अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इस बार धनतेरस पर अद्भुत संयोग , इन 5 राशियों की चमकने वाली किस्मत

Share

इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ज्योतिष के अनुसारस इस बार धनतेरस पर अद्भुत संयोग बन रहा है। धनतेरस के दिन बुध का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है। इस राशि में पहले से ही शुक्र गोचर कर रहे है। शुक्र और बुध की युति से धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है जो मिथुन, कर्क समेत कई राशियों के लिए लाभकारी होगा। आइए जानते हैं लक्ष्मी नारायण योग किन-किन राशियों पर होगी देवी लक्ष्मी की कृपा

29 अक्टूबर के शुभ मौके पर बुध गोचर करने जा रहे है। बुध के इस गोचर से धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण का योग बन रहा है, जिसे बेहद शुभ माना जा रहा है। गौरतलब है कि वृश्चिक राशि में पहले से ही शुक्र है और इसके साथ ही बुध भी गोचर करने जा रहे है, जिससे शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी और नारायण को शुभ योग बनने जा रहा है। आइए जानते हैं ऐसे में धनतेरस पर किन-किन राशियों पर बरसने वाला है धन।

वृषभ राशि

ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि से सप्तम योग बन रहा है जो वैवाहिक जीवन को सुख देगा। जीवनसाथी को लेकर जो अनबन चल रही है तो वो समाप्त हो जाएगी और सिंगल लोगों की मुलाकात अपने प्यार के साथ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रमोषन मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। दिवाली पर बोनल मिल सकता है। व्यापार करने वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप में भी लाभ कमाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को भी धनतेरस पर बन रहे लक्ष्मी नारायण योग बनने से विरोधियों और शत्रुओं को आसानी से पराजित कर पाएंगे। इसके साथ ही आय के नए रास्ते खुलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। इस दौरान आपका खर्च हो सकता है और कमाई भी बनी रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बिजनेस में लाभ कमाने का समय मिलेगा। आपकी सारी योजनाएं कामयाब होती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में खुशियां ही खुशियां देखने को मिलेंगी। संतान की तरऱ से खुशियां मिल सकती है। विदेश से लाभ कमा सकते हैं। आयात-निर्यात के बिजनेस से जुड़े लोगों की कमाई भी बढ़ती जाएगी। इस दौरान आपको गिफ्ट भी मिल सकता है। इसके साथ ही वाहन सुख मिलने का योग है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। आपको बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। इस समय आपको कोई बेहतर डील्स मिलेंगी। इससे आप कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छू पाएंगे। बिजनेस में बंपर कमाई होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। नया वाहन, घर या फिर सोने के आभूषण खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से प्रेम की प्राप्ति होगी। गिफ्ट मिलने से मन खुश रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह समय सबसे बढ़िया होगा। भाग्य प्रबल होकर लाभ मिलेगा। वहीं, आपको जो काम अभी तक अधूरे पड़े थे, वो पूरे होते जाएंगे। आपको वाहन सुख भी मिलेगा। जिससे कि आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आपके कार्यों के माध्यम से मान-सम्मान भी बढ़ेगा, इससे आपको काफी खुशी होगी। पैतृक संपत्ति के मामले सुलझते हुए नजर आएंगे और आपको पैतृक संपत्ति का पूरा लाभ मिलेगा।

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें