अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

झूठे, मक्कार, बतोलेबाज की अब खैर नहीं!

Share

सुसंस्कृति परिहार 

 साथियों अब तो भक्त  भी यह कह रहे हैं कि हमारे राम जी आ गए हैं वह झूठों के सरदार का बेड़ा गर्क कर देंगे।उनका तर्क गज़ब का है वे बता रहे हैं रामजी की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिस तरह धार्मिक विधियों की उपेक्षा की गई उसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा। ज्योतिष  भी उनके ग्रह नक्षत्र खराब बता रहे हैं। एक  भक्त का कहना है ,उनने जो नौटंकियां की है उससे राम जी खिन्न हैं और उन्होंने उनकी मति फेर दी है जिसने उनके अंदर का सच उगलवाना शुरू कर दिया है वे खुल्लमखुल्ला विपक्षी नेताओं पर ज़ुल्म ढाने वाली जांच एजेंसियों की तारीफ कर रहे हैं जबकि वे ईडी की तमाम  कार्यवाही में बुरी तरह फंस चुके हैं।

बहरहाल आमजनता में  तो उनकी छवि निरंतर कमज़ोर हुई है । हाल ही में इस झूठे ने देश के महान अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम एक ऐसा मनगढ़ंत किस्सा सुनाया  वह जिसने भी सुना वह उन पर थूक रहा है।वे कह रहे हैं कि उनका इरादा देश की सम्पत्ति को मुसलमानों में बांटने का था।यह झूठा इल्जाम है पूर्व प्रधानमंत्री की अवमानना का उन पर प्रकरण दर्ज होना चाहिए।  उन्होंने बांसवाड़ा राजस्थान में कांग्रेस  पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी। इसके लिए मोदी ने पूर्व मनमोहन सिंह के बयान का भी हवाला दिया। जो पूरी तरह मनगढ़ंत है। मनमोहन सिंह के बयान का जिक्र करते हुए उसने कहा कि उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर ‘पहला हक’ अल्पसंख्यक समुदाय का है। आगे कहा कि ये अर्बन नक्सल वाली सोच है, मेरी माताओं- बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे। इस हद तक चले जाएंगे।  घुसपैठियों यानि मुसलमानों को संपत्ति बांटने वाले बयान पर कांग्रेस नाराज है। मोदी ने इसे लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान का जो जिक्र किया वह  झूठा है।कांग्रेस ने इसे हेट स्पीच बताया और कहा कि यह के बौखलाहट का परिणाम है भाषण से दिखा कि प्रथम चरण के नतीजों में इंडिया गठबंधन जीत रहा है।

दरअसल बात यह है कि जिस तरह देश की सम्पत्ति का नाश इस झूठे ने किया है उसकी नज़र महिलाओं के पास संचित सोने पर लगी हुई है ठीक वैसे ही जैसे महिलाओं के गुप्त धन को नोटबंदी में लूटा गया। जहां तक मुसलमानों की बात है वे उसके गले में अटके हुए हैं। गुजरात नरसंहार, दिल्ली दंगा और उनके मकानों पर चलने वाले बुलडोजर इसकी ताकीद करते हैं।

आजकल वे यह भी कह रहे कि दुनिया के ताकतवर देश उनके ख़िलाफ़ एकजुट होकर काम कर रहे हैं अरे भई ये कैसे संभव है वे तो आपके अपने मित्र हैं जिनसे आपका पुश्तैनी रिश्ता रहा है वे कैसे यह कर सकते हैं। फिर वोट तो भारत की जनता करेगी विदेशी नेता नहीं आप घबरा क्यों रहे हैं?इस बात का आधार उन्होंने उनशीर्ष खुफिया अधिकारियों के एक पुराने वीडियो को बताया है जो सीएनएन-न्यूज 18 को दिया गया है  जिनने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेशी ताकतों द्वारा सोच-समझकर हमला किया गया है  ऊपर उल्लिखित अधिकारियों ने कहा कि विदेशी ताकतें चुनावों के दौरान असंबद्ध मुद्दों को उठा रही हैं और कुछ विदेशी समाचार मीडिया आउटलेट्स की मोदी को बदनाम करने की आदत की आलोचना की।अधिकारियों ने कहा, “विदेशी ताकतें पीएम मोदी को अपना तीसरा कार्यकाल हासिल करने से रोकने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं।”कहने का आशय यह है कि वे खुद बता रहे हैं कि अन्तर्राष्ट्रीय जगत भी उनके खिलाफ है।

उन्होंने अपने एक चुनावी भाषण के दौरान यह भी बताया कि महिलाओं पर उन्हें पूरा भरोसा है वे किस  मुंह से ये कह पा रहे हैं जब  महिला सशक्तिकरण हेतु नारीवंदन अधिनियम उपहास का पात्र बन चुका है। महिलाओं को बैठे ठाले वोट हेतु जो राशि रिश्वत स्वरुप दी जा रही है  उसका मर्म भी महिलाएं समझ रही है एक हजार देकर दुगुने तिगुने दाम करने की पालिसी वे समझ गई है अब इसी मातृ शक्ति से अपने बचाव हेतु निवेदन कर रहे हैं। तब कहां थे जब अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला पहलवान ज़ार ज़ार रोकर बृजभूषण के ख़िलाफ़ संघर्ष कर रही थीं। मणिपुर की चीखती नग्न महिलाओं की ओर आज तक आंखें बंद है।वे कैसे और क्यों कृपा करेंगी।

 किसानों के दिल्ली प्रवेश को रोकने कितने जुल्म उन पर हुए।जनता के चुने प्रतिनिधियों को प्रलोभन और दहशत से कैसे खरीदा गया। सांसदों की आवाज का दमन करने उनका निलंबन और निष्कासन याद तो होगा ही।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल विधेयक लाने वाले आज आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। जुमलों की घटाटोप बरसात में पहले ही सब कुछ डूब चुका है। मंहगाई की खाई बढ़ी है। तकरीबन पचास करोड़ बेरोजगार सरकार से बदला लेने आतुर हैं।अब दी जा रही गारंटी नौटंकी की तरह चल रही है।लोग मज़े ले रहे हैं।

भक्त सही कह रहे हैं रामजी आ गए हैं अब झूठ का मुंह काला होने वाला है रामजी के दो दूत एक न्याय देने वाला और दूसरा जन जन के साथ जुड़कर उनकी पीड़ा को देख और समझ कर नवजागरण कर रहा है।अब इसी कड़ी में विदेश और देश के देशप्रेमियों की आवाज़ भी बुलंद हुई हैं। जनता भी अब झूठे बतोलेबाज,लफ्फाज की बातों से दूर हुई है।यह तय है अब उसका आना नामुमकिन है। यह बात प्रथम चरण के मतदान ने भी साबित कर दी है

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें