अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*20 जुलाई की ताजा खबर: US में छिड़ सकती है कानूनी जंग, भारत-पाकिस्तान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, शाहरुख खान को लगी चोट…,बिहार अमृत भारत ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन सबसे अधिक,यूपी में 18 की मौत; राजस्थान में बाढ़,इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराया,गीता दत्त की मखमली आवाज की दीवानी*

Share

आज के बड़े इवेंट
> भारत सरकार आज पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है।

भारत-पाकिस्तान युद्ध में गिरे थे 5 फाइटर जेट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीती मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान 5 लड़ाकू विमान मार गिराए थे। ट्रंप ने वॉइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान यह बात कही। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह किस पक्ष के विमानों की बात कर रहे थे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीती मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान 5 लड़ाकू विमान मार गिराए थे। ट्रंप ने वॉइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान यह बात कही। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह किस पक्ष के विमानों की बात कर रहे थे। इस दौरान ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने ट्रेड का इस्तेमाल करके दोनों देशों के बीच युद्धविराम कराया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच मई की शुरुआत में हुए संघर्ष के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘दरअसल विमानों को हवा में ही मार गिराया जा रहा था। पांच, पांच, 4 या 5, लेकिन मुझे लगता है कि असल में 5 जेट मार गिराए गए।’ उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने हवाई लड़ाई में पांच भारतीय विमानों को मार गिराया था।

भारत के सीडीएस ने मई के अंत में कहा था कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष के पहले दिन हवा में नुकसान के बाद भारत ने अपनी रणनीति बदली और युद्धविराम की घोषणा से पहले बढ़त बना ली थी। भारत ने यह भी दावा किया कि उसने पाकिस्तान के कुछ विमान मार गिराए। भारत ने हमले के दौरान पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया था, जिनमें पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के पास स्थित रहीम यार खान एयरबेस भी शामिल था।

पहलगाम हमले के बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य झड़प अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हुई, जिसमें 26 नागरिकों को मौत हुई थी। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी और कश्मीर में हिंसा फैलाने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। हमले के जवाब में भारतीय बलों ने 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और नियंत्रण रेखा के पास और पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकवादी ढांचे पर बमबारी की। इसके बाद लड़ाकू विमानों, ड्रोन और मिसाइलों से हमले की शुरुआत हुई जो 10 मई को युद्धविराम के बाद खत्म हुई।

‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर सिर्फ असेंबल‘…चीन को टक्कर कैसे दिया जाए? 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत को सही मायने में मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए जमीनी स्तर पर बदलाव की जरूरत है। उनका कहना है कि ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर देश में सिर्फ चीजों को जोड़ा जा रहा है, बनाया नहीं जा रहा। राहुल गांधी ने इसको लेकर एक्स (X) पर एक पोस्ट किया है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत को सही मायने में मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए जमीनी स्तर पर बदलाव की जरूरत है। उनका कहना है कि ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर देश में सिर्फ चीजों को जोड़ा जा रहा है, बनाया नहीं जा रहा। राहुल गांधी ने इसको लेकर एक्स (X) पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, “क्या आप जानते हैं कि भारत में बने ज्यादातर TVs का 80% हिस्सा चीन से आता है? ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर हम सिर्फ असेंबली कर रहे हैं – असली मैन्युफैक्चरिंग नहीं। iPhone से लेकर TV तक – पुर्जे विदेश से आते हैं, हम बस जोड़ते हैं।…”

जब तक भारत उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं बनता..

लोकसभा में विपक्ष के नेता नेता ने कुछ कमियों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी कुछ बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें न तो सरकार की तरफ से कोई मदद मिलती है और न ही कोई पॉलिसी है। उल्टा, उन पर भारी टैक्स लगाया जाता है और कुछ खास कंपनियों का दबदबा है, जिन्होंने देश के उद्योग को जकड़ रखा है। राहुल गांधी ने इस बात पर भी जोर दिया कि “जब तक भारत उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं बनता, रोजगार, विकास और ‘मेक इन इंडिया‘ की बातें सिर्फ भाषण रहेंगी। जमीनी बदलाव चाहिए, ताकि भारत असेंबली लाइन से निकलकर असली मैन्युफैक्चरिंग पावर बने और चीन को बराबरी की टक्कर दे सके।”

उत्तराखंड-हिमाचल और बंगाल व केरल में भारी बारिश का अलर्ट; यूपी में 18 की मौत; राजस्थान में बाढ़

आपके राज्य में कैसा है मौसम का हाल?

देश के कई राज्यों में मानसून ने जबरदस्त कहर बरपाया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़े हादसों में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार से इन पांच राज्यों को जोड़ेगी अमृत भारत ट्रेन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ बूंदाबांदी या बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं शनिवार सुबह का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। जबकि शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम 6 बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता “संतोषजनक” श्रेणी में दर्ज की गई, जिसका वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 था।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से जानलेवा हादसे
उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण हुई घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। ये मौतें 17 और 18 जुलाई के बीच हुईं हैं। जिसमें से आठ लोग डूबने से मरे हैं, दो लोगों की मौत सांप के काटने से हुई। वहीं जिलेवार बात करें तो चित्रकूट में दो, मुरादाबाद में तीन, गाजीपुर में एक व्यक्ति की पानी में डूबने के कारण मौत हुई है। जबकि बांदा जिले में तीन, महोबा में दो और ललितपुर में एक व्यक्ति की जान बारिश से जुड़ी घटनाओं में गई।

राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात
राजस्थान के कई जिलों में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बारिश के कारण अजमेर, पुष्कर, बूंदी, सवाई माधोपुर और पाली जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। टोंक जिले के गोलरा गांव में 17 लोग बानस नदी में फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं अजमेर की अना सागर झील ओवरफ्लो हो गई है, लोग रेत से भरे बोरे रखकर पानी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बारिश बूंदी जिले के नैनवा में 234 मिमी, नागौर के मेड़ता शहर में 230 मिमी, और अजमेर के मंगल्या वास में 190 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर डिवीजन में आज भी भारी बारिश की संभावना है, जबकि जयपुर, कोटा और बीकानेर में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। 27-28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में फिर से भारी बारिश लौट सकती है।

उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में रविवार को कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, टिहरी और पौड़ी के साथ-साथ बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए हैं। हिमालय की ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यटकों की यात्रा पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी ऑरेंज अलर्ट
वहीं, हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसमें हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, और सिरमौर जिले शामिल हैं। बारिश और लैंडस्लाइड समेत तमाम घटनाओं के कारण राज्य में अब तक 141 सड़कें बंद, 58 जल आपूर्ति योजनाएं और 28 पावर ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। इस कड़ी में मंडी जिले में 94 और कुल्लू में 33 सड़कें बंद हैं।

केरल में उत्तर जिलों में रेड अलर्ट
केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों और जलाशयों के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी हो चुकी है। वहीं, कोझिकोड और वायनाड में शुक्रवार रात भारी बारिश हुई, शनिवार सुबह थोड़ी राहत मिली। जबकि अन्य जिले जैसे एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भूस्खलन से जनजीवन बाधित
अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले में लगातार बारिश से कई जगहों पर सड़क संपर्क टूट गया है। जानकारी के मुताबिक, आलो-लिकाबाली सड़क कई स्थानों पर भूस्खलन से बंद हो गई है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचा विकास निगम) को मलबा हटाने में परेशानी हो रही है क्योंकि इलाके में लगातार बारिश हो रही है। उधर, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के बीच नेशनल हाईवे-10 पर भी भूस्खलन और पत्थर गिरने से यातायात रुका हुआ है। कालिम्पोंग जिले के बिरिक दारा में मलबा हटाने का कार्य जारी है, उम्मीद है कि 24 घंटे में रास्ता साफ हो जाएगा।

बिहार बना ‘खास’, यहां अमृत भारत ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन सबसे अधिक

बिहार से पांच अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत होने को प्रदेश के लिए बेहद खास माना जा रहा है। पांच शहरों को महानगरों से जोड़ने वाले इन ट्रेनों के आरंभिक स्टेशन पटना, सहरसा, भागलपुर, दरभंगा और मोतिहारी में हैं। सरकार का कहना है कि इन ट्रेनों की शुरुआत होने से गरीब वर्ग को बेहतर यात्रा सुविधाओं की सौगात मिलेगी।

बिहार से सबसे अधिक अमृत भारत ट्रेनें चलने की शुरुआत
रेल मंत्रालय का कहना है कि अमृत भारत ट्रेनें विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। बिहार अब देश का इकलौता ऐसा राज्य बन गया है जहां से सबसे अधिक अमृत भारत ट्रेनें चलने की शुरुआत होगी। यानी फिलहाल किसी भी राज्य में अभी तक पांच रेलवे स्टेशन नहीं हैं, जहां से अमृत भारत स्टेशन चलने की शुरुआत होगी। कई लोग इसे आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देख रहे हैं।

Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa

अब बिहार के इन शहरों से महानगरों तक की यात्रा सुगम बनेगी
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी की यात्रा के दौरान शुक्रवार 18 जुलाई को अमृत भारत ट्रेनों की सौगात दी। इन चार नई गैर-एसी ट्रेनों की शुरुआत की घोषणा के बाद अब पटना से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, दरभंगा से उत्तर प्रदेश, भागलपुर से पश्चिम बंगाल और सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक की यात्रा सुगम हो जाएगी। इस नई शुरुआत के बाद बिहार से चलने वाली अमृत भारत ट्रेनों की कुल संख्या पांच हो गई है, जो बिहार को खास बनाता है।

Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa

रेलवे का दावा- अब नई ट्रेनों में सुरक्षा के और बेहतर बंदोबस्त किए
18 मई को मिली सौगात से पहले बिहार में दो अमृत भारत ट्रेनें चल रही थीं। पहली ट्रेन की शुरुआत दरभंगा और आनंद विहार (नई दिल्ली) के बीच 2023 में शुरू हुई थी। दूसरी अमृत भारत ट्रेन सहरसा और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 24 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये नई ट्रेनें पहले की तुलना में अपग्रेडेड हैं। इनमें यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के भी बेहतर उपाय किए गए हैं।

Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa

बिहार से संचालित अमृत भारत ट्रेनों का विवरण:

  • राजेन्द्र नगर (पटना) – नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन: यह ट्रेन लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी 17.5 घंटे में तय करेगी और स्लीपर श्रेणी में पूरे सफर का किराया ₹560 रखा गया है। इसकी नियमित सेवा 31 जुलाई से शुरू होगी।

  • बापूधाम मोतीहारी – आनंद विहार (नई दिल्ली): यह ट्रेन भी लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। स्लीपर श्रेणी का किराया ₹555 है। इसकी नियमित सेवा की तारीख अलग से घोषित की जाएगी।
  • दरभंगा – गोमती नगर (उत्तर प्रदेश): यह ट्रेन 26 जुलाई से नियमित रूप से चलेगी। स्लीपर श्रेणी का किराया ₹415 रखा गया है।

  • भागलपुर से उद्घाटन हुआ: यह ट्रेन मालदा टाउन (पश्चिम बंगाल) से गोमती नगर के बीच सप्ताह में एक बार चलेगी। हालांकि इसका अधिकांश मार्ग बिहार से होकर गुजरता है, इसलिए राज्य को इसका अधिक लाभ मिलेगा। इसकी नियमित सेवा 24 जुलाई से शुरू होगी।

  • सहरसा और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच: 24 अप्रैल 2025 को मुंबई से हुई संचालन की शुरुआत।

Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa

इन अमृत भारत ट्रेनों में क्या है खास? सीधा रेलवे से जानिए
बिहार को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली अमृत भारत ट्रेनों को लेकर रेलवे बोर्ड के सूचना और प्रचार निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किमी/घंटा है। पहली बार गैर-एसी ट्रेनों में इतनी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसका मकसद यात्रियों को स्मार्ट ट्रेनें, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव देने है। ट्रेन की डिजाइन पर दिलीप कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल और बोतल होल्डर, तेज मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सीटें, अंधेरे में चमकने वाली फ्लोर स्ट्रिप्स जैसी सुविधाएं हैं। साथ ही, एयर स्प्रिंग बॉडी, दिव्यांगजनों के अनुकूल आधुनिक टॉयलेट, इलेक्ट्रोप्न्युमैटिक फ्लश, ऑटोमैटिक साबुन डिस्पेंसर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

Amrit Bharat train Bihar origin stations Maximum railways network Darbhanga Patna Motihari Bhagalpur Saharsa

आम लोगों को प्रीमियम सुविधाओं के साथ सुरक्षा का वादा
अमृत भारत ट्रेनों में सुरक्षा के लिहाज से सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, ईपी ब्रेक सिस्टम, फायर डिटेक्शन, सील्ड गैंगवे, टॉक बैक यूनिट और वैक्यूम इवैक्यूएशन सिस्टम जैसे अत्याधुनिक फीचर्स हैं। रेलवे मंत्रालय का कहना है कि देशभर में इन सेवाओं का विस्तार करने की योजना है और आने वाले समय में 100 और अमृत भारत रेक तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

लॉर्ड्स पर खेले गए दूसरे ODI मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को हराया

बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराया

बारिश से बाधित दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की बाएं हाथ की गेंदबाज सोफी ने किफायती गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बल्लेबाजी में भारत का प्रदर्शन लचर रहा और पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में भी असफल रहे। प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं सोफी ने कप्तान हरमनप्रीत, विकेटकीपर ऋचा घोष और मध्यक्रम की बैटर हरलीन देओल को अपना शिकार बनाया। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 22 जुलाई की शाम 5.30 बजे (IST) से रिवरसाइड ग्राउंड चेस्टर-ली-स्ट्रीट पर खेला जाएगा।

England Women vs India Women 2nd ODI Lords Match Result DLS Method Sophie Ecclestone PLAYER OF THE MATCH

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स पर दूसरा वनडे मुकाबला, प्लेयर ऑफ द मैच सोफी ने हरमनप्रीत को किया बोल्ड 

इंग्लैंड के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
इससे पहले लंदन में हो रही बारिश के कारण लॉर्ड्स पर दूसरा वनडे मुकाबला निर्धारित समय से चार घंटे देरी से शुरू हुआ। अंपायरों ने मैच के 50 में से 21 ओवर घटाकर 29-29 ओवरों का मुकाबला खेले जाने का निर्णय लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दूसरे ओवर में भारत को पहला झटका दिया और टीम इंडिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पूरी पारी में इंग्लैंड की गेंदबाज- सोफी एक्लेस्टोन ने तीन, जबकि अर्लोट और लिनसे ने दो-दो विकेट लिए।

लॉर्ड्स पर एकतरफा मुकाबले में हारी टीम इंडिया
144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स की नाबाद 46 रन की पारी की बदौलत भारत को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। 21 ओवर में केवल दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाने वाली इंग्लैंड की महिला टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। जोन्स ने टैमी ब्यूमोंट (35 गेंदों पर 34 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

England Women vs India Women 2nd ODI Lords Match Result DLS Method Sophie Ecclestone PLAYER OF THE MATCH

बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा
इसके बाद जोन्स ने कप्तान नैट साइवर ब्रंट (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। 11वें ओवर में इंग्लैंड का पहला  विकेट गिरा जब टैमी को स्नेह राणा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। 19वें ओवर में इंग्लैंड की कप्तान को क्रांति गौड़ ने क्लीन बोल्ड कर साझेदारी को तोड़ा। इसी समय बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। खेल के इस पड़ाव पर इंग्लैंड को जीतने के लिए 42 रन और बनाने थे।

England Women vs India Women 2nd ODI Lords Match Result DLS Method Sophie Ecclestone PLAYER OF THE MATCH

तीन प्रमुख गेंदबाजों को नहीं मिली सफलता
बारिश रुकने पर जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो इंग्लैंड 24 ओवरों में 115 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य दिया गया। इंग्लैंड की कप्तान के आउट होने के बाद चार नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं सोफी डंकले ने क्रांति की गेंद पर चौका लगाकर खेल 21 ओवरों में ही समाप्त कर दिया। भारतीय गेंदबाजों में क्रांति ने तीन ओर में 29 रन लुटाए और उन्हें केवल एक सफलता मिली। एक अन्य विकेट स्नेह राणा को मिला। पांच-पांच ओवर की गेंदबाजी करने वाली अरुंधती रेड्डी, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा को एक भी विकेट नहीं मिला।

England Women vs India Women 2nd ODI Lords Match Result DLS Method Sophie Ecclestone PLAYER OF THE MATCH

इंग्लैंड के खिलाफ 29 ओवरों के मैच में भारत का स्कोर 8 विकेट पर 143 रन
इससे पहले इंग्लैंड से पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को ओपनर स्मृति मंधाना (42) ने अच्छी शुरुआत दिलाने का प्रयास किया। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला। प्रतिका रावल (03) का विकेट दूसरे ओवर में ही गिर गया। इसके बाद दीप्ति शर्मा के 30, हरलीन देओल के 16 और अरुंधति रेड्डी के 14 रन बदौलत भारत ने की टीम ने निर्धारित 29 ओवरों में 8 विकेट पर 143 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। मध्यक्रम की बल्लेबाजी नहीं चल सकी। लॉर्ड्स वनडे से पहले तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 से आगे था। पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर उतरी भारतीय टीम ने ही गंवा दिया था।

England Women vs India Women 2nd ODI Lords Match Result DLS Method Sophie Ecclestone PLAYER OF THE MATCH

इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के सामने दबाव में आई टीम इंडिया
ओपनर स्मृति मंधाना को दो रन के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला था। कैच छूटने के बाद स्मृति ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की और जोखिम उठाने से परहेज किया। भारत ने दस ओवर में दो विकेट पर 50 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत ने आते ही अपनी दूसरी गेंद पर चौके से खाता खोला। ऐसा लगा कि वह बड़ी पारी खेलेंगी लेकिन सोफी एक्सेलस्टोन ने उन्हें सात रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के सामने दबाव में आई टीम इंडिया ने 22 गेंदों के अंतराल में तीन विकेट गंवा दिए। दो विकेट पर 57 रन के स्कोर से बदलकर भारत स्कोर 5 विकेट पर 72 रन हो गया।

England Women vs India Women 2nd ODI Lords Match Result DLS Method Sophie Ecclestone PLAYER OF THE MATCH

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स पर दूसरा वनडे मुकाबला

निचले क्रम के बल्लेबाजों के योगदान से बना 143 रनों का फाइटिंग टोटल
जेमिमा (03) और रिचा घोष (02) जल्द पवेलियन लौट गई। जेमिमा को चार्ली डीन ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर पवेलियन की राह दिखाई। रिचा को एक्लेस्टोन ने पगबाधा आउट किया। 98 रन के स्कोर पर छह विकेट खोने के बाद भारत संघर्ष कर रहा था। खेल के इस पड़ाव पर आठ ओवरों का खेल बाकी था। पिछले मैच में नाबाद अर्धशतक बनाने वालीं दीप्ति ने अरूंधति (14) के साथ अहम 26 रन जोड़े और 143 रनों का फाइटिंग टोटल खड़ा किया।

England Women vs India Women 2nd ODI Lords Match Result DLS Method Sophie Ecclestone PLAYER OF THE MATCH

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर (फाइल)

पहले मैच में टीम इंडिया ने किया था शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। साउथैम्पटन में खेले गए मुकाबले में दीप्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 62 रन की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया को 259 रन चेज करने में मदद की। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 258 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में छह विकेट पर 262 रन बनाकर मैच जीत लिया। बता दें कि एकदिवसीय मैचों की इस श्रृंखला से पहले भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर चुकी है।

सनी देओल, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी

इंडस्ट्री में आज भी कायम है 80 और 90 के दशक के इन सितारों का भौकाल

हुनर के आगे दुनिया झुकती है। ऐसा ही कुछ हाल ही 80 और 90 के दशक के कुछ सितारों का, जिन्होंने तब भी स्टारडम का स्वाद चखा जब उन्होंने इंडस्ट्री में शुरुआत की। अब जब कई वर्ष बीत गए हैं, नए सितारे आ गए हैं उनका जलवा आज भी कायम है। उनकी प्रतिभा का लोहा दर्शक मानते हैं। जानिए

Bollywood Legends Actors Of 80s 90s Ruling Still Suniel Shetty Sunny Deol Akshay Kumar Ajay Devgn

जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड के अभिनेता जैकी श्रॉफ ने साल 1983 में फिल्म ‘हीरो’ से इंडस्ट्री में आगाज किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। जैकी श्रॉफ ने अभिनय की दुनिया में आने से पहले संघर्ष का एक दौर देखा है। वे कभी चॉल में रहा करते थे। मगर, एक्शन के दम और अभिनय ने उन्हें सफलता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। एक्टर आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। जल्द ही वे सुनील शेट्टी के साथ वेब सीरीज ‘हंटर 2’ में नजर आएंगे। 

विज्ञापन

Bollywood Legends Actors Of 80s 90s Ruling Still Suniel Shetty Sunny Deol Akshay Kumar Ajay Devgn

सनी देओल
सनी देओल ने फिल्म ‘बेताब’ (1983) से अभिनय पारी शुरू की। राहुल रवैल निर्देशित फिल्म में सनी देओल को खूब पसंद किया गया। इसके बाद वे एक्शन स्टार के रूप में उभरे। आज भी उनके एक्शन का दम दिखाई देता है। इस साल उनकी फिल्म ‘जाट’ रिलीज हुई। आगामी समय में उनकी झोली में ‘बॉर्डर 2’, ‘लाहौर 1947’ और ‘रामायण’ सहित कई फिल्में हैं। 

Bollywood Legends Actors Of 80s 90s Ruling Still Suniel Shetty Sunny Deol Akshay Kumar Ajay Devgn

सुनील शेट्टी
इस लिस्ट में एक्टर सुनील शेट्टी भी शामिल हैं। उन्होंने अपने एक्शन से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने फिल्म ‘बलवान’ ( 1992 ) से डेब्यू किया। आज भी उनके पास दिलचस्प फिल्मों और सीरीज के ऑफर आते हैं। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी सीरीज ‘हंटर 2’ है, जो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 24 जुलाई, 2025 से रिलीज होगी।

Bollywood Legends Actors Of 80s 90s Ruling Still Suniel Shetty Sunny Deol Akshay Kumar Ajay Devgn

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने साल 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ से करियर की शुरुआत की। वे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हैं। एक्शन से लेकर रोमांटिक और सस्पेंस थ्रिलर, कॉमेडी तक उन्होंने हर शैली की फिल्में की हैं। इस साल वे ‘स्काई फोर्स’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।

Bollywood Legends Actors Of 80s 90s Ruling Still Suniel Shetty Sunny Deol Akshay Kumar Ajay Devgn

अजय देवगन
अजय देवगन ने साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया। यह सिनेमा इतिहास की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह अजय देवगन और मधु दोनों के लिए बॉलीवुड की पहली फिल्म थी। 90 के दशक में इंडस्ट्री में राज करने वाले अजय देवगन का जलवा आज भी कायम है। इस साल उनकी फिल्म ‘आजाद’ और ‘रेड 2’ रिलीज हुईं। ‘आजाद’ तो नहीं चली, लेकिन ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारत में यूरोपीय संघ प्रतिनिधिमंडल के राजदूत हर्वे डेल्फिन

EU के प्रतिबंध से वैश्विक आपूर्ति-खरीद में अड़चन नहीं; फैसले के समर्थन में दूत ने दी दलील

भारत में यूरोपीय संघ (ईयू) प्रतिनिधिमंडल के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने शनिवार को कहा कि रूसी तेल, ऊर्जा, बैंकिंग और रक्षा उद्योगों पर लगाए गए प्रतिबंधों का उद्देश्य वैश्विक तेल बाजार की स्थिरता बनाए रखते हुए मॉस्को की युद्ध अर्थव्यवस्था को कमजोर करना है। डेल्फिन ने एक्स पर रूस के विरुद्ध ईयू प्रतिबंध नीति में भारत स्थित रिफाइनरी को निशाना बनाने का जिक्र करते हुए जोर ‘दिया कि यह नीति देशों को रूसी तेल खरीदने से नहीं रोकती है।

भारत स्थित यह रिफाइनरी रूसी रिफाइनिंग उद्योग की अग्रणी कंपनी रोजनेफ्ट के अधीन है। ईयू दूत ने कहा, 18वें प्रतिबंध पैकेज में रूसी तेल की मूल्य सीमा 60 डॉलर प्रति बैरल से घटाकर 47.6 डॉलर प्रति बैरल की गई है, जिसक उद्देश्य यूक्रेन में रूस के सैन्य प्रयासों को बढ़ावा देने वाले राजस्व को और कम करना है। 

राजस्व में और कमी आएगी
डेल्फिन ने कहा, हम नहीं चाहते कि वैश्विक तेल बाजार की आपूर्ति बाधित हो। रूसी युद्ध-अर्थव्यवस्था को पोषित/संचालित होने वाले राजस्व की मात्रा को कंम करना का एक उपाय है। डेल्फिन ने कहा कि इससे रूस को तेल निर्यात बिक्री से मिलने वाले राजस्व में और भी कमी आएगी।

भारत एकतरफा प्रतिबंध का नहीं करता समर्थन
प्रतिबंधों पर ईयू के दूतों का स्पष्टीकरण भारत द्वारा इस निर्णय पर दी गई प्रतिक्रिया के बाद आया है, जिसमें नई दिल्ली ने कहा था कि वह किसी भी एकतरफा प्रतिबंध का समर्थन नहीं करता है। भारत ने दोहरे मानदंडों से बचने पर भी जोर दिया। डेल्फिन ने कहा, बाजार मूल्यों के आधार पर समायोज्य नई सीमा रूसी तेल पर छूट प्रदान करती है, जिससे खरीदारों को लाभ होता है।

गीता दत्त

स्वर कोकिला गीता दत्त की मखमली आवाज की दीवानी, 16 की उम्र में शुरू कर दिया था करियर

‘पिया ऐसो जिया में समाय गयो रे’, ‘वक्त ने किया क्या हसीं सितम’, ‘तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना दे’, और ‘ये लो मैं हारी पिया’ जैसे कई चर्चित गानों को अपनी सुरीली आवाज से सजाने वाली गीता दत्त अब हमारे बीच नहीं है। मगर, संगीत जगत में उनकी आवाज आज भी महका करती है। यह उनकी गायिकी का जादू था कि उनके गानों में संगीत की धुन, लय और सुर के साथ प्यार, दर्द और तकलीफ जैसे जज्बात भी उभरकर आते। गीता दत्त की डेर्थ एनिवर्सरी पर जानते हैं उनके बारे में…

Geeta Dutt Death Anniversary: Know About Singer career Song movies and married life story with Guru Dutt

परिवार से विरासत में मिला संगीत का हुनर
अपने जमाने की मशहूर गायिका गीता दत्त का जन्म 23 नवंबर 1930 को फरीदपुर (अब बांग्लादेश) में हुआ। बेहद खूबसूरत और सुरीली आवाज की धनी गीता दत्त फरीदपुर (अब बांग्लादेश) के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखती थीं। गायिका का पूरा परिवार 40 के दशक में कोलकाता आ गया था और फिर वह सब एक दिन मुंबई चले आए। गीता दत्त का संगीत से रिश्ता बचपन में ही जुड़ गया था। उनकी मां अमिय देवी एक कवयित्री थीं और उनके पिता मुकुल रॉय संगीतकार थे। इसी वजह से संगीत के साथ उनका परिचय काफी कम उम्र में हो गया था।

Geeta Dutt Death Anniversary: Know About Singer career Song movies and married life story with Guru Dutt

दो लाइनें गाकर छा गईं गीता दत्त
गीता दत्त ने छोटी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। लेकिन उन्हें बतौर गायिका पहला ब्रेक साल 1946 में मिला था, जब वह महज 16 साल की थीं। उन्होंने फिल्म ‘भक्त प्रह्लाद’ के एक गाने में सिर्फ दो लाइनें ही गाई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘दो भाई’ के गाने में अपनी आवाज दी। गीता दत्त ने अपने करियर में ‘चिन चिन चू’, ‘आंखों ही आंखों’, ‘जाने कहां मेरा जिगर गया जी’, ‘बाबू जी धीरे चलना’, ‘पिया ऐसो जिया में समाय गयो रे’, ‘वक्त ने किया क्या हसीं सितम’, ‘मुझे जान न कहो मेरी जान’, और ‘ये लो मैं हारी पिया’ जैसे तमाम हिट गाने दिए, जिन्हें आज भी चाव से सुना जाता है। गीता दत्त ने अपने करियर में एस.डी. बर्मन, ओ.पी. नैय्यर, और हेमंत कुमार जैसे बड़े संगीतकारों के साथ काम किया। 

Geeta Dutt Death Anniversary: Know About Singer career Song movies and married life story with Guru Dutt

परिवार के खिलाफ जाकर की गुरु दत्त से शादी
निजी जिंदगी की बात करें तो गीता दत्त की पर्सनल लाइफ काफी धुंधली सी रही है। उनकी शादी जरूर मशहूर फिल्म निर्माता गुरुदत्त के साथ हुई थी, लेकिन इनकी कहानी किसी दुखद प्रेम कहानी से कम नहीं थी। गुरुदत्त से गीता दत्त की पहली मुलाकात फिल्म ‘बाजी’ के सेट पर हुई थी। गीता के हंसमुख स्वभाव पर गुरुदत्त दीवाने हो गए थे और गीता भी गुरुदत्त के निर्देशन की कायल हो गई थीं। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा था। गीता और गुरुदत्त ने शादी का फैसला कर लिया था, लेकिन गीता के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। बावजूद इसके दोनों ने परिवार के विरोध को दरकिनाकर करते हुए 26 मई 1953 को साधारण तरीके से शादी कर ली। शादी के बाद गीता दत्त के तीन बच्चे तरुण दत्त, अरुण दत्त और नीना दत्त हुए। 

Geeta Dutt Death Anniversary: Know About Singer career Song movies and married life story with Guru Dutt

हंसते-खेलते परिवार को लग गई नजर
गुरु-गीता की शादी में सबकुछ सही चल रहा था कि अचानक अफवाहों ने इनके हंसते-खेलते परिवार में ग्रहण लगा दिया। इस खूबसूरत प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद गुरू दत्त ने गीता दत्त पर बंदिशें लगा दीं कि वे सिर्फ उनकी ही फिल्मों में गाएंगी। धीरे-धीरे संगीतकारों ने भी गीता दत्त से किनारा कर लिया। इस बीच गुरू दत्त के विवाहेत्तर संबंध की अफवाह ने आग का काम किया। गुरू दत्त ने वहीदा रहमान को सीआईडी फिल्म में ऑफर दिया था। इसके बाद वह गुरुदत्त की ही फिल्म प्यासा में नजर आईं। कई फिल्मों में साथ काम करने के दौरान वहीदा रहमान और गुरू दत्त के प्यार के चर्चे होने लगे। अफेयर की ऐसी खबरों से परेशान होकर गीता दत्त बच्चों के साथ अपने माता-पिता के घर चली गईं। साल 1964 में गुरुदत्त किराए के फ्लैट में मृत पाए गए थे। कथित तौर पर उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की। उधर गीता दत्त को नशे की लत लग गई, वे शराब पीने लगीं। 20 जुलाई, 1972 को लिवर की बीमारी के चलते 42 साल की उम्र में गीता दत्त भी दुनिया को अलविदा कह गईं।

Geeta Dutt Death Anniversary: Know About Singer career Song movies and married life story with Guru Dutt

इस गाने की रिकॉर्डिंग में पहली बार हुई लता मंगेशकर गीता दत्त की मुलाकात
स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी गीता दत्त की फैन थीं। लता मंगेशकर कहा करती थीं गीता की आवाज में एक अलग ही जुड़ाव और मिठास है। फिल्म ‘शहनाई’ के गाने ‘जवानी की रेल चली जाय रे’ की रिकॉर्डिंग के दौरान गीता दत्त और दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों ने अपनी सुरीली आवाज से इस गीत को सजा दिया था। यतींद्र मिश्र लिखित किताब ‘लता सुर गाथा’ में लता मंगेशकर ने गीता दत्त से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताई। इसमें जिक्र है, ‘गीता दत्त आम तौर पर पूरी तरह बंगाली अंदाज में हिंदी बोलती थीं, जैसे बंगाल के लोग हिंदी बोलते हैं, ठीक वैसे ही। लेकिन जैसे ही वे माइक के सामने आतीं, तो जैसे कोई जादू हो जाता। उनका बोलने का तरीका एकदम बदल जाता। उच्चारण बिल्कुल साफ, लहजा पूरी तरह सटीक और हिंदी इतनी सुंदर कि कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि अभी कुछ देर पहले तक वो बंगाली लहजे में बात कर रही थीं’। उनके इस अनोखे अंदाज के चलते लता उनकी दीवानी थीं।

अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने ब्रिक्स को बताया ‘छोटा समूह’, कहा-अगर संगठित हुए तो बहुत जल्दी खत्म कर दूंगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ब्रिक्स को ‘एक छोटा समूह’ बताया। उन्होंने कहा कि यह समूह अमेरिकी डॉलर के प्रभुत्व (दबदबा) को खत्म करना चाहता है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह ब्रिक्स के सदस्य देशों पर 10 फीसदी टैरिफ (आयात शुल्क) लगाएंगे। बीते दस दिनों में यह दूसरी बार है, जब ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। 

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, आपके पास एक छोटा समूह है जिसे ब्रिक्स कहा जाता है। यह बहुत तेजी से खत्म हो रहा है, लेकिन ब्रिक्स डॉलर के दबदबे को खत्म करना चाहता है और उसके स्थान पर अपनी मुद्रा को लाना चाहता है। ट्रंप ने यह बयान उस कार्यक्रम में दिया, जहां उन्होंने ‘जीनियस एक्ट’ नाम के पहले क्रिप्टोकरंसी विधेयक पर हस्ताक्षर किए। यह विधेयक स्टेबलकॉइन क्रिप्टोकरंसी के लिए नियामक ढांचे का प्रावधान करता है। 

कुछ हफ्ते पहले ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने का एलान किया था। इसके बाद जुलाई की शुरुआत में रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों ने अमेरिका की आलोचना करते हुए एक साझा बयान में कहा कि यह एकतरफा टैरिफ बढ़ाना विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के खिलाफ है और इससे वैश्विक व्यापार को खतरा होगा। आठ जुलाई को ट्रंप ने कहा था कि ब्रिक्स की स्थापना अमेरिका को नुकसान पहुंचाने और डॉलर को कमजोर करने के लिए की गई थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि इन देशों को 10 फीसदी टैरिफ झेलना पड़ेगा।

ट्रंप ने शुक्रवार को फिर से यह मुद्दा उठाया और कहा कि जब ब्रिक्स देशों की बैठक हुई तो ज्यादातर लोग वहां नहीं आए, क्योंकि वे टैरिफ से डर गए थे। यह चौंकाने वाली बात है। उन्होंने आगे कहा, नहीं, हम डॉलर को कमजोर नहीं होने देंगे। अगर अमेरिका के पास समझदार राष्ट्रपति हो, तो डॉलर को कभी गिरने नहीं देगा। ट्रंप ने कहा कि डॉलर का दुनिया की रिजर्व मुद्रा बने रहना भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। अगर हमने यह खो दिया, तो यह किसी विश्व युद्ध हारने जैसा होगा।

उन्होंने कहा कि अगर ब्रिक्स नाम का यह समूह वाकई में संगठित हो जाता है, तो मैं इसे बहुत जल्दी खत्म कर दूंगा। मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कर भी पाएंगे। वे तो मुझसे डरते हैं। ब्रिक्स समूह के नेता (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान) छह और सात जुलाई को ब्राजील में 17वीं ब्रिक्स शिखर बैठक के लिए मिले थे। छह जुलाई को ही ट्रंप ने उन देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी थी जो ‘अमेरिका विरोधी’ नीतियों वाले ब्रिक्स समूह का साथ देंगे। अब ब्रिक्स समूह में चार नए देश मिस्र, इथियोपिया, ईरान और यूएई भी जुड़ चुके हैं।

इस बीच, भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर पांचवें दौर की बातचीत 17 जुलाई को वॉशिंगटन में पूरी हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि भारत के प्रमुख वार्ताकार और वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने 14 जुलाई से शुरू हुई चार दिन की बातचीत का नेतृत्व किया। यह बातचीत इसलिए अहम है, क्योंकि दोनों पक्ष एक अगस्त से पहले एक अंतरिम व्यापार समझौता करना चाहते हैं। उसी दिन ट्रंप की ओर से पहले से लगाए गए टैरिफ (भारत पर 26 फीसदी) के निलंबन की समयसीमा खत्म हो रही है, जो भारत समेत कई देशों पर लागू है।

शी जिनपिंग

चीन कर रहा ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़े बांध का निर्माण

भारत और बांग्लादेश के विरोध के बावजूद चीन ने दक्षिण-पूर्वी तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध का निर्माण शुरू कर दिया है। उसका दावा है कि इससे हर साल 300 अरब किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि इस बांध से तिब्बत में बिजली की जरूरतें पूरी होंगी। परियोजना पर कुल 1.2 ट्रिलियन युआन (167 अरब डॉलर, करीब 14 लाख करोड़ रुपये) का निवेश होने की योजना है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीन ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को भारत के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकता है।

चीन की इस परियोजना का भारत और बांग्लादेश विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद चीन ने इस परियोजना को जोर-शोर से शुरू करने का फैसला किया है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने की शुरुआत का एलान खुद चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने किया है। शनिवार को चाइना याजियांग ग्रुप नाम की एक नई कंपनी का भी आधिकारिक तौर पर अनावरण किया गया। शिन्हुआ ने बताया कि यह कंपनी तिब्बत के दक्षिण-पूर्व में स्थित निंगची शहर में स्थित पांच जलप्रपात बांधों वाली इस जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए जिम्मेदार होगी।

2020 में चीन ने प्रमुख नीतिगत दस्तावेज को स्वीकृति दी
बता दें कि चीन 1.5 बिलियन डॉलर लागत जैम हाइड्रोपावर स्टेशन की शुरुआत 2015 में ही कर चुका है। यह तिब्बत की सबसे बड़ी परियोजना है। ब्रह्मपुत्र पर डैम की यह परियोजना चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-25) का हिस्सा है। 2020 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने जिस प्रमुख नीतिगत दस्तावेज को स्वीकृति दी थी, यह उसी का हिस्सा है। चीन इस परियोजना को देश के आर्थिक-सामाजिक विकास और 2035 तक अमल में लाए जाने वाले दीर्घकालिक उद्देश्यों का अंग बताता है।

भारत-चीन के बीच तनाव का कारण बनेगा ब्रह्मपुत्र पर बांध
तिब्बत में इस नदी को यारलुंग जांगबो नाम से जाना जाता है। परियोजना के लिए इसी पर बांध निर्माण शुरु हुआ है।  इसे हिमालय के करीब एक विशाल घाटी में बनाया जाएगा। इसी स्थान से ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश और फिर बांग्लादेश की तरफ मुड़ जाती है। यह बांध चीन और भारत के बीच तनाव का कारण बन सकता है। चीन का दावा है कि निचले इलाकों पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। चीन के पर्यावरणविद लंबे समय से ब्रह्मपुत्र घाटी में बांध निर्माण के अपरिवर्तनीय प्रभाव को लेकर चिंतित हैं, जहां नदी 50 किलोमीटर (31 मील) के क्षेत्र में 2,000 मीटर (6,560 फीट) की ऊंचाई तक गिरती है। यह क्षेत्र एक राष्ट्रीय प्रकृति अभयारण्य और देश के प्रमुख जैव विविधता केंद्रों में से एक है।

ड्रैगन भारी मात्रा में पानी छोड़ने की कुटिल चाल भी चल सकता है
इस परियोजना से भारत में चिंताएं पैदा हो गई हैं, क्योंकि बांध के आकार और पैमाने के कारण चीन ब्रह्मपुत्र के जल प्रवाह को नियंत्रित कर सकेगा। जल प्रवाह पर अधिकार मिलने पर पड़ोसी देश के साथ टकराव की स्थिति में चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ लाने के लिए भारी मात्रा में पानी छोड़ने की कुटिल चाल भी चल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीन ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को भारत के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकता है। वह जरूरत पड़ने पर तिब्बत के बांध में जमा पानी को बिना किसी पूर्व सूचना के छोड़ सकता है। इससे अरुणाचल प्रदेश और असम के निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है और हालात बिगड़ सकते हैं। बड़े बांध के निर्माण से रिहायशी इलाकों के साथ जंगल और जंगली जानवरों पर भी इसका असर पड़ता है। नदी के बहाव के साथ गाद आती है जो खनिजों से भरपूर होने के साथ खेती और तटीय इलाकों की स्थिरता के लिए जरूरी है। बांध का निर्माण गाद के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है और अरुणाचल प्रदेश की जैव विविधता प्रभावित हो सकती है।

भारत भी ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बना रहा है
यह भी दिलचस्प है कि चीन के अलावा ब्रह्मपुत्र पर भारत भी बांध बना रहा है। हालांकि, यह परियोजना तिब्बत नहीं, अरुणाचल प्रदेश में है। भारत और चीन ने सीमा पार की नदियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए 2006 में विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र (ईएलएम) की स्थापना की थी। इसके तहत चीन बाढ़ के मौसम में भारत को ब्रह्मपुत्र नदी और सतलुज नदी के जलस्तर से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी मुहैया कराता है।

भारत बनाम पाकिस्तान

एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर मैदान पर एक दूसरे का सामना करती नजर आएंगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मुकाबले में इन दोनों टीमों का सामना होगा। युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला होगा और वह विजयी शुरुआत करने के लिए तत्पर होगी। भारतीय टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। 

तेज गेंदबाजों में भारत विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल और वरुण आरोन पर निर्भर रहेगा। स्पिनरों में हरभजन सिंह और पीयूष चावला जैसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे। वहीं, युसूफ पठान ऑलराउंडर की भूमिका में रहेंगे। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में इयोन मोर्गन की अगुआई वाली इंग्लैंड को पांच रन से हराकर जीत से शुरुआत की थी। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हफीज ने 34 गेंदों पर 54 रन बनाए थे। 

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें इस प्रकार है…

भारत चैंपियन: युवराज सिंह, शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाटी रायुडू, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण आरोन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, सिद्दार्थ कौल, गुरकीरत मान। 
पाकिस्तान चैंपियन: मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, शरजील खान, वहाब रियाज, आसिफ अली, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, आमेर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर।

हम भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं…

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड का मैच रविवार यानी 20 जुलाई को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड का मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन पर खेला जाएगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड का मैच कब शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड का मैच भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी रात 8:30 बजे होगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड का मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड मैच को ऑनलाइन फैनकोड (Fancode) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

महाराष्ट्र की बड़ी खबरें

संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी, उंगलियों के निशान मिले; रत्नागिरी में परिवार के 4 लोग डूबे

पुणे जिले के मावल इलाके में अभिनेत्री संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें वहां दो लोगों की उंगलियों के निशान मिले हैं। यह फार्महाउस पवना डैम के पास है। चोर वहां से करीब 50,000 रुपये नकद और 7,000 रुपये कीमत का एक टीवी चुरा ले गए। इसके अलावा, चोरों ने घर में काफी तोड़फोड़ भी की। जब संगीता बिजलानी करीब चार महीने बाद शुक्रवार को तिकोना गांव स्थित अपने फार्महाउस पर पहुंचीं, तब जाकर चोरी का पता चला। लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं। दो उंगलियों के निशान मिले हैं। अब यह जांच की जा रही है कि वे चोरों के हैं या बिजलानी के साथ आए किसी व्यक्ति के। उन्होंने यह भी बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्डिंग सिस्टम (डीवीआर) जानबूझकर खराब कर दिया गया था। डीवीआर पुलिस को मिल गया है और अब उसकी जांच की जाएगी कि चोरों ने रिकॉर्डिंग बंद करने से पहले कुछ फुटेज छोड़ी है या नहीं। बिजलानी की ओर से यह शिकायत मोहम्मद मुजीब खान ने पुलिस में दर्ज कराई है, जो पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के करीबी माने जाते हैं।

रत्नागिरी में समुद्र तट पर एक ही परिवार के चार सदस्य डूबे
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के आरे-वारे समुद्र तट पर शनिवार शाम एक ही परिवार के चार सदस्य डूब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम करीब 6 बजे हुई। मृतकों की पहचान रत्नागिरी के ओसवाल नगर निवासी जुनैद बशीर काजी (36), उनकी पत्नी जैनब (28) और ठाणे जिले के मुंब्रा में रहने वाली उनकी रिश्तेदार उजमा शमशुद्दीन काजी (18) और उमेरा शमशुद्दीन शेख (20) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि पानी में खड़े होने के दौरान वे एक तेज लहर में बह गए। अन्य पर्यटकों ने उन्हें डूबते देखा, लेकिन समुद्र की लहरों के कारण उनकी मदद नहीं कर सके। पुलिस की एक टीम ने शव बरामद किए।

पिंपरी चिंचवाड़ में बुजुर्ग व्यवसायी को बंधक बनाकर बंगले से चोरी
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में कथित तौर पर अज्ञात लोग एक बंगले में घुस गए, जहां उन्होंने बुजुर्ग व्यवसायी को बांध दिया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे निगड़ी प्राधिकरण इलाके में हुई, जिसकी जांच के लिए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिवाजी पवार ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीन से चार अज्ञात लोग बंगले में घुसे, एक बुजुर्ग व्यक्ति के हाथ बांध दिए और घर की तलाशी ली।’

भाषा विवाद पर सुप्रिया सुले बोलीं- क्या दबाव में हैं मुख्यमंत्री
भाषा विवाद पर एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री फडणवीस को लेकर बहुत चिंतित हूं। उन पर कौन दबाव डाल रहा है? किसके दबाव में वह ऐसा कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हिंदी को मराठी से ऊपर रख रहे हैं। 

.पुणे में अवैध रूप से रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ीं
पुणे के पेठ इलाके से बुधवार को पांच बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इन पर बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने का आरोप है। फरासखाना पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी महिलाएं बिना दस्तावेजों के उस इलाके में रह रही हैं। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन महिलाओं ने कबूल किया है कि उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जबरदस्ती देह व्यापार में धकेला गया था।

एप-आधारित कैब चालकों ने तीन दिनों के लिए हड़ताल रोकी
महाराष्ट्र गिग कामगार मंच ने बताया कि मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में चल रही एप-आधारित टैक्सी चालकों की हड़ताल तीन दिनों के लिए रोक दी गई है। संघ के अध्यक्ष केशव नाना क्षीरसागर ने बताया कि बुधवार को शुरू हुई हड़ताल को अब अगले मंगलवार तक के लिए स्थगित किया गया है, ताकि सरकार को उनकी मांगों पर सोचने का समय मिल सके। उन्होंने कहा, ‘हमने हड़ताल सिर्फ रोकी है, खत्म नहीं की। अगर मंगलवार तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम फिर से हड़ताल शुरू करेंगे।’ क्षीरसागर ने बताया कि सरकार के परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में उनसे मंगलवार तक का समय मांगा है।.

महक, परी और हिना

‘गालीबाज परियों’ की एक और ID: इस नाम से बनाया दूसरा अकाउंट

महक और परी ने जमानत मिलने के बाद एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कार्रवाई से नहीं डरने और धमकाने जैसे अंदाज में वीडियो शेयर किया। इसमें यह भी कहा कि कार्रवाई के बाद उनका नाम हो गया है।

आलम जर्रार की आईडी पर 82 हजार फॉलोवर्स 
इस आईडी पर महक परी और हिना का अश्लील और अमर्यादित कंटेंट शेयर किया गया है। इसी तरह इन तीनों युवतियों के साथ आलम जर्रार की आईडी पर 82 हजार फॉलोवर्स हैं। इस युवक ने भी महक परी और हिना के साथ बनाए अश्लील और अमर्यादित कंटेंट को शेयर किया है।

धमकाने के अंदाज में शेयर किया वीडियो
इससे पहले महक और परी ने जमानत मिलने के बाद एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कार्रवाई से नहीं डरने और धमकाने जैसे अंदाज में वीडियो शेयर किया। इसमें यह भी कहा कि कार्रवाई के बाद उनका नाम हो गया है। यह वीडियो पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने 168 बीएनएस का नोटिस यह कहते हुए थमा दिया कि जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया गया है।

Mehak and Pari second ID also has thousands of followers Hina also got benefit

अश्लील व अमर्यादित कंटेंट शेयर किया तो देना होगा 20 लाख जुर्माना
महक परी और उनकी साथी हिना और आलम जर्रार को असमोली थाना पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। इसके लिए 168 बीएनएस का नोटिस भी तामील करा लिया गया है। अश्लील और अमर्यादित कंटेंट वाली कई वीडियो डिलीट की गई हैं। साथ ही पुलिस ने इंस्टाग्राम और फेसबुक को पत्राचार कर आईडी निलंबित किए जाने का आग्रह किया है। 

Mehak and Pari second ID also has thousands of followers Hina also got benefit

इंटाग्राम और फेसबुक करेगा कार्रवाई
पुलिस का दावा है कि एक वर्ष के लिए निलंबन की कार्रवाई इंटाग्राम और फेसबुक की ओर से की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महक और परी की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद जमानत के समय कोर्ट की ओर से भी अमर्यादित कंटेंट न बनाने और जो आईडी पर है उसको डिलीट करने की शर्तों के आधार पर जमानत मंजूर की थी। 

Mehak and Pari second ID also has thousands of followers Hina also got benefit

दो बार बदला आईडी का नाम
असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने मई 2024 में इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी। शुरुआत में व्यूज नहीं मिले तो दो बार नाम बदला था। जब अमर्यादित कंटेंट बनाना शुरू किया तो व्यूज मिलियन्स में पहुंच गए और फॉलोवर्स की लाइन लग गई। 

Mehak and Pari second ID also has thousands of followers Hina also got benefit

अमर्यादित कंटेंट शेयर करने से मिले व्यूज 
यहीं से इन दोनों बहनों को ऐसा चस्का लगा कि समाज और महिला सम्मान की परवाह किए बिना लगातार अमर्यादित कंटेंट बनाने में लग गईं। इसको देखते हुए अमरोहा निवासी हिना और आलम जर्रार भी जुड़ गए। हिना और आलम जर्रार को भी अमर्यादित कंटेंट शेयर करने से व्यूज भी मिले और फॉलोवर्स भी बढ़ गए। जब गांव में इसका विरोध बढ़ा तो असमोली थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इसी क्रम में अब पाबंद किए जाने की कार्रवाई की गई है।

Mehak and Pari second ID also has thousands of followers Hina also got benefit

डिलीट कराए गए वीडियो
इंटाग्राम और फेसबुक को पत्राचार कर अश्लील और अमर्यादित कंटेंट शेयर करने पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। वीडियो डिलीट भी कराए गए हैं। साथ ही 168 बीएनएस का नोटिस देकर पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया है। यदि उल्लंघन किया जाता है तो पुलिस कार्रवाई आगे करेगी। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।

तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने अंग्रेजी में देश के 35 बड़े नेताओं को लिखी चिट्ठी

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अब चिट्ठियों के जरिए देशव्यापी पहुंच बनाने की कोशिश शुरू की है। उन्होंने देशभर के 35 दिग्गज नेताओं को अंग्रेजी में चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ है। तेजस्वी यादव लगातार इसे गरीब और अनपढ़ मतदाताओं का नाम हटाने की साजिश बता रहे हैं और चूंकि आयोग बिहार के बाद इसे बाकी राज्यों में कराने की तैयारी में है तो तेजस्वी ने यह पत्र राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत देश के तमाम विपक्षी नेताओं को भेजी है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्र में लिखा है कि यह पत्र मैं आपको गहरी पीड़ा के साथ लिख रहा हूँ। उन्होंने आगे लिखा है कि भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में मतदान के अधिकार एवं लोकतंत्र पर हमला कर रहा है। इसलिए हम सब मिलकर इस प्रक्रिया का तब तक विरोध करेंगे जब तक यह पारदर्शी एवं समावेशी ना हो।  भारत का चुनाव आयोग (ECI) जैसी ‘स्वतंत्र संस्था’ किस तरह हमारी चुनावी प्रक्रिया की अखंडता में जनता के विश्वास को खत्म करने पर अड़ी हुई है। इस देश का हर व्यक्ति, चाहे उसकी पृष्ठभूमि या स्थिति कुछ भी हो, अपने वोट पर गर्व करता है। देश के शासन में भागीदारी करने की क्षमता अत्यंत सशक्त बनाती है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्र में आगे लिखा है कि अब लाखों मतदाताओं को, बिना किसी गलती के वंचित और अपमानित किया जा रहा है। 16 जुलाई 2025 के चुनाव आयोग के प्रेस नोटों के अनुसार लगभग 4.5% आबादी “अपने पते पर मतदाता नहीं मिलने” के नाम पर पहले ही मतदान से वंचित हो चुकी है। यह उन 4% उन लोगों के अतिरिक्त है जो “संभवतः” मर चुके हैं या स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं। इन आँकड़ों के आधार पर, ज़मीनी पत्रकार और इस प्रक्रिया पर नज़दीकी से नज़र रख रहे राजनीतिक वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मताधिकार से वंचित लोगों की संख्या 12% से 15% तक है। यह हमारे देश के इतिहास में अभूतपूर्व है।

यूपी में स्कूल वेन के अंदर बच्ची से डिजिटल रेप

यूपी की राजधानी लखनऊ के एक स्‍कूल में वैन चलाने वाले शख्‍स की करतूत से हड़कंप मच गया है। उसने स्‍कूल वैन में अकेली बैठी चार साल की बच्‍ची से डिजिटल दुष्‍कर्म किया। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है। मां का कहना है कि बच्‍ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। मैं उसे डॉक्‍टर के पास ले गई तो पता चला कि चोट लगी है। बच्ची ने बहुत पूछने पर वैन चालक की हरकत के बारे में बताया। 

राजधानी लखनऊ के एक स्‍कूल में वैन चलाने वाले शख्‍स की करतूत से हड़कंप मच गया है। उसने स्‍कूल वैन में अकेली बैठी चार साल की बच्‍ची से डिजिटल दुष्‍कर्म किया। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है। मां का कहना है कि बच्‍ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। मैं उसे डॉक्‍टर के पास ले गई तो पता चला कि चोट लगी है। बच्‍ची ने बहुत पूछने पर वैन चालक की हरकत के बारे में बताया।

शाहरुख खान को ‘किंग’ के सेट पर लगी चोट

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के चोटिल होने की खबर है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘किंग’ के सेट पर शाहरुख को एक एक्‍शन सीन के दौरान चोट लग गई है। इस कारण वह शूटिंग से ब्रेक ले रहे हैं। यह भी डॉक्‍टरों ने उन्‍हें एक महीने आराम करने की सलाह दी है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के चोटिल होने की खबर है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘किंग’ के सेट पर शाहरुख को एक एक्‍शन सीन के दौरान चोट लग गई है। इस कारण वह शूटिंग से ब्रेक ले रहे हैं। यह भी डॉक्‍टरों ने उन्‍हें एक महीने आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, शाहरुख खान की टीम ने अभी तक ऐसी किसी घटना की कोई आध‍िकारिक जानकारी नहीं दी है।

‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहरुख खान को यह चोट तब लगी, जब वह मुंबई में एक फिल्म स्टूडियो में एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। ‘किंग’ में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं। बताया जाता है कि शूट के दौरान सुपरस्‍टार को कथित तौर पर मांसपेशियों में चोट लगी है।

इलाज के लिए टीम के साथ अमेरिका गए हैं शाहरुख!

हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि यह चोट बहुत ‘गंभीर’ नहीं है, पर मसल्‍स में ख‍िंचाव के कारण डॉक्‍टर्स ने शाहरुख को एक महीने आराम की सलाह दी है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चोट के कारण शाहरुख अपनी टीम के साथ जरूरी इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। इस कारण ‘किंग’ की शूटिंग फिलहाल रुक गई है। जुलाई और अगस्त के बीच होने वाले शूटिंग शेड्यूल को पोस्‍टपोन कर दिया गया है। अब अगला शेड्यूल सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगा।

शारदा यूनिवर्सिटी में BDS छात्रा ने लगाई फांसी

शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार शाम बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी के बाहर परिजन और छात्र प्रदर्शन पर बैठ गए है। स्थानीय लोग भी प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे हैं। आरोप है कि शारदा यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से प्रताड़ित करने पर छात्रा ने सुसाइड किया है। 

शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार शाम बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी के बाहर परिजन और छात्र प्रदर्शन पर बैठ गए है। स्थानीय लोग भी प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे हैं। आरोप है कि शारदा यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से प्रताड़ित करने पर छात्रा ने सुसाइड किया है। छात्रा ज्‍योति शर्मा ने सुसाइड नोट में लिखा है- ‘अगर मेरी मौत हुई तो इसके लिए पीसीपी और डेंटल मेडिकल के टीचर जिम्मेदार होंगे। महेंद्र सर और शार्ग मैम मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। मैं चाहती हूं कि वे जेल जाएं। उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने मुझे अपमानित किया। मैं उनकी वजह से लंबे समय से डिप्रेशन में हूं। मैं चाहती हूं कि उन्हें भी यही सब सहना पड़े। सॉरी… मैं अब और नहीं जी सकती।’

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची। गर्ल्स हॉस्टल मंडेला में 12वें फ्लोर पर कमरे में पंखे से लटका छात्रा का शव मिला। बीडीएस सेकेंड ईयर की 21 वर्षीय ज्योति शर्मा गुरुग्राम की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आत्महत्या की खबर फैलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। नाराज छात्रों ने देर रात हॉस्टल परिसर में जोरदार हंगामा किया और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें

  1. दो भाइयों ने की एक महिला संग शादी, क्या कह रहे लोग
  2. ब्रह्मोस मिसाइल की दुनिया दीवानी, खरीदारों की लगी लाइन
  3. अमेरिका में छिड़ सकती है ऐतिहासिक कानूनी जंग
  4. 700 साल पुराने मंदिर में धोनी ने फैमिली संग लगाई हाजिरी
  5. यूपी में कहर बनकर बरसे बादल, 18 लोगों की मौत
  6. कल की 5 बड़ी खबरें
  7. मेरे विरोधी मुझे बम से उड़ाने की साजिश कर रहे- चिराग
  8. युवती के शरीर में जन्म से नहीं था वजाइना, डॉक्टरों ने किया कमाल
  9. बवाल के बाद पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये भारतीय दिग्गज
  10. कर्ज दूर करने को बेचने चला था किडनी, 2.95 लाख गंवा बैठा
  11. तेल, गैस, डेटा, रिटेल… मुकेश अंबानी की कहा से ज्यादा कमाई?

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें