अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में युद्ध के शोले, बारूदी गंद और काले धुएं के गुबार ही नहीं, खाड़ी में उतरा स्वर्ग का टुकड़ा है होर्मुज

Share

दुनियाभर में इस वक्त जो इलाका सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज है. इसका नाम सिर्फ रणनीति, तेल-गैस और टैंकरों-जहाजों पर हो रहे हमलों के लिए आ रहा है लेकिन इस जगह को अगर किसी ने कभी करीब से देखा, तो भूल नहीं पाएगा. कुदरत ने मानो चुन-चुनकर रंग भरे हैं और एक खूबसूरत तस्वीर तैयार की है. युद्ध के शोले, बारूदी गंद और काले धुएं के गुबार में मानो ये सब खो चुका है और बाकी रह गई सिर्फ होर्मुज की बदरंग तस्वीर. चलिए आपको बताते हैं कि ये जगह सिर्फ यही नहीं इससे अलग भी बहुत कुछ है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ तेल-गैस के टैंकर जाने का रास्ता नहीं है बल्कि ये सुंदर सा एक गांव भी है. ओमान के मसंदम प्रांत में बसा कुम्जार गांव स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बिल्कुल ऊपर से नजर आता है. ड्रोन तस्वीर में दिखता है -नीला समंदर, ऊंचे पहाड़ और छोटे-छोटे घरों का क्लस्टर, जैसे कोई स्वर्ग का टुकड़ा यहां रखा हो.

Strait-hormuz

यही गांव दुनिया की एकमात्र जगह है जहां कुम्जारी भाषा बोली जाती है. ये अपनी तरह की भाषा है, जिसमें फारसी, अरबी, हिन्दी और पुर्तगाली का अनोखा मिश्रण है. ड्रोन व्यू में गांव की शांति देखकर लगता है कि भाषा की यह विविधता प्रकृति की विविधता से मैच करती है.

Strait-hormuz

ईरान के किनारे और बंदर अब्बास पोर्ट का एरियल व्यू देखेंगे, तो दिल थाम लेंगे. सुनहरी रेत, नीला-हरा पानी और आधुनिक बंदरगाह का मिश्रण, तो दूसरी तरफ रेगिस्तानी पहाड़, दूसरी तरफ खाड़ी का चमकता पानी. ये खूबसूरती देखने के लिए है, भला लड़ने और मिसाइलें दागने की जगह है क्या?

Strait-hormuz

क्लैरेंस स्ट्रेट के जरिये अलग हुआ केश्म द्वीप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का सबसे बड़ा रत्न है. ये एरियल तस्वीर में दिखता है, तो लंबा-चौड़ा द्वीप,

Strait-hormuz

एक तरफ ओमान के ऊबड़-खाबड़ मसंदम पहाड़, दूसरी तरफ ईरान के सपाट लेकिन रंगीन तट. स्ट्रेट इन दोनों को जोड़ता भी है और अलग भी करता है, यही इसकी सबसे बड़ी भौगोलिक खासियत है.

Strait-hormuz

ड्रोन तस्वीरों में स्ट्रेट का पानी कभी गहरा नीला, कभी हरा-फिरोजी और कभी चांदी जैसा चमकता दिखता है. सूरज की रोशनी पड़ते ही पूरा होर्मुज हीरा-मोती बिखेर देता है. इस जगह को सिर्फ समुद्री संपदा के लिए याद किया जाए, तो इसके साथ अन्याय होगा, ये कुदरत का करिश्मा है

Strait-hormuz

कुम्जार से लेकर केश्म तक और बंदर अब्बास तक,स एक ही ड्रोन शॉट में तीन अलग-अलग क्षेत्रों की खूबसूरती एक साथ नजर आती है. इतनी विविधता शायद दुनिया के किसी और चोकपॉइंट में नहीं मिलती. आज भी यहां सड़क नहीं है, सिर्फ नाव से ही जा सकते हैं.

Strait-hormuz

कुम्जार के मछुआरे, बंदर अब्बास का व्यस्त पोर्ट और केश्म के शांत मैंग्रोव, तीनों एक ही स्ट्रेट के किनारे बसे हैं, फिर भी प्रकृति की शांति बरकरार है, जैसे युद्ध की खबरें यहां तक नहीं पहुंचतीं. हालांकि इस बार युद्ध की चिंगारी केश्म तक भी पहुंची.

Strait-hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ तेल का रास्ता नहीं, बल्कि एक जीवंत भौगोलिक तस्वीर है. यहां पहाड़ समंदर से मिलते हैं, द्वीप मुख्य भूमि से अलग होते हैं और भाषाएं भी नई-नई पैदा होती हैं.

Strait-hormuz

आजकल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की बात सिर्फ टैंकर और तनाव से की जाती है, लेकिन कुम्जार, बंदर अब्बास और केश्म की ये ड्रोन तस्वीरें याद दिलाती हैं – यह जगह कितनी खूबसूरत, कितनी विविधता से भरी हुई और कितनी जादुई है. शायद यही इसकी सबसे बड़ी ताकत भी है.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें