सभागंज मैहर में श्री रविशंकर द्विवेदी जी के आवास में पूर्व जनपद सदस्य रामलाल प्रजापति वा रविशंकर द्विवेदी नाथू प्रजापति वा अन्य के साथ विचार विमर्श के बच यह निर्णय लिया गया कि रेल के निजीकरण के खिलाफ भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी आंदोलन का समर्थन किया जाए। और झुकेही अमदरा पकरिया भदनपुर में भी पूर्व में चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को पूर्ववत चलाने के साथ रेल काउंटर से उनके टिकट की विक्री वा हर स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर अमदरा झुकेही पकारिया भ दनपुर पटवारा में दो दो दिन का धरना आंदोलन किया जाए। भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में चलने वाले इस आंदोलन को जरूरत पड़ने पर जबलपुर डीआरएम आफिस के सामने भी शुरू किया जाए।जिस पर सबने अपनी सहमति दी।और होली के पावन त्योहार के बाद इस आंदोलन को शुरु करने का ऐलान किया।
सभी रेलवे स्टेशनों में होगा धरना आन्दोलन





