अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

CDS जनरल बिपिन रावत की मौत पर सितारों ने ट्वीट कर जताया शोक

Share

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे में बुधवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई. उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य अफसरों और सहयोगियों ने भी इस हादसे में जान गंवा दी। बिपिन रावत की मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है. सलमान खान, अनिल कपूर और अनुपम खेर समेत तमाम दिग्गज बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर शोक प्रकट किया है. सुपरस्टार सलमान खान ने ट्वीट किया, ‘उस दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कई जवानों को खो दिया। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं.’

भूमि पेडनेकर ने ट्वीट कर जताया दुख


बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने लिखा, ‘वास्तव में हैरान हूं कि जीवन कितना नाजुक हो सकता है। यह एक तकलीफपूर्ण दिन है। मेरा दिल जनरल बिपिन रावत के परिवार और भारतीय सशस्त्र बलों के अन्य सेवारत सदस्यों के परिवारों के प्रति संवेदना महसूस कर रहा है जिन्हें हमने आज खो दिया। आपकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना।

अनुपम खेर ने याद कीं पुरानी मुलाकातें


इसी क्रम में एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ‘CDS #GenBipinRawat, उनकी धर्मपत्नी एवं 11 और फौजी ऑफिसर्स के निधन का सुनकर अत्यंत दुख हुआ। #जनरलरावत से मिलने का सौभाग्य कई बार मिला। उनके व्यक्तित्व में गजब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था। उनसे हाथ मिलाकर दिल और जुबान से खुदबखुद ‘जय हिन्द’ निकलता था!’

अरुण गोविल ने ट्वीट कर जताया शोक


रामानंद सागर की रामायण में राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल ने ट्वीट किया, ‘देश के पहले CDS और भारत माता के पराक्रमी सपूत जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि’. इसके अलावा भी रणवीर शौरी, अनिल कपूर, रॉनी स्क्रूवाला, दिव्येंदु शर्मा, सोनू सूद और कंगना रनौत समेत तमाम सितारों ने सोशल  मीडिया पोस्ट करके शोक प्रकट किया है

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें