अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

फ्रांस से तीन और राफेल विमान जामनगर पहुंचे, अब तक 11 फाइटर जेट भारत को मिले

Share

चीन से जारी तनाव के बीच फ्रांस से तीन और राफेल विमान भारत पहुंच गए हैं। ये विमान 6764 किलोमीटर का सफर पूरा कर बुधवार शाम 8:30 बजे गुजरात के जामनगर एयरबेस पर लैंड कर गए। सफर के दौरान इन विमानों में UAE एयरफोर्स के एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट (MRTT) के जरिए फ्यूल भरा गया। इस तरह फ्रांस ने अब तक तीन खेप में कुल 11 विमान भारत को डिलीवर कर दिए हैं।

इससे पहले, 4 नवंबर को तीन राफेल विमानों की दूसरी खेप भारत पहुंची थी। उससे पहले 28 जुलाई को पांच राफेल विमान भारत पहुंचे थे, जिन्हें 10 सितंबर को अंबाला में आधिकारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। जामनगर में विमान की कस्टम संबंधी सभी औपचारिकता पूरी की गईं। इसके बाद ये विमान दोबारा उड़ान भरकर देर रात अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे।

अप्रैल तक 10 और विमान मिल जाएंगे
भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 58 हजार करोड़ रुपए में 36 राफेल जेट की डील की थी। इनमें 30 फाइटर जेट और 6 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट शामिल हैं। अब इसके बाद 3 राफेल विमान मार्च में और 7 राफेल अप्रैल में भारत को मिल जाएंगे।

इस तरह अप्रैल तक देश में राफेल विमानों की कुल संख्या 21 हो जाएगी। इसमें से 18 लड़ाकू विमान गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल हो जाएंगे। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने पांच अक्टूबर को कहा था कि सभी 36 राफेल विमानों को 2023 तक सेना में शामिल कर लिया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें