अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नौगाम में रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला IED, बड़े धमाके की साजिश थी

Share

श्रीनगर

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने सोमवार को बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। यहां नौगाम में रेलवे क्रॉसिंग के पास IED बरामद हुई। एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षाबलों ने इसे निष्क्रिय किया। 11 महीने बाद आज से ही रेलवे की इस रूट पर फिर से ट्रेनें चलने वाली थीं। बताया जाता है कि आतंकियों ने बड़े धमाके की प्लानिंग के साथ यहां IED प्लांट किया था। रेलवे क्रॉसिंग के ठीक बगल में ही श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे भी है। IED मिलते ही हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया था, बाद में फिर से बहाल कर दिया गया।

पूरे जम्मू-कश्मीर में अलर्ट
कश्मीर जोन के IG विजय कुमार ने रविवार को जम्मू कश्मीर में बड़े आतंकी घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था। सभी महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कश्मीर की सभी ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स की तैनाती की गई है। परमानेंट बंकरों की जगह भी बदली जा रही है। इसके अलावा अब पूरे घाटी में एंटी टेररिस्ट ऑपरेशंस को तेज किया जाएगा, ताकि समय रहते आतंकी पकड़े जा सके।

अनंतनाग की जंगलों से मिले हथियार
रविवार को पुलिस और सेना ने अनंतनाग के जंगल में आतंकी ठिकाने का खुलासा किया था। जॉइंट ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के जंगल से तीन एके-56 राइफल, दो चीनी पिस्टल, दो चीनी ग्रेनेड, एक दूरबीन, छह AK मैगजीन समेत कई अन्य सामान बरामद किया।

तीन दिन पहले पुलिस पार्टी पर हमला हुआ था
तीन दिन पहले ही श्रीनगर के बागत बारजुल्ला इलाके में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। आतंकी ने खुलेआम AK-47 लेकर सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें