अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अन्ना दुराई को खिताबी सफलता

Share

अतुल लागू स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा
इंदौर।
असली दुनिया के अन्ना दुराई ने इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अतुल लागू स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा में अग्निबाण के राजेश ज्वेल को हराकर खिताब हासिल किया।
प्रेस क्लब सदस्यों और मीडियाकर्मियों के लिए इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित की गई टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में अन्ना दुराई ने राजेश ज्वेल को आसानी से 3-0 (11-6, 11-6, 11-3) से हराकर खिताब अपनी झोली में डाला। दूसरे गेम में अन्ना 5-6 से पीछे थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार 6 अंक लेकर गेम अपने नाम किया। अन्ना के जबरदस्त डिफेंसिव खेल का सामना ज्वेल नहीं कर पाए।

इससे पहले डिजियाना न्यूज के अरविंद तिवारी ने दबंग दुनिया के रफी मोहम्मद शेख को 3-1 (11-9, 9-11, 11-7, 11-6) से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पहले गेम में एक समय रफी 6-2 से आगे थे लेकिन वह अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सके और तिवारी ने वापसी करते हुए यह गेम अपने नाम किया फाइनल के दौरान बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें