राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने आज दिल्ली में ब्रिटेन के NSA टिम बारो से मुलाकात की राहुल की 2 साल की सजा बरकरार:ओडिशा रेल हादसे में 3 रेलकर्मी गिरफ्तार; टमाटर ₹250 हुआ, मैकडॉनल्ड्स ने इसे बर्गर से हटायाप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के विकास में उसका ‘पंजा’ आड़े आ रहा है और वह लोगों से ना सिर्फ उनका हक छीन रहा है बल्कि राज्य को ‘लूट कर बर्बाद’ करने को आतुर भी है। गुजरात हाई कोर्ट ने ‘मोदी उपनाम’ वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का अनुरोध करने संबंधी उनकी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।
राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट ने 2 साल की सजा पर रोक से इनकार कर दिया। ऐसे में वे अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ ओडिशा ट्रेन हादसे में CBI ने 3 रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। हम आपको आगे बताएंगे कि टमाटर के दाम 250 रुपए तक किस राज्य में पहुंचे…
आज का बड़ा इवेंट
- पश्चिम बंगाल के 22 जिलों के 63 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायत सीटों पर आज मतदान होंगे। इनके नतीजें 11 जुलाई को आएंगे। TMC के 61 हजार और BJP के 38 हजार प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद तक सेंट्रल फोर्स तैनाती के आदेश दिए हैं।
- PM मोदी राजस्थान में आज 24,300 करोड़ और तेलंगाना में 6,100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
ओडिशा ट्रेन हादसे में 3 रेलकर्मी अरेस्ट, गैर-इरादतन हत्या और सबूतों को मिटाने का आरोप

ओडिशा ट्रेन हादसा देश का तीसरा सबसे बड़ा रेल हादसा था। इससे पहले UP में 400 और बिहार में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में CBI ने तीन रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का आरोप है। सूत्रों का कहना है कि इन तीनों की लापरवाही की वजह से ही हादसा हुआ। तीनों पहले से ही जानते थे कि कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
रेलवे ने ट्रेन हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की थी। इसमें पाया गया कि गलत सिग्नल मिलने की वजह से हादसा हुआ। मामले में CBI की जांच जारी है। 2 जून को हुए इस हादसे में 293 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
तीनों पर गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का आरोप है। इस हादसे में 293 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
सूत्रों का कहना है कि इन तीनों की लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ। सूत्रों का यह भी दावा है कि तीनों आरोपी जानते थे कि उनकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है।
दुर्घटना की जांच कर रहे रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) ने पिछले सप्ताह हादसे के लिए सिग्नलिंग विभाग के कर्मचारियों की मानवीय भूल को जिम्मेदार ठहराया था।
पहले जानते हैं CRS की रिपोर्ट में क्या था
बालासोर रेल हादसे की CRS की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि इस दुर्घटना के लिए सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग में कई स्तरों पर खामियां जिम्मेदार थीं। सिग्नल सर्किट डायग्राम में गड़बड़ी नहीं हुई होती ताे 293 यात्रियों की जान नहीं जाती। भविष्य में इस वजह से दुर्घटना न हाे, इसके लिए सीआरएस ने 14 बिंदुओं पर अपनी सिफारिश पेश की है।
जांच रिपोर्ट का निष्कर्ष
दक्षिण पूर्व सर्किल कोलकाता के CRS एएम चौधरी ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि सिग्नल सर्किट के डायग्राम में हुई गलतियों के कारण क्रॉसिंग गेट संख्या-94 के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस काे गलत सिग्नल मिल गया। अप मेन लाइन काे अप लूप लाइन क्रॉस ओवर 17 ए/बी से जोड़ने वाला क्रॉस ओवर लूप लाइन पर सेट किया गया था। गलत सिग्नल के कारण कोरोमंडल एक्सप्रेस अप लूप लाइन पर चली गई। वहां खड़ी मालगाड़ी के पीछे वाले वैगन से टकरा गई।
खामी-1 : क्रासओवर 17 ए/बी विफल हो गया। डेटा लॉगर की जांच में पता चला कि प्वॉइंट को रिवर्स से सामान्य होने में तिगुना समय लगा। सामान्यत: इसमें 13-14 सेकेंड का समय लगता है। लेकिन, घटना के दौरान इसमें 37 सेकेंड लगा।
खामी-2 : शाम 4.23 से 6.08 बजे तक छह ट्रेनों को अप मेन लाइन से गुजारा गया क्रॉसओवर 17 ए/बी सामान्य के साथ।
खामी-3 : जैसे ही ट्रेन 12841 अप होम सिग्नल से आगे बढ़ी, ट्रैक सर्किट क्रम में गिर गया। बाद में UMT1 गिरा दिया गया। जिससे ट्रेन क्रॉसओवर 17 ए/बी रिवर्स के साथ अप लूप लाइन में जाने लगी।
खामी-4 : बहनागा बाजार स्टेशन पर एलसी-94 के ईएलबी प्रतिस्थापन कार्य के लिए सिग्नल एंड टेलीकॉम स्टाफ को एलसी-79 के वायरिंग डायग्राम की आपूर्ति की गई थी। यह एक गलत कदम था, जिस कारण गलतियां हुईं। अधिकारी सतर्क रहते तो शायद हादसा नहीं होता।
बालासोर जैसे हादसे रोकने के लिए सीआरएस के सुझाव
1. सिग्नलिंग सर्किट में किसी भी तरह के संशोधन या बदलाव करने से पहले मौजूदा सर्किट का कार्यात्मक परीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाना चाहिए कि वास्तविक सर्किट डायग्राम के अनुसार है या नहीं। सर्किट में कोई भी बदलाव अधिकारी की उपस्थिति में हो।
2. ऐसी स्थिति जहां एक बिंदु के लिए “सामान्य” और “रिवर्स’ संकेत रिले दोनों का पता लगाया जाता है, उस बिंदु पर सभी सिग्नल गतिविधियों को रोका जाना चाहिए।
3. ईएल के इंस्टॉलेशन में प्वॉइंट स्विच ग्रुप को समाप्त किया जाना चाहिए।
4.स्टेशन मास्टरों को ईएल सिस्टम की संभावित दोषपूर्ण स्थितियों से अवगत कराया जाना चाहिए जिन्हें पैनल पर संकेतों के माध्यम से पता लगाया जा सकता है।
5. दीर्घकालिक उपाय के रूप में सिग्नलिंग कार्य/गियर को ओएफसी के माध्यम से सीधे ईएल से जोड़ा जाना चाहिए। जिससे मध्यवर्ती रिले समाप्त हो जाएं।
तंबाकू के कारण डीएनए टेस्ट में हुई देरी
हादसे का एक महीना होने पर भास्कर ने बालासोर और भुवनेश्वर एम्स से ग्राउंड रिपोर्ट की थी तब तक 81 शवों की पहचान नहीं हो सकी थी। उनके डीएनए सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। कुछ दिन बाद ही खबर आई कि इनमें से 29 के डीएनए सैंपल मैच हो गए। इनमें से 6 लोगों की बॉडी परिवार को सौंप दी गई। भास्कर ने इस रिपोर्ट में बताया था कि डीएनए रिपोर्ट आने में इतना वक्त इसलिए लगा कि मरने वाले ज्यादातर लोग तंबाकू खाते थे इसलिए उनके दांतों से टिशू निकालने में दिक्कत हो रही थी।

भुवनेश्वर एम्स के कैंपस में खड़े कंटेनर, जिनमें डेड बॉडी रखी गई हैं। इन कंटेनरों में 24 घंटे बिजली की जरूरत होती है और 6 महीने शव सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
मोदी सरनेम केस में राहुल की 2 साल की सजा बरकरार, कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी
गुजरात हाईकोर्ट ने मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की 2 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस केस के अलावा राहुल के खिलाफ कम से कम 10 केस पेंडिंग हैं। ऐसे में सूरत कोर्ट के फैसले में दखल देने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने अब सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है।
23 मार्च 2023 को सूरत कोर्ट ने राहुल को 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके अगले दिन ही उनकी सांसदी चली गई थी। अगर राहुल की ये सजा बरकरार रहती है तो 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे में कांग्रेस चाहती है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उनकी सजा खत्म कर दी जाए।
. मैकडॉनल्ड्स ने बर्गर से टमाटर हटाया, कहा- अच्छी क्वालिटी के टमाटर नहीं मिल रहे

मैकडॉनल्ड्स ने सीजनल इश्यू की वजह से कुछ समय के लिए बर्गर से टमाटर को हटा दिया है।
मैकडॉनल्ड्स ने बर्गर से टमाटर को हटा दिया है। कंपनी ने कहा कि ऐसा कुछ समय के लिए किया गया है। सारी कोशिशों के बाद भी अच्छी क्वालिटी के टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं। उधर, पिछले दो हफ्तों में टमाटर के दाम में 566 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। उत्तराखंड के गंगोत्री में टमाटर 250 रुपए प्रति किलो मिल रहा है।
2 जुलाई को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बेमौसम बारिश की वजह से ही टमाटर के दाम बढ़े हैं। जैसे ही हिमाचल और कर्नाटक से टमाटर की आवक शुरू होगी दाम नीचे आ जाएंगे।
मैकडॉनल्ड्स ने बर्गर से टमाटर को हटा दिया है। मैकडॉनल्ड्स इंडिया की नॉर्थ एंड ईस्ट फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा सीजनल इश्यू की वजह से कुछ समय के लिए किया गया है। सारी कोशिशों के बाद भी हमें अच्छी क्वालिटी के टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं।
फ्रेंचाइजी ने कहा कि हम इसका समाधान खोज रहे हैं और जल्द ही इसे हम हमारे आइटम्स में शामिल करेंगे। उधर, भारी बारिश के कारण देश में टमाटर की कीमत 250 रुपए तक पहुंच गई है। उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में टमाटर 250 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। वहीं उत्तरकाशी जिले में ये 180 से 200 रुपए प्रति किलो के भाव बिक रहा है।

2016 में भी टमाटर की फसल खराब होन के कारण मैकडॉनल्ड्स ने अपने मेन्यू से टमाटर हटा दिया था।
पढ़िए मैकडॉनल्ड्स इंडिया की नॉर्थ एंड ईस्ट फ्रेंचाइजी का पूरा बयान…
फूड क्वालिटी और सेफ्टी के हाइएस्ट स्टैंडर्ड्स के लिए कमिटेड एक ब्रांड के रूप में, हम क्वालिटी और सेफ्टी चेक के बाद ही सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। सीजनल इश्यूज के कारण और हमारे सभी प्रयासों के बावजूद, हम ऐसे टमाटर नहीं खरीद पा रहे हैं जो हमारे वर्ल्ड क्लास क्वालिटी चेक से पास हो सके। इसलिए, हम अपने कुछ रेस्तरां में मेन्यू से टमाटर हटा रहे हैं।’
स्टेटमेंट में कहा कि ‘यह एक टेंपररी इश्यू है और हम अपने ग्राहकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम उन्हें मेन्यू में वापस लाने के सभी संभावित तरीकों पर विचार कर रहे हैं। टमाटर बहुत जल्द हमारे मेन्यू में शामिल होगा।’ साल 2016 में भी नॉर्थ एंड ईस्ट फ्रेंचाइजीज ने टमाटर को अपने मेन्यू से बाहर कर दिया था। तब भी इसका कारण टमाटर की खराब क्वालिटी थी।
वेस्ट और साउथ फ्रेंचाइजीज ने भी 10-15% स्टोर्स पर टमाटर सर्व करना बंद किया
उधर, मैकडॉनल्ड्स इंडिया की वेस्ट और साउथ फ्रेंचाइजीज ने भी 10-15% स्टोर्स पर टमाटर सर्व करना बंद कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि मानसून के दौरान ‘फ्रूट फ्लाइज’ एक आम परेशानी हैं। इस कारण खराब टमाटर के बैचों को हटा दिया जाता है। यह एक मौसमी समस्या है जिसका सामना हर रेस्टोरेंट मानसून में करता है।
पिछले साल UK में भी ऐसा हुआ था
पिछले साल यानी 2022 में सप्लाई चेन की समस्या के कारण मैकडॉनल्ड्स ने अपने UK रेस्तरां में टमाटर को मेन्यू से बाहर कर दिया था। फास्ट फूड की दिग्गज कंपनी ने कहा था कि उसे अपने कुछ प्रोडक्ट में टमाटर की मात्रा में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सप्लाई चेन यूक्रेन पर रूस के आक्रामण, ब्रेक्जिट और कोविड के कारण था।
मणिपुर हिंसा पर अमेरिका बोला- भारत ने मदद मांगी तो हम तैयार; कांग्रेस बोली- US दखल न दे
अमेरिका ने मणिपुर में जारी हिंसा पर चिंता जाहिर की है। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि अगर भारत मदद मांगता है तो हम उसके लिए तैयार हैं। अमेरिका का कहना है कि ये भारत का आंतरिक मसला है, लेकिन हम वहां शांति चाहते हैं। इस पर कांग्रेस ने कहा कि हमारे आतंरिक मामलों पर US दखल न दे।
मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी हिंसा में 136 लोगों की मौत और 419 लोग घायल हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह सहित कई भाजपा नेता मणिपुर का दौरा कर चुके हैं। लेकिन राज्य में हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। 65,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। आगजनी की 5 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
BJP ने 4 राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए; राजस्थान की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को मिली

भाजपा ने राजस्थान और MP समेत 4 राज्यों में चुनाव प्रभारियों की घोषणा की। केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश, ओपी माथुर को छत्तीसगढ़ और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का जिम्मा सौंपा गया है। चारों राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
प्रहलाद जोशी को 2022 में उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया था, जहां विधानसभा चुनाव में BJP ने 70 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भूपेन्द्र यादव OBC समुदाय से आते हैं। MP के 230 में से 60 विधायक OBC वर्ग के हैं। राज्य की 18 से 20 सीटें ऐसी हैं, जहां यादव वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। ऐसे में भाजपा भूपेन्द्र यादव को MP की जिम्मेदारी देकर OBC वोटर्स को साधने की कोशिश कर रही है।
मस्क ने जुकरबर्ग को लीगल एक्शन की धमकी दी, कहा- कॉम्पिटिशन ठीक है, पर चीटिंग नहीं
एलन मस्क ने जुकरबर्ग को नोटिस भेजकर लीगल एक्शन लेने की धमकी दी है। मस्क ने आरोप लगाया है कि मेटा ने उनके पूर्व कर्मचरियों को नौकरी पर रखा। उनसे खुफिया जानकारी ली, ताकि ट्विटर जैसा ऐप बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कॉम्पिटिशन ठीक है, लेकिन चीटिंग नहीं।
जुकरबर्ग ने ट्विटर जैसा ऐप थ्रेड्स लॉन्च किया है। 24 घंटे में 7 करोड़ लोग इससे जुड़ गए। मस्क की कंपनी ट्विटर अब ब्लू टिक देने के पैसे ले रही है। पोस्ट पढ़ने की सीमा भी तय कर दी है। ऐसे में लोगों का मानना है कि थ्रेड्स एप जल्द ही ट्विटर से बड़ा हो जाएगा।
कांग्रेस ने हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया, छत्तीसगढ़ को ATM समझती है: PM मोदी

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री का पारंपरिक आदिवासी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया।
PM मोदी ने रायपुर में कहा कि छत्तीसगढ़ का निर्माण भाजपा ने किया है। यहां के लोगों को भाजपा ही समझती है। पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने गंगा जी की झूठी कसम खाई। शराबबंदी समेत 36 वादे किए, लेकिन वादे पूरे नहीं किए। हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया। कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक ATM की तरह है।
राज्य में चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। PM मोदी की जनसभा से पहले अमित शाह भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। 2018 में 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 68, जबकि BJP को केवल 16 सीटें मिली थीं।
खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोकी, बद्रीनाथ हाईवे बंद हुआ; उत्तराखंड में बादल फटा
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। अधिकारियों ने बताया है कि मौसम ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग अमरनाथ दर्शन कर चुके हैं। वहीं, उत्तराखंड में पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते बद्रीनाथ हाईवे भी बंद कर दिया गया। पिछले 10 दिनों में यह हाईवे चौथी बार बंद हुआ है।
उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते बद्रीनाथ हाईवे भी बंद है। पिछले 10 दिनों में यह हाईवे चौथी बार बंद हुआ है। वहीं, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में शुक्रवार को बादल फटने से पुल बह गया। यहां चल गांव में 200 लोग फंस गए हैं। रेस्क्यू करने जा रही SDRF की टीम भी फंस गई।
उधर, हिमाचल प्रदेश में कालका-सोलन हाईवे पर अचानक पहाड़ों से पत्थर गिरने शुरू हो गए। एक कार पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं।
गुरुवार को देश भर में खराब मौसम से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ही बिजली गिरने से 13 लोगों की जान चली गई।
दोनों रूट पर रोकी गई है अमरनाथ यात्रा
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते पहलगाम और बालटाल दोनों रूट पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। अधिकारियों ने बताया है कि मौसम ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग अमरनाथ दर्शन कर चुके हैं।
उधर, केरल के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अलप्पुझा के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। एक हजार से ज्यादा लोगों को रिलीफ कैंपों में शिफ्ट किया गया है।
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु।
इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: बिहार, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, महाराष्ट्र के मराठावाड़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें..

केरल के अलप्पुझा जिले के निचले इलाकों में फंसे लोगों को रेस्क्यू टीम ने निकाला।

केरल में स्ट्रैचर को कंधे पर रखकर लोगों ने मरीज को हॉस्पिटल में पहुंचाया।

केरल के काझिकोड में बारिश के चलते नदियों और नालियों का जलस्तर बढ़ गया है।

उत्तराखंड के चमोली में छिनका के पास पहाड़ों से पत्थर गिर गए, जिसके चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद करना पड़ा।

उत्तराखंड के धाराचूला में बादल फटने से पुल टूट गया और एक गांव में 200 लोग फंस गए।

उत्तराखंड के हरिद्वार में भारी बारिश के बाद एक घर गिर गया। उसके मलबे की चपेट में आने से एक कार को भी नुकसान पहुंचा।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक रेलवे अंडरपास में पानी भर गया, जिसमें एक कार फंस गई।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बारिश के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे की मिट्टी खिसक गई।

अमृतसर में एक युवक कुछ इस तरह बारिश से बचता नजर आया।

गोवा में तेज बारिश के बाद समुद्र में तेज लहरें उठीं।

बारिश के बाद बिहार के दरभंगा जिले के एक पुलिस स्टेशन में पानी भर गया।
राहुल गांधी को मिली सजा के खिलाफ12 जुलाई से कांग्रेस का मौन सत्याग्रह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज मोदी सरनेम संबंधित मानहानि मामले में गुजरात हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। उनकी सजा बरकरार रहेगी। इसपर कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इसके बाद इस सजा के खिलाफ पूरे देश में मौन सत्याग्रह मनाने का निर्णय लिया है। खबर के मुताबिक इसमें पार्टी अध्यक्ष खरगे सहित तमाम नेता कार्यकर्ता भाग लेंगे।
सुप्रीम कोर्ट का मुस्लिम महिलाओं के तलाक से जुड़ी याचिका पर विचार करने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया जिसमें बिना मध्यस्थता के मुस्लिम महिलाओं के तलाक को अवैध घोषित करने और उनके बच्चों के पुनर्वास के लिए कदम उठाने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से कहा कि इसी तरह के कई मामले पहले से ही लंबित हैं और वह उनमें हस्तक्षेप कर सकते हैं।पीठ ने कहा, ‘क्योंकि याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत उठाए जाने वाले विषय पर कुछ याचिकाएं लंबित हैं, इसलिए याचिकाकर्ता को उचित आवेदन दायर करके लंबित कार्यवाही में हस्तक्षेप करने की अनुमति दी जाती है।’उच्चतम न्यायालय शाइस्ता अंबर और ‘न्यायबोध फाउंडेशन’ की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें बिना मध्यस्थता के मुस्लिम महिलाओं के तलाक को अवैध घोषित करने का अनुरोध किया गया है।
ईडी ने सिसोदिया और उनकी पत्नी की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त की
दिल्ली शराब घोटाले में फंसे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। ED ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया, अमनदीप सिंह ढाल, गौतम मल्होत्रा और राजेश जोशी की ₹52.24 करोड़ की संपत्ति अटैच की। इसमें मनीष सिसोदिया की ₹7.29 करोड़ की दो संपत्ति है। ₹1934 करोड़ के इस शराब नीति घोटाले में ED अब तक ₹128.78 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है।
बालासोर ट्रेन हादसे में सीबीआई का एक्शन, 3 इंजीनियर गिरफ्तार
बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सीबीआई ने 3 लोगों, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मोहंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद अमीर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को सीआरपीसी की धारा 304 और 201 के तहत गिरफ्तार किया है।





