अमित सिंह परिहार✍🏼*
इंदौर|सफाई के नाम पर पिछले कुछ सालों से नगर निगम इंदौर इंदौर वासियो की जो धुलाई कर रही है उससे घबरा कर लोग कहने लगे है दाग अच्छे है । निराश्रित बेहद कमजोर बुजुर्गो को सफाई के नाम पर रिमूवल वाली लॉरी में जानवरों जैसा ठूस कर कड़कड़ाती ठंड में नगर निगम की सीमा से बाहर फेंकना नगर निगम इंदौर की सफाई के नाम पर चली आ रही दमनकारी गतिविधि का चरम जैसे ही ये अमानवीय कृत्य वायरल हुआ नगर निगम के आला अफसरान अपने अपने बचाव में सक्रिय हो उठे । दो चार टहनियां छाट कर अपनी जड़ें मजबूत कर ली राजधानी से फरमान आते आते पहले ही बता दिया गया कि जुम्मेदारो पर कठोर कार्यवाही कर दी गई है ।
ऊपर से नीचे तक सभी ने संतोष की सांस ली चलो बच गए आखिर खिदमत भी कोई चीज़ होती है ऐसे आड़े समय काम आती है । परंतु किसीने सोचा नगर निगम इंदौर की ये अमानवीय हरकत दानशील परोपकारी इंदौर को देश ही नही विदेश तक शर्मसार कर गई ऐसी मर्मान्तक चोट इंदौर के सीने पर पोहचाई है जिसके निशान कभी भी नही मिटेंगे। कोविड के उच्चतम काल मे मजदूरों के घर वापसी के समय इंदौरि यो ने जो दिल खोल कर प्रवासी श्रमिक भाई बहनों की सेवा व मदद की थी जिसकी प्रशंसा दुनिया जहान में हुई थी इस ख्याति व प्रसिद्धि पर इंदौर नगर निगम ने बट्टा लगा दिया है ।
सक्षम और परोपकारी इन्दोरी जनता को बाहरी लोग मदद के लिए बोल रहे है (श्री सोनू सूद ) श्री सूद जी की पहल मानवीय व सराहनीय है इसमें शंका नही । परंतु ये करारा तमाचा है इंदौर के गाल पर । आने वाले दिनों में नगर निगम के चुनाव है , नगर निगम की पीली गैंग की दमनकारी हरकतों से आम से लेकर खास सभी भयभीत है ये गैंग कही से भी धमक कर आपके इज्जत की वाट लगा सकती है । ये निरंकुश बेलगाम और दमनकारी हो चुकी है । सफाई अच्छी बात है होना ही चाहिए परंतु प्रदेश में सफाई के नाम पर किसी भी शहर में इंदौर जैसा आतंक नही है नगर निगम इंदौर ने मानवता को ऐसा पंच मारा है कि सारे इन्दौरी शर्मसार हो मुँह छुपाने को मजबूर है ।
निवेदन है सफाई में ध्यान दीजिए ये पंजा छक्का की दौड़ से बाहर हो जाइए बहुत हो गया नंबर वन का तमगा सफाई मुख्य मुद्दा हो न कि नबर की दौड़ हो । गीता में भी कहा है कर्म करते रहो फल की इच्छा से रहित ,अगर कर्म अच्छा होगा तो फल हर हाल में मिलेगा।जनता की सेवा के लिए उतावले हो रहे चुनाव की दौड़ में शामिल भविष्य में चुने जाने वाले पार्षद ,महापौर साहेबान इस और ध्यान देंगे ??
सफाई में आतंक भी चुनाव मुद्दा बन सकता हैधन्यवाद उन नगर निगम अधिकारियो को जिन्हें कल के एपिसोड में कोई अमानवीयता नही दिखी
आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि है उनकी आत्मा नगर निगम इंदौर की इस काली करतूत पर क्या कह रही होगीईश्वर अल्लाह ही जाने ।





