अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज मिलेगा टी-20 का नया वर्ल्ड चैंपियन, दिल्ली में प्रदूषण से लॉकडाउन की नौबत

Share

1. मणिपुर में टेरर अटैक, कर्नल के साथ पत्नी और बेटे की भी मौत

मणिपुर में सेना के काफिले पर उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 5 जवानों की जान चली गई। इस हमले में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला और बेटे आशीष त्रिपाठी की भी मौत हो गई है। घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई। मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट ने इस अटैक की जिम्मेदारी ली है।
2. गढ़चिरौली के जंगलों में 10 घंटे चली मुठभेड़, 26 नक्सली मारे गए
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने 26 नक्सलियों के मार गिराने का दावा किया है। SP अंकित गोयल ने बताया कि जिले के ग्यारापट्टी के जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सलियों का आमना-सामना हुआ था। यह मुठभेड़ सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चली। इसमें 50 लाख के इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुंबड़े के मारे जाने की भी खबर है।
3. मुंबई को बम से दहलाने की धमकी, रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ी
महाराष्ट्र के कई शहरों में चल रही हिंसा के बीच मुंबई को बम से दहलाने की धमकी दी गई है। यह धमकी 26/11 आतंकी हमले की बरसी से महज 13 दिन पहले फोन पर दी गई। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को किसी ने फोन कर पूरे शहर को उड़ाने की बात कही। देर रात पुलिस ने कॉलर की पहचान कर ली। वह मां के साथ दुबई में रहता है और मानसिक रूप से बीमार है।
4. दिल्ली में पॉल्यूशन से लॉकडाउन, एक हफ्ते के लिए स्कूल-ऑफिस बंद
दिल्ली में पॉल्यूशन के बिगड़ते हालात के कारण संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गई है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक सप्ताह के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए हैं, जबकि सभी सरकारी कर्मचारियों को भी वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। केजरीवाल ने कहा कि हम संपूर्ण लॉकडाउन के तौर-तरीकों पर भी विचार कर रहे हैं। प्राइवेट गाड़ियों को बंद करने का भी सोच रहे हैं।
5. अवैध क्रिप्टो एक्सचेंज से टेरर फंडिंग, PM मोदी ने पूछा- इसे कैसे रोक रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेरर फंडिंग और काला धन जमा करने वालों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का जरिया बने अवैध क्रिप्टो एक्सचेंज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है। उन्होंने इसे लेकर फाइनेंस मंत्रालय, RBI और गृह मंत्रालय के अफसरों के साथ मीटिंग की। सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी ने साफ तौर पर पूछा कि क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलराइज करने के लिए कौन से कदम उठाए गए हैं।

6. महाराष्ट्र के अमरावती में लगातार दूसरे दिन हिंसा के बाद कर्फ्यू

महाराष्ट्र के अमरावती में लगातार दूसरे दिन हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां के राजकमल चौक और गांधी चौक पर सुबह हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे। इसमें से कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। हालात को देखते हुए पुलिस ने पहले धारा 144 और फिर कर्फ्यू लगा दिया। अफवाहें न फैलें, इसके लिए इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है।
​​​​​​​

7. 62 खिलाड़ी खेल पुरस्कार से सम्मानित, नीरज चोपड़ा समेत 12 को खेल रत्न
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 62 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन और 10 को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा गया। सबसे पहले टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा का सम्मान किया गया। सिल्वर जीतने वाले रवि दहिया को भी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है।
​​​​​​​

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. प्राइवेसी ग्लासेस का फीचर ला रहा एपल, इससे बगल में बैठे लोग नहीं देख पाएंगे किसी की मोबाइल स्क्रीन
  2. SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका, 1 दिसंबर से EMI से पेमेंट करने पर देना होगा प्रोसेसिंग चार्ज
  3. NSA डोभाल की चेतावनी- युद्ध का तरीका बदल चुका है, अब समाज को बांटकर भी देश तोड़े जा सकते हैं

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
​​​​​​​इसरो ने स्पेस प्रोग्राम शुरू करने के 45 साल बाद आज के ही दिन मिशन मून फतह किया था। 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान लॉन्च किया गया। इसी चंद्रयान में एक डिवाइस लगा था- मून इम्पैक्ट प्रोब यानी MIP। इसने 14 नवंबर 2008 को चांद की सतह पर उतरकर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत का दबदबा बढ़ाया। ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बन गया। इससे पहले सिर्फ अमेरिका, रूस और जापान ही ऐसा करने में कामयाब हो सके थे। इसी डिवाइस ने चांद की सतह पर पानी की खोज की। यह इतनी बड़ी खोज थी कि अमेरिकी एजेंसी नासा ने भी भारत की पीठ थपथपाई थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें