अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश की सबसे कम उम्र की मेयर ने केरल के सबसे कम उम्र के एमएलए से रचाई शादी

Share

केरल की राजधानी #तिरुवनंतपुरम में रविवार को एक ऐसी शादी हुई, जिसकी चर्चा देश-विदेश में हो रही हैं और सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं क्योंकि देश की सबसे कम उम्र की मेयर काॅमरेड #आर्या_राजेंद्रन ने एक सादे समारोह में केरल के सबसे युवा विधायक और एसएफआई के पूर्व राज्य सचिव काॅमरेड #सचिन_देव से शादी कर ली समारोह में केरल के मुख्यमंत्री #पिनराई_विजयन अपने परिवार के साथ शामिल हुए।

राजेंद्रन और देव दोनों ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वो कोई उपहार नहीं लेंगे और अगर कोई गिफ्ट देना चाहता है, तो वे मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे सकते हैं या फिर राज्य के किसी अनाथालय को दान दें, शादी में किसी तरह का कोई दिखावा नहीं था और इसे एक छोटे से समारोह के रूप में आयोजित किया गया।

राज्य के लगभग सभी वरिष्ठ माकपा नेता अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल हुए। राज्य के मंत्रियों, विधायकों, विपक्षी पार्टी के नेताओं और तिरुवनंतपुरम निगम पार्षद भी शादी में शामिल हुए, दोनों की सगाई 6 मार्च को इसी जगह एकेजी सेंटर हॉल में हुई थी।

सचिन देव स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के पूर्व राज्य सचिव और केरल के सबसे कम उम्र के विधायक हैं जो कोझीकोड जिले के बालूसेरी के रहने वाले हैं। आर्या राजेंद्रन 21 साल की उम्र में तिरुवनंतपुरम निगम की मेयर बनी, वो देश की सबसे कम उम्र की मेयर हैं, आर्या राजेंद्रन और सचिन देव दोनों ने एसएफआई और बाल-संगम में एक साथ काम किया था और अच्छे दोस्त भी हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें