आसाराम MDM में भर्ती, अनुयायी पहुंच रहे अस्पताल
नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की तबीयत बिगड़ गई है। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद आसाराम को मंगलवार देर रात मथुरादास माथुर अस्पताल (MDM) में भर्ती कराया गया है। इसे अवसर बनाते हुए आसाराम के अनुयायी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर MDM आ रहे हैं। कोई चेहरे पर दुपट्टा तो कोई तौलिया बांधकर आसाराम तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
किन्नरों ने ट्रैफिक कांस्टेबल को पीटा
मुंबई किन्नरों ने ट्रैफिक कांस्टेबल की पिटाई कर दी। विक्रोली ट्रैफिक डिवीजन में कार्यरत विनोद सोनावणे छेड़ानगर जंक्शन के पास ड्यूटी पर तैनात थे। ऑटो से गुजर रहे किन्नरों को उन्होंने रोककर ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने को कहा। बस उनका इतना कहना था कि किन्नरों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। कांस्टेबल की यूनिफॉर्म भी फट गई। पुलिस ने आरोपी चार किन्नरों को अरेस्ट कर लिया है।
नल से पानी भरने के विवाद में हत्या
इंदौर में नल से पहले पानी भरने के विवाद में हत्या हुई है। मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के गोमा की फेल का है। यहां रहने वाला कल्लन पठान गन्ने के जूस का ठेला लगाता था। पास ही जीतू उर्फ जितेंद्र रहता है। दोनों के घरों के बीच सरकारी नल लगा है। यहीं से दोनों और मोहल्ले के दूसरे लोग पानी भरते हैं। जीतू ने कल्लन की चाकू मारकर हत्या कर दी।





