अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सेहत की बात : लहसुन और शुद्ध शहद का साथ करेगा आबाद

Share

मीना राजपूत (कोटा)

इम्यूनिटी
लहसुन पीसकर निकले गए रस को सममात्रा शहद में मिलाकर लेने से शक्ति बढती है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर देता है. इम्यून सिस्टम मजबूत होने से शरीर मौसम की मार से बचा रहता है. उसे कोई बीमारी नहीं होती.

*दिल*

इस मिश्रण को खाने से हृदय तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है. खून का प्रवाह ठीक प्रकार से हृदय तक पहुंच पाता है। इससे हृदय की सुरक्षा होती है।

ला
इस मिश्रण को लेने से गले का संक्रमण दूर होता है क्‍योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं। यह गले की खराश और सूजन को कम करता है।

डयरिया/जुकाम
इससे उसका पाचन तंत्र दुरुस्‍त हो जाएगा और पेट के संक्रमण मर जाएंगे। सर्दी-जुखाम से राहत दिलाए
इसको खाने से सर्दी-जुखाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है।
यह मिश्रण शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है।

फंगल इंफेक्‍शन
फंगल इंफेक्‍शन, शरीर के कई भागों पर हमला करते हैं, लेकिन एंटीबैक्‍टीरियल गुणों से भरा यह मिश्रण बैक्‍टीरिया को खतम कर के शरीर को बचाता है।
यह एक प्राकृतिक डीटॉक्‍स मिश्रण है, जिसे खाने से शरीर से गंदगी और दूषित पदार्थ बाहर निकलता है।

केश
शायद वनस्पति जात की यह इकलौती वनस्पति है जिसमें सभी विटामिन और खनिज है। इसीलिए लहसुन बालों के लिए भी फायदेमंद है। केवल लहसुन का सेवन ही नहीं बल्कि इसके तेल से भी बालों से जुड़ी सारी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है।
50 ग्राम सरसों का तेल, एक लहसुन की सब कलियां छीलकर डाल दें। मंदाग्रि में पकाएं। कलिया जल जाएं तो उतारकर, छानकर बोतल में भर दें। रोज रात को सोने से पहले मालिश करें।
उपरोक्त बनाए हुए तेल की मालिश आधा घंटा करना चाहिए।
5 कलियों को 50 मि.ग्राम जल में पीस लें फिर 10 ग्राम शहद मिलाकर सुबह सेवन करें।

यौन शक्ति
शुद्ध और बिना गर्म किया शहद यौन उत्‍तेजना बढाता है क्‍योंकि इसमें जिंक, विटामिन ई आदि होता है। ये पौरूष और प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।
इसके अलावा, रात को रोज सोते वक्‍त शहद व लहसुन मिक्‍स कर के खाना चाहिये. यह आपके सेक्‍जुअल स्‍टैमिना और प्‍लेजर को बढ़ा देगा।
[चेतना विकास मिशन]

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें