अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जीत का जश्न: आधी रात में खुशियों से सराबोर हुआ पूरा देश

Share

भारतीय टीम ने 11 साल का सूखा खत्म करते हुए टी20 विश्वकप दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। भारत ने विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से मात दी। भारत की इस एतिहासिक जीत से हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर कहीं इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है। 

केरल में भी भारत की जीत का जश्न भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर टी20 विश्व कप दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। 17 साल बाद भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर देश के हर कोने में जश्न का माहौल है। जीत के इस जश्न में केरल भी सराबोर नजर आया। केरल में टीम इंडिया के प्रशंसक नाचकर जीत का जश्न मना रहे

जीत के जश्न में डूबी राजधानी दिल्ली
टी20 विश्वकप में भारत की एतिहासिक जीत के बाद राजधानी दिल्ली में भी लोगों में खूब उत्साह नजर आया। राजधानी में लोगों ने फुलझड़ियां और पटाखे जलाकर जमकर जश्नन मनाया। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें लोगों को उत्साह से नाचते हुए भी देखा जा सकता है।

#WATCH भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत का जश्न मनाया। pic.twitter.com/c9rZFboxIP— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2024

जम्मू में नाचते-गाते लोग मना रहे खुशियां
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। जम्मू में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

जीत के जश्न में डूबा इंदौर  
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत के जश्न में इंदौर भी देर तक डूबा। जैसे ही टीम इंडिया जीती। शहर में दीपावली जैसा नजारा था। चारों तरफ पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी। क्रिकेटप्रेमियों का जमघट राजवाड़ा पर जुट गया। रात साढ़े 11 बजे चौक के चारों तरफ भीड़ ही भीड़ थी। तिरंगा झंडा लेकर युवा राजवाड़ा की तरफ आ रहे थे। भारत माता की जय, सबसे आगे होंगे हिन्दूस्तानी जैसे नारों से राजवाड़ा गूंज उठा। राजवाड़ा के अलावा छावनी, रीगल तिराहा, 56 दुकान व शहर के अन्य स्थानों पर भी जीत का जश्न मना। घरों में रखे पटाखे लोगों ने निकाल कर जलाए। राजवाड़ा रात एक बजे तक जश्न के माहौल से सराबोर रहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी जीत की बधाई
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम की सराहना की है और उन्हें जीत की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो संदेश पोस्ट कर कहा कि हमें भारतीय टीम पर गर्व है। उन्होंने लिखा, “चैंपियंस! हमारी टीम स्टाइल में टी20 वर्ल्ड कप घर लेकर आई! हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। यह मैच ऐतिहासिक था।”

मुंबई में लोगों ने मनाया जश्न
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत का जश्न मनाया। भारत ने खत्म किया 11 साल का सूखा
इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

भारत की जीत का जश्न: आधी रात में खुशियों से सराबोर हुआ पूरा देश; कहीं फूटे पटाखे तो कहीं मनी दीवाली

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। भारत की इस ऐतिहासिक जीत से हर भारतीय गौरवान्वित है। भारत की जीत के बाद शहर-दर शहर में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इंदौर के रजवाडा में जहां लोग सड़कों पर पटाखे फोड़ कर जश्न मनाते नजर आए वहीं, मुंबई में भी लोगों ने जमकर खुशी मनाई।

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें