अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नेताओं में सीट के लिए हो रही है धक्कम पेल

Share

श्रीगोपाल नारसन

लोकसभा के चुनाव की
छुक छुक चल रही रेल
नेताओं में सीट के लिए
हो रही है धक्कम पेल
सत्ता के लोको पायलट का
400 पार का है दावा
विपक्ष एक न होने पाए
चुन चुन नोटिस भिजवाया
दो दो सीएम जेल भेज दिए
खाते तक कर दिए सीज
हार का डर सता रहा है
निकाल रहे है अपनी खीज
दल में भर्ती ऐसी खोली
दल दल हो गई उनकी टोली
जो असली थे किनारे हो गए
दलबदलू ही खेल रहे होली
पुलिस नही अब ईडी का डंडा
सीबीआई भी कस रही शिकंजा
ईवीएम करिश्मा कर दिखाएगी
400 कहा है,लेकर आयेगी
ऐसा हुआ तो चुनाव आखिरी होगा
लोको पायलट कभी रिटायर न होगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें