भोपाल,। प्रदेश में एक तरफ सरकार अपनी योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है वहीं दूसरी तरफ नेताओं की बयानबाजी की खबरें सामने आती जा रही है इस बीच ही प्रदेश सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने बयानों के तीर छोड़ते हुए निशाना साधा है। जिसमें कहा कि, सरकार चलाने में मुँह चलाने में है बड़ा अंतर दिखाई देता है।
पूर्व सीएम नाथ ने बयान देते हुए कही ये बात
इस संबंध में, अपने ट्विटर अकाउंट से बयान देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार का ये कैसा माफिया मुक्त अभियान। प्रदेश भर से रोज़ माफ़ियाओ के आतंक की, गुंडागर्दी की,खुली गोलीबारी की ,पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएँ सामने आ रही है ? माफिया रोज़ सरकार को खुली चुनौती दे रहे है। सारे नारे जुमले साबित हो रहे है। आपको बताते चले कि, इससे पहले भी पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर शिवराज सरकार को घेरा था।
पहले भी पूर्व सीएम कमलनाथ दे चुके है बयान
इस संबंध में, पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, किसानों पर जुल्म करने वालों को याद रखना चाहिए कि 102 साल पहले इसी पंजाब और हरियाणा में जनरल डायर ने किसानों पर जुल्म ढाए थे। उनके सारे संचार माध्यम काट दिए थे और उनसे मिलने जा रहे महात्मा गांधी को पलवल में हिरासत में ले लिया था। साथ ही कहा कि, जो किसान दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य को गिरा सकते हैं, वह आज की तानाशाही को भी तिनके की तरह उड़ा देंगे।





