स्विजरलैंड में 40 लोगों की कब्रगाह बन गए स्विस बार से मौत का राक्षस पकड़ा गया है. हादसे के 2 दिन बाद कारणों को लेकर दावा किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में पता चला है कि आखिर लग्जरी रिजॉर्ट के बार में आग कैसे लगी थी? इस आग के दो गुनहगार मिले हैं, जिसमें से एक शैंपेन की बोलत है, जिसने आग को पूरे बार में फैलाने का काम किया. आगे जानें शैंपेन की बोतल तक आग पहुंची कैसे?
स्विजरलैंड में नए साल का जश्न मातम में बदल गया था. एक लग्जरी रिजॉर्ट में लगी आग 40 जिंदगियां निगल गई थी. सिर्फ यही नहीं 100 से भी ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए थे. नए साल के सेलीब्रेशन के दौरान ‘ली कॉन्स्टेलेशन’ रिजॉर्ट में स्थित एक बार विस्फोट हुआ था, जहां सैकड़ों लोग पार्टी कर रहे थे. हादसे के 2 दिन बाद खुलासा हुआ है कि ये आखिर लगी कैसी थी और विस्फोट की वजह क्या थी? पता चला है कि 40 लोगों की मौत की गुनहगार फाउंटेन कैंडिल और शैंपेन की बोलत थी. आगे जानें उस रात आखिर हुआ क्या था?
कौन था 40 मौतों का गुनहगार?
स्विजरलैंड के ‘ली कॉन्स्टेलेशन’ बार में जिस वक्त शैंपेन की बोतलें खुल रही थीं, किसी ने नहीं सोचा था कि वही जश्न 40 लोगों की कब्रगाह बन जाएगा. इस केस में मुख्य अभियोजक बीट्राइस पिलौड ने बताया है कि जश्न की उस रात किस गलती ने काल को न्योता दिया था. दावा किया जा रहा है कि जांच में यह बात लगभग पक्की हो गई है कि इस कयामत की वजह शैंपेन की बोलतें और उस पर लगी ‘फाउंटेन कैंडल’ थी.
क्यों तेजी से फैली आग?
बार स्टाफ शैंपेन की बोतलों पर जलते हुए स्पार्कलर्स यानी पटाखे लगाकर उन्हें हवा में लहरा रहे थे. जैसे ही ये जलती हुई बोतलें छत के करीब पहुंचीं, आग ने सेकेंड्स में पूरी छत को अपनी चपेट में ले लिया. अभियोजक के मुताबिक, आग इतनी ‘अत्यधिक तेज’ फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला.
कौन हो सकता है गिरफ्तार?
दावा किया जा रहा है कि बार की छत में आवाज कम करने वाला ‘अकॉस्टिक डैम्पिंग फोम’ लगा था. जिसकी वजह से आग और तेजी से फैली है. शक है कि यह फोम सुरक्षा नियमों के खिलाफ था, जिसने पेट्रोल की तरह काम किया और आग को पूरे बेसमेंट में फैला दिया. रॉयटर्स के मुताबिक जांच अधिकारी अब इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या बार में फायर एक्सटिंगुइशर और बाहर निकलने के पर्याप्त रास्ते थे या नहीं. इस हादसे के बाद बार के मालिकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है, जो फ्रांसीसी कपल हैं. अगर जांच में फंसे तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है.





