मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई हैं। राज्य सरकार ने 25 IAS अफसरों और 186 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों समेत कुल 211 अफसरों के ट्रांसफर किए हैं।
शासन ने पहले 25 आईएएस और 42 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की तबादला लिस्ट जारी की। इसके बाद दूसरी लिस्ट में 144 SAS अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। विधानसभा चुनाव के पहले तीन साल से अधिक समय से एक ही जगह जमे अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
सूची में पढ़िए आईएएस अफसरों के तबादले..



इन SAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में मध्य प्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के कार्यपालक संचालक रोहन सक्सेना निवाड़ी के जिला पंचायत सीईओ बनाए गए हैं। भोपाल की अपर कलेक्टर माया अवस्थी फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन में जॉइंट कंट्रोलर बनाई गई हैं। सीहोर के अपर कलेक्टर डॉ. बृजेश सक्सेना मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक होंगे। इंदौर के अपर कलेक्टर राजेश राठौड़ औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर में कार्यपालक संचालक बनाए गए हैं। भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त शाश्वत सिंह मीणा मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर



भोपाल में हेड कॉन्स्टेबल की बेटी शव मिला
राजधानी के रातीबड़ थना क्षेत्र में गुरुवार को युवती का शव मिला है। पता चला है कि युवती गौतम नगर थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल की बेटी है। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती के गले में चाकू के निशान मिले हैं। रातीबड़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।
नर्मदापुरम में CMHO ऑफिस में अकाउंटेंट समेत 3 लोग घूस लेते पकड़ाए
नर्मदापुरम में सीएमएचओ ऑफिस में अकाउंटेंट समेत 3 लोगों को घूस लेते पकड़ा है। तीनों 50 हजार रुपए मांग रहे थे। गुरुवार को लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने यहां छापा मारा। आरोपी अकाउंटेंट महेश मांझी मेवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष नागइज, सहायक ग्रेड 3 गजेंद्र वर्मा सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान के लिए 50 हजार रुपए कमीशन मांग रहे थे। शिकायतकर्ता निर्मला दडवाल जैसे ही 30 हजार रुपए देने आए, लोकायुक्त की टीम ने पकड़ लिया।
8 अगस्त को शहडोल आएंगे राहुल गांधी, 26 को अमित शाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अगस्त में मध्यप्रदेश आएंगे। राहुल गांधी 8 अगस्त को शहडोल के ब्योहारी आएंगे। 13 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे सागर में सभा करेंगे। AICC से कार्यक्रमों को मंजूरी मिल चुकी है।
शहडोल के बाद राहुल गांधी आदिवासी बहुल बड़वानी जिले में आ सकते हैं। AICC को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर जिले में से किसी एक जगह सभा का प्रोग्राम भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो बड़वानी या झाबुआ में से किसी एक जगह राहुल गांधी का दौरा फाइनल हो सकता है। MP कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे के उज्जैन दौरे का भी प्रस्ताव भेजा गया है।
22 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भोपाल दौरा प्रस्तावित है। इसके बाद 26 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल आएंगे। वे यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे। यहां वे भाजपा नेताओं की बैठक करेंगे। दूसरे दिन 27 जुलाई को दोबारा बैठक के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 5 – 6 अगस्त को समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव खजुराहो के दौरे पर रहेंगे।

अगस्त में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी MP के दौरे पर रहेंगे। – फाइल





