अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हैरान कर देगी ये दरिंदगी …बारी-बारी 120 मर्दों को परोसी घरवाली

Share

स्वीडन से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। उत्तर स्वीडन में एक आदमी पर अपनी पत्नी का बड़े पैमाने पर शोषण करने और उसे कम से कम 120 पुरुषों को बेचने का आरोप है। मामले की जांच कर रही अभियोजक इडा एनेरेस्टेड्ट ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महिला ने पुलिस को शिकायत की थी, जिसके बाद पति को अक्तूबर से हिरासत में रखा गया है। जांचकर्ताओं का कहना है कि आरोपी ने पत्नी का बेरहमी से शोषण किया। आरोपी, जो 60 के दशक में है, किसी भी गलत काम से इनकार कर रहा है।

क्या है स्वीडिश कानून और अपराध
स्वीडिश कानून में यौन संबंधों का व्यापार और किसी को बेचने का प्रयास करना अपराध है, लेकिन यौन बेचने वाले को शोषित पीड़ित माना जाता है। अगर पति को गंभीर शोषण के आरोप में दोषी पाया गया, तो उसे 2 से 10 साल की जेल हो सकती है। हालांकि मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि दो पुरुषों ने महिला से यौन संबंध बनाए और उन पर भी आरोप लगाए गए हैं।

अन्य संदिग्धों पर भी आरोप
वहीं अन्य संदिग्धों पर भी आरोप लगने की संभावना है। यौन सेवाओं की ऑनलाइन खरीद भी स्वीडिश कानून के तहत अपराध है। अभियोजक ने कहा कि पति के खिलाफ अभियोग 13 मार्च को दायर किया जाएगा और जल्द ही उसका ट्रायल शुरू होगा।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें