अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

खंडवा में विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार बच्चे को गोद में लेकर पहुंची भीड़ के बीच

Share

खंडवा, 

सरकारी ड्यूटी के साथ अपने ममत्व के कर्तव्य को निभाने की एक तस्वीर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दिखाई दी। छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में पत्थरबाजी हो रही थी और एक महिला अधिकारी अपने दूध मुंहे बच्चे को गोद में लेकर दोनों पक्षों को समझाने पहुंच गई। एक हाथ से वे अपने बच्चे की पीठ थपथपाकर ममत्व का फर्ज निभा रही थीं तो बातों से नाराज पक्ष को समझा रही थीं। सरकारी ड्यूट और ममत्व का वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है।यह दृश्य खंडवा में जावर थाने के अंतर्गत लगने वाले सैलानी बाबा मेले का है। यहां एक महिला से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था जिसमें जमकर पत्थरबाजी हुई

। पथराव के विवाद को सुलझाने महिला नायब तहसीलदार और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जब महिला अधिकारी नाराज लोगों को सुन रही थीं तो उनकी गोद में उनका मासूम बच्चा था जो शोर सुनकर रोने लगा तो महिला अधिकारी विवाद को सुलझाते-सुलझाते बच्चे की पीठ थपथपाकर उसे चुप करने लगीं।

MP के खंडवा में ड्यूटी संग ममत्व की तस्वीर, विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार बच्चे को गोद में लेकर पहुंची भीड़ के बीच

 

प्रेत आत्माओं को भगाने पहुंचते हैं लोग
जानकारी के अनुसार सैलानी बाबा मेले में बाहरी बाधा दूर करने और प्रेत आत्माओं को शरीर से निकालने के लिए दरगाह पर हजारों लोग आते हैं । यहां कुछ लोग डेरा बनाकर रहते हैं । इन्हीं डेरे वाले और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद पत्थर चले। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को समझाइश दी और मामले को शांत किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार माला अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर विवाद को सुलझाते दिखाई दी । 

सूफी संत की दरगाह पर लगता है मेला
खंडवा के जावर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले जामली फतेहपुर गांव में एक सूफी संत की दरगाह है जिसे सैलानी बाबा के नाम से जाना जाता है। यहां हर बरस होली के अवसर पर मेला लगता है। इस मेले में हजारों लोग आते हैं। माना जाता है कि दरगाह पर होली के दौरान प्रेत आत्माओं और बाहरी बाधाओं से छुटकारा मिलता है । ऐसे में कुछ लोग यहां पर डेरे बना कर भी रहते हैं। इन्हीं डेरे में से एक युवती खाना बनाने के लिए लकड़ी के तिनके लेने पास के ही एक खेत में गई थी।  जहां एक किसान ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया जिसे लड़की के पिता ने देख लिया। दोनों के बीच नोकझोंक हो गई । इसी बात से नाराज किसान ने गांव जाकर ग्रामीणों को इकट्ठा कर डेरे वालों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर पत्थर बरसने लगे। 

बच्चे को लेकर पहुंचीं नायब तहसीलदार
पथराव की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी दीपा मांडवे, नायाब तहसीलदार माला , जावर टीआई केडी तिवारी, मूंदी टीआई ब्रजभूषण हिरवे मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार (खंडवा ग्रामीण) माला  अपने बच्चे को गोद मे लेकर मौके पर पहुंची थी। मामले को शांत करने सभी अधिकारियों को बहुत मशक्कत करनी पड़ी। आखिर में कारवाही की बात पर ग्रामीण राजी हुए और मामले को शांत किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें