अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*54 साल बाद खुला बांकेबिहारी मंदिर का खजाना..,खजाने में खाली संदूक और आभूषणों के खाली बाॅक्स मिले*.

Share

वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर का रहस्यमयी खजाना तो खुल गया है लेकिन अब एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है आखिर खजाने का माल कहां गया। उम्मीद तो यह लगाई जा रही थी कि खजाने में कीमती हीरे, जवाहरात हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। कमेटी के सदस्य सेवायत ने भी सवाल खड़ा किया और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की प्रशासनिक अधिकारियों से बात कही है।

खजाने में खाली संदूक और आभूषणों के खाली बाॅक्स मिले जो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। गौरतलब है कि श्री बांकेबिहारी मंदिर में 54 वर्षों से बंद मंदिर का तोषखाना जब खोला गया तो उसमें निकले सामान को लेकर सभी को आश्चर्यचकित रह गए। 

श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है कि खजाना तो खुल गया लेकिन सवाल जरूर खड़ा कर गया, आखिर सारी चीजें कहां चली गईं। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। वह अगली मीटिंग में भी इस बात को प्रमुखता के साथ उठाएंगे। अध्यक्ष से मांग करेंगे कि वह इस मामले जांच कराएं। ऐसा कैसे हो सकता है कि खाली डिब्बे निकलें और माल नहीं। साथ ही बक्से के कुंदे भी कटे निकले। यह मामला अब बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

Banke Bihari Temple News: Banke Bihari Temple treasure opened after 54 years in vrindavan in mathura

इस तोषखाने में कोई भी कीमती वस्तु नहीं निकली। वहां एक संदूक निकला। जिसमें कुंदे टूटे हुए हैं। जब बक्सा खोला गया तो उसमें देखा कि उसमें आभूषणों के खाली डिब्बे रखे थे। इसे देखकर काफी चर्चाएं होने लगीं। वहीं कुछ बर्तन और लकड़ी का सामान अभी तक मिला है। जिसकी लिखापढ़ी के बाद दोबारा सामान को तोषखाने में रख दिया है और उसे सील कर दिया है। आगामी दिनों में फिर से यह तोषखाना खुल सकता है। अभी दो और संदूक बाकी हैं, जिन्हें खोला नहीं गया है। यह आस कम ही है कि उनके भीतर कुछ निकलेगा।

Banke Bihari Temple News: Banke Bihari Temple treasure opened after 54 years in vrindavan in mathura

बांकेबिहारी मंदिर।

दो बार हो चुकी हैं चोरी
सेवायत सदस्य दिनेश गोस्वामी यह भी बताते हैं कि इस तोषखाने में दो बार चोरी की वारदात भी हो चुकी हैं। पहली चोरी सन 1926 और दूसरी चोरी 1936 में। सन 1971 में यह खजाना कोर्ट के आदेश पर सील किया गया था। क्या उससे पहले ही माल निकाला गया, इन सभी बातों के रहस्य से पर्दा उठना चाहिए।

Banke Bihari Temple News: Banke Bihari Temple treasure opened after 54 years in vrindavan in mathura

सेवायतों ने किया हंगामा
मथुरा के वृंदावन में वृंदावन श्री बांकेबिहारी मंदिर का खजाना (तोषखाना) 54 वर्ष के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन फिलहाल कोई बेशकीमती चीज इसमें नहीं मिली। खजाने में पीतल के बर्तन, संदूक और आभूषणों के खाली बॉक्स ही मिले हैं। अफसरों की निगरानी में दिल्ली से आए सीए ने पूरे सामान की सूची बनाई। खजाने में बड़े पैमाने पर हीरे, जवाहरात होने की बात कही जा रही थी मगर ऐसा कुछ नहीं निकला। इस दौरान सेवायतों ने हंगामा और नारेबाजी भी की। इसके बाद खजाने को फिर से सील कर दिया गया।

Banke Bihari Temple News: Banke Bihari Temple treasure opened after 54 years in vrindavan in mathura

हाईपावर्ड कमेटी ने दिए थे आदेश
श्री बांकेबिहारी मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी ने अपनी पहली बैठक में मंदिर के खजाने (तोषखाना) को खोलने के आदेश दिए थे। चूंकि तोषखाना में कोर्ट की सील लगी हुई थी तो प्रशासन ने सिविल जज जूनियर डिवीजन को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने 18 अक्तूबर को खजाना खोलने की तिथि नियत की थी। दोपहर एक बजे हाईपावर्ड कमेटी और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मंदिर पहुंची। 

Banke Bihari Temple News: Banke Bihari Temple treasure opened after 54 years in vrindavan in mathura

काटे गए ताले
कमेटी के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने तोषखाने के द्वार पर दीप जलाकर पूजा की। जंग लगे ताले को कटर से काटा गया। बरसों से बंद पड़े खजाने में गैस निकली। इसके बाद मलबा नजर आया। मलबे की सफाई करने के बाद टीम ने अंदर पहुंचकर तोषखाने को चेक किया। इसी दरम्यान दो सांप निकलने के कारण टीम पीछे हट गई। 

Banke Bihari Temple News: Banke Bihari Temple treasure opened after 54 years in vrindavan in mathura

बांकेबिहारी मंदिर में आभूषण के खाली बाॅक्स।

वन विभाग की टीम ने सांपों को पकड़ा। इसके बाद तलाशी कराई गई। खजाने में अभी तक पीतल के बर्तन, संदूक, लकड़ी का चौखटनुमा मंदिर और आभूषणों के खाली बॉक्स ही निकले हैं। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि खजाने में कोई कीमती वस्तु नहीं मिली है। दोबारा जरूरत हुई तो कोर्ट के आदेश पर इसे फिर से खोला जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें