो-शिमरी आउटफिट का अंदाज लाजवाब रहा। 

Rasha Thadani Ananya Pandey shine in sari amongst western style dresses heroines during zee cine awards 2025

विक्रांत मैसी का ‘रविशंकर लुक’
जी सिने अवार्ड्स 2025 में विक्रांत मैसी बिल्कुल अलग लुक में नजर आए। बताया गया कि ये लुक उनकी रविशंकर पर बन रही बायोपिक का लुक है। एक क्लासिक सूट में वह लीक से इतर दिखे। वहीं ‘लापता लेडीज’ की टीम की चहक भी अलग नजर आई। इनके अलावा कृति सैनन का मैरून ग्लैम, सचिन-जिगर की सादगी में शान, सुनील शेट्टी की नीली धारियों वाली सजीली झलक, शनाया कपूर की सिल्वर साड़ी और ‘लॉर्ड बॉबी’ उर्फ बॉबी देओल की सादगी भरी सफेदी पर भी दर्शकों की नजरें टिकी रहीं। 

Rasha Thadani Ananya Pandey shine in sari amongst western style dresses heroines during zee cine awards 2025

स्टेज पर कलाकारों ने रचा जादू
जी सिने अवार्ड्स की मंचीय प्रस्तुतियों में कार्तिक आर्यन का भूल भुलैया अवतार सबसे खास रहा। इस साल के अब तक अधिकतर अवार्ड्स समारोहों में कार्तिक इस तरह की प्रस्तुतियां कर चुके हैं। अनन्या पांडे के पॉप डांस ने ऊर्जा भर दी, रश्मिका की मुस्कान और तमन्ना के स्टेप्स ने भी दिल जीते लिए। एक हिट की तलाश में लगे टाइगर श्रॉफ ने अपने चिर परिचित स्टंट्स और डांस से दिल जीतने की कोशिश जरूर की लेकिन उनका जादू अब उतार पर ही दिखा। 

Rasha Thadani Ananya Pandey shine in sari amongst western style dresses heroines during zee cine awards 2025

वि किशन ने खूब लूटी तालियां
शनिवार शाम की सुंदरियों में शरवरी, राशा, जैकलीन और वाणी की मंचीय प्रस्तुतियां जरूर कमाल की रहीं। शो की बागडोर होस्ट्स विक्रांत मैसी, अपारशक्ति खुराना और रवि किशन ने अपने मजेदार संवादों और बेहतरीन टाइमिंग से संभाली, और हर एक क्षण को यादगार बना दिया। 

पाकिस्तान में लश्कर आतंकी सैफुल्लाह खालिद ढेर, अज्ञात हमलावर ने मारा

भारत में कई हाई-प्रोफाइल आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोपी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक शीर्ष आतंकवादी सैफुल्लाह खालिद की पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हत्या की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हत्या अज्ञात हमालवरों ने की है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सैफुल्लाह खालिद ने भारत में तीन बड़े आतंकवादी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता था। इनमें रामपुर में 2001 में सीआरपीएफ कैंप पर हमला, बैंगलोर में 2005 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) पर हमला और नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय पर 2006 में हमला शामिल हैं। 

भारत में कई हाई-प्रोफाइल आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोपी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक शीर्ष आतंकवादी सैफुल्लाह खालिद की पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हत्या की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हत्या अज्ञात हमालवरों ने की है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सैफुल्लाह खालिद ने भारत में तीन बड़े आतंकवादी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता था। इनमें रामपुर में 2001 में सीआरपीएफ कैंप पर हमला, बैंगलोर में 2005 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) पर हमला और नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय पर 2006 में हमला शामिल हैं।

नेपाल में नकली नाम से रहता था खालिद

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सैफुल्लाह खालिद विनोद कुमार के नकली नाम से नेपाल में कई वर्षों तक रहा। इस नाम से उसने फर्जी पहचान पत्र भी बनवाए थे। उसने एक स्थानीय महिला नगमा बानो से शादी भी की थी। माना जाता है कि नेपाल से वह लश्कर-ए-तैयबा के लिए गतिविधियों का समन्वय करता था, भर्ती और लॉजिस्टिक सपोर्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। हालांकि, इसके बावजूद वह खुद को लो प्रोफाइल रखे हुए था।

हाल ही में, खालिद ने अपना ठिकाना बदल लिया था। वह पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन जिले के मतली में शिफ्ट हो गया था। वहां, वह लश्कर-ए-तैयबा और उसके मुखौटे संगठन जमात-उद-दावा के लिए काम करता रहा, जिसका मुख्य ध्यान आतंकी अभियानों के लिए भर्ती और धन संग्रह पर था। हालांकि, अज्ञात हमलावरों ने उसे वहां भी ढूंढ निकाला और मौत के घाट उतार दिया।

चीन ने पाकिस्तान को शेयर किया था भारत का सैटेलाइट डेटा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संघर्ष में चीन की भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। भारत के एक रक्षा समूह ने दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को एयर डिफेंस और सैटेलाइट सहायता प्रदान की थी। इससे यह भी पता चला है कि चीन पहले बताए गए संघर्ष से कहीं अधिक प्रत्यक्ष रूप से शामिल था। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान मे आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संघर्ष में चीन की भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। भारत के एक रक्षा समूह ने दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को एयर डिफेंस और सैटेलाइट सहायता प्रदान की थी। इससे यह भी पता चला है कि चीन पहले बताए गए संघर्ष से कहीं अधिक प्रत्यक्ष रूप से शामिल था। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान मे आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए थे। इसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना के 11 अड्डों को मिसाइल हमलों में नष्ट कर दिया था।

चीन ने सैटेलाइट से मिली जानकारी साझा की

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर जॉइंट वारफेयर स्टडीज के महानिदेशक अशोक कुमार ने एक साक्षात्कार में कहा कि चीन ने पाकिस्तान को अपने रडार और एयर डिफेंस सिस्टमों को पुनर्गठित करने में मदद की, ताकि भारत द्वारा सैनिकों और हथियारों की तैनाती का अधिक प्रभावी ढंग से पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि चीन ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले और दोनों देशों के बीच शत्रुता की शुरुआत के बीच 15 दिनों के अंतराल के दौरान भारत पर अपने उपग्रह कवरेज को समायोजित करने में भी पाकिस्तान की मदद की।

कुमार ने नई दिल्ली में समूह के मुख्यालय में कहा, “इससे उन्हें अपने एयर डिफेंस रडार को फिर से तैनात करने में मदद मिली, ताकि हवाई मार्ग से हम जो भी कार्रवाई करते हैं, वे उन्हें पता हो।” हालांकि, भारत की तरफ से चीन की भागीदारी के बारे में सार्वजनिक रूप से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, पाकिस्तान ने खुलेआम कहा है कि उसने भारत के खिलाफ चीन से मिले हथियारों का इस्तेमाल किया है। कुमार ने कहा कि यह संकेत देता है कि भारत के खिलाफ संघर्ष में चीन की भागीदारी और भी आगे बढ़ गई है। इसमें पाकिस्तान को लॉजिस्टिक और खुफिया सहायता प्रदान करना शामिल है।

पाकिस्तान ने चीनी हथियारों का किया इस्तेमाल

पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के खिलाफ संघर्ष में चीनी लड़ाकू विमान जे-10सी और पीएल-15 मिसाइल का इस्तेमाल किया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने भी चीन की पीएल-15 मिसाइल के टुकड़ों को प्रदर्शित किया था। चीन ने संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की संप्रभुता का समर्थन किया था और भारत से पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की थी। इसके अलावा उसने पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी आतंकवाद को लेकर आलोचना से बचाने में मदद की थी।

पाकिस्तानियों की तारीफ, भारत पर सवाल, ट्रंप के रुख ने बढ़ाई टेंशन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान की जमकर तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तानियों को ‘तेज दिमाग वाले लोग’ बताया। कहा कि वे ‘शानदार चीजें’ बनाते हैं। यह बात उन्होंने तब कही, जब पाकिस्तान के निर्यात पर 29% का भारी टैक्स लगने का खतरा मंडरा रहा है। ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार को लेकर सख्त रवैया दिखाया। उन्होंने भारत को दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाला देश बताया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत ने अमेरिकी सामानों पर सभी टैक्स हटाने की पेशकश की है। इन बयानों के बीच भारत के साथ व्यापार वार्ता रुकी हुई है। भारत से आने वाले सामानों पर लगे 27% अमेरिकी टैक्स पर अस्थायी रोक लगी है। ट्रंप के इन बयानों से भारत में चिंता बढ़ गई है। लोगों को डर है कि ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ पॉलिसी अप्रत्याशित है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान की जमकर तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तानियों को ‘तेज दिमाग वाले लोग’ बताया। कहा कि वे ‘शानदार चीजें’ बनाते हैं। यह बात उन्होंने तब कही, जब पाकिस्तान के निर्यात पर 29% का भारी टैक्स लगने का खतरा मंडरा रहा है। ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार को लेकर सख्त रवैया दिखाया। उन्होंने भारत को दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाला देश बताया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत ने अमेरिकी सामानों पर सभी टैक्स हटाने की पेशकश की है। इन बयानों के बीच भारत के साथ व्यापार वार्ता रुकी हुई है। भारत से आने वाले सामानों पर लगे 27% अमेरिकी टैक्स पर अस्थायी रोक लगी है। ट्रंप के इन बयानों से भारत में चिंता बढ़ गई है। लोगों को डर है कि ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ पॉलिसी अप्रत्याशित है।

ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ व्यापार करना चाहता है। जबकि सच यह है कि पाकिस्तान पहले से ही अमेरिका को 5 अरब डॉलर से ज्यादा का सामान बेचता है। वहीं, अमेरिका से सिर्फ 2.1 अरब डॉलर का सामान खरीदता है।ट्रंप ने भारत के प्रति सख्त रवैया अपनाया। उन्होंने भारत को दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाला देश कहा। ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने अमेरिकी सामानों पर सभी टैक्स खत्म करने की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘क्या आप जानते हैं कि वो अमेरिका के लिए अपने 100% टैक्स को कम करने को तैयार हैं?’ हालांकि, उन्होंने तुरंत कहा कि उन्हें कोई जल्दी नहीं है। ‘वह जल्द ही होगा। मुझे कोई जल्दी नहीं है।’

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रंप के दावे का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बातचीत ‘जटिल’ है और कोई भी समझौता आपसी रूप से फायदेमंद होना चाहिए।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने व्यापार का इस्तेमाल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए किया। उन्होंने कहा, ‘वह एक परमाणु युद्ध होने वाला था, मुझे लगता है या करीब।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने आर्थिक सौदेबाजी के जरिए युद्धविराम करवाया। ट्रंप बोले, ‘मैं व्यापार का इस्‍तेमाल स्कोर तय करने और शांति स्थापित करने के लिए कर रहा हूं।’

आसिम मुनीर को चूमते दिखे शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य विवाद खत्म होने के बाद भी काफी हलचल मची हुई है। अपना काफी सारा नुकसान कराने के बाद भी पाकिस्तान लगातार अपनी कामयाबी सेलिब्रेट कर रहा है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हाल ही में पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मिले हैं। इसके अलावा पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी मुनीर से मुलाकात की है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य विवाद खत्म होने के बाद भी काफी हलचल मची हुई है। अपना काफी सारा नुकसान कराने के बाद भी पाकिस्तान लगातार अपनी कामयाबी सेलिब्रेट कर रहा है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हाल ही में पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मिले हैं। इसके अलावा पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी मुनीर से मुलाकात की है।

आसिम मुनीर को चूमने लगे क्रिकेटर

भारत से हुए सैन्य विवाद के बाद से पाकिस्तान में काफी हलचल है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर वहां के आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मिले। इन दोनों खिलाड़ियों ने आसिम मुनीर से मिलते ही पहले उन्हें गला लगाया। वहीं इसके बाद इन खिलाड़ियों ने मुनीर को चूमा भी। हैरानी की बात यह है कि भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान सेलिब्रेट कर रहा है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। यह मुलाकात इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास पर हुई। अफरीदी ने कहा कि संकट के इस समय में पूरा देश एकजुट है। उसने दुश्मन को करारा जवाब दिया। शरीफ ने अफरीदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने राष्ट्र और सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अफरीदी की प्रशंसा की। उन्होंने सफल रैली के आयोजन पर भी बधाई दी।

 केएल राहुल की मेहनत बेकार… साई सुदर्शन के शतक से जीती गुजरात

आईपीएल 2025 में एक साथ तीन टीमों की प्लेऑफ में जगह पक्की हो गई है। सीजन के 60वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली। इस जीत ने शुभमन गिल की गुजरात को 18 पॉइंट के साथ प्लेऑफ में पहुंचा दिया। इसके साथ ही 17-17 पॉइंट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई है। पहले खेलते हुए दिल्ली ने 3 विकेट पर 199 रन बनाए। गुजरात ने 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। साई सुदर्शन ने 108 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान गिल के बल्ले से 93 रन निकले।

आईपीएल 2025 में एक साथ तीन टीमों की प्लेऑफ में जगह पक्की हो गई है। सीजन के 60वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली। इस जीत ने शुभमन गिल की गुजरात को 18 पॉइंट के साथ प्लेऑफ में पहुंचा दिया। इसके साथ ही 17-17 पॉइंट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई है। पहले खेलते हुए दिल्ली ने 3 विकेट पर 199 रन बनाए। गुजरात ने 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। साई सुदर्शन ने 108 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान गिल के बल्ले से 93 रन निकले।

गुजरात का विकेट ही नहीं गिरा

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले पाए। पहले ही ओवर में साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अपने इरादे साफ कर दिए। 61 गेंदों की अपनी पारी में साई सुदर्शन ने 12 चौके और 4 छक्के मारे। वहीं शुभमन गिल के बल्ले से 53 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्के निकले। इस जीत ने गुजरात को 18 पॉइंट के साथ टेबल में टॉप पर भी पहुंचा दिया है। अब प्लेऑफ में जाने के लिए तीन टीमों को बीच एक स्थान के लिए टक्कर है। इसमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं।

केएल राहुल का शतक बेकार

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शतक ठोका। राहुल ने 65 गेंद में चार छक्कों और 14 चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा अभिषेक पोरेल (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और कप्तान अक्षर पटेल (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी करके दिल्ली को धीमी शुरुआत से उबारा और टीम के मजबूत स्कोर की नींव रखी। टाइटंस की ओर से अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट चटकाया।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत धीमी रही। राहुल ने मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में दो चौके मारे लेकिन फाफ डु प्लेसी 10 गेंद में सिर्फ पांच रन बनाने के बाद चौथे ओवर में अरशद खान की गेंद को मिड ऑन पर सिराज के हाथों में खेल गए। चार ओवर में दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 19 रन था। राहुल ने अगले ओवर में सिराज पर दो और चौके मारे और फिर कागिसो रबाडा का स्वागत दो छक्कों और एक चौके से करते हुए पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 45 रन तक पहुंचाया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें