सफल सीईओ की बात करें तो सबसे पहला नाम आता है सुंदर पिचाई और सत्या नडेला का. लेकिन, एक ऐसा नाम है जिसे दुनिया का सबसे सफल सीईओ करें तो ज्यादा नहीं होगा. बस आपको यह नाम शायद ही पता हो, लेकिन इस व्यक्ति ने 103 अरब डॉलर (करीब 9 लाख करोड़ रुपये) की कंपनी खड़ी कर दी है और उनकी कंपनी 19 साल से लगातार 34 फीसदी का दमदार रिटर्न दे रही है. अगर अब भी आपको नाम नहीं याद आया तो हम बताते हैं.
इस सफल सीईओ का नाम है मार्क लियोनार्ड. उन्होंने बाकी सीईओ की तरह न तो कोई प्रचार किया और न ही कंपनी का विज्ञापन करवाया. इसके बजाय कंपनी के हेडक्वार्टर में महज 30 कर्मचारियों के साथ अपना कारोबार शुरू किया और आज 103 अरब डॉलर की कंपनी कर दी. उन्होंने अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए 150 शहरों में करीब 600 कंपनियों का अधिग्रहण किया है. मार्क ने इन कंपनियों का अधिग्रहण कर अपनी कंपनी को 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है
.कैसे बनाई इतनी बड़ी कंपनी
मार्क ने अपने बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए साधारण सा नियम अपनाया. उन्होंने न तो आईपीओ लाने की कोशिश की और न ही कोई इंटीग्रेशन या सिनरजी करवाई. अपने पूरे करियर के दौरान मार्क ने सिर्फ एक बार कंपनी बेची थी, जिसे वह अपनी गलती बताते हैं. उपका सिंपल सा फंडा है कि कोई सेल नहीं करनी, सिर्फ होल्ड करके रखना है. इसी फंडे को अपनाकर उन्होंने हर साल अपनी कंपनी का ग्रोथ 34 फीसदी के आसपास बनाए रखा है.
बड़ी नहीं, छोटी कंपनियों पर लगाया दांव
मार्क ने बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण करने के बजाय छोटी-छोटी कंपनियों पर दांव लगाया. उन्होंने मरीना मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, लाइब्रेरी सिस्टम, यूटिलिटी बिलिंग टूल, म्यूनिसिपल ईआरपी का अधिग्रहण किया. यह कारोबार तेजी से ग्रोथ करने वाले और मार्केट ओरिएंटेड थे. अधिग्रहण के बाद इसमें और भी तेजी आई और आज कंपनी का सालाना ग्रोथ करीब 34 फीसदी के आसपास पहुंच गया था.





