इंदौर
स्वच्छता सर्वेक्षण में देश मे लगातार पांचवी बार नं. 1 का अवार्ड लेने के बाद देर शाम सांसद शंकर लालवानी, कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल इंदौर एयरोपोर्ट पर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, गोलू शुक्ला, प्रमोद टंडन व अन्य भाजपाई थे। इस दौरान टीम का हार फूलों से स्वागत कर मुंह मीठा कराया गया। इसके अलावा नगर निगम के भी कर्मचारी मौके पर थे।

रात को राजाबाडा पर रैली पहुंची तो फिर जश्न मना।
पूरी टीम को ले जाने के लिए स्वच्छता विजय रथ तैयार किया गया था। इसके अलावा नगर निगम की सफाई की गाड़ियां गुब्बारों से सजी थी। इसके साथ ही जबर्दस्त उत्साह का माहौल बन गया। सांसद शंकर लालवानी को लाल पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया वहीं ‘इंदौर हमेशा नं. रहेगा’ के नारे लगाए गए। इसके साथ बैंडबाजे, ढोलढमाकों के साथ नाच-गाने का सिलसिला चला। रात को रैली में काफी संख्या में महिला भाजपा कार्यकर्ता, निगम कर्मचारी हाथ में विजयी जुलूस के झण्डे साथ में लिए थे।

स्टेज पर अवार्ड को ऊंचा कर जनता का अभिवादन करते सांसद लालवानी।
एयरपोर्ट से निकली यह रैली कुछ देर बाद राजबाडा पर खत्म हुई। यहां फिर टीम का स्वागत हुआ और आतिशबाजी हुई। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीषसिंह व निगम ने इस उपलब्धि को जनता और नगर निगम सफाई कर्मचारियों की उपलब्धि बताई और मुक्तकंठ प्रशंसा की।





