अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Share

ऑल इंडिया लायर्स यूनियन मेरठ, इकाई द्वारा प्रदेश कमेटी के आह्वान पर लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, में मारे गए किसानों और दिल्ली में धरना दे रहे 600 से अधिक किसानों की मौत होने के उपलक्ष्य में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नानक चंद सभागार, कचहरी, मेरठ, में किया गया। 

   सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह किसानों की हत्या सरेआम सरकारी गुंडागर्दी और सरकारी हत्या का प्रयास है। उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी हुई है। यह जलियांवाला बाग हत्याकांड की याद दिलाता है इसमें निहत्थे लोगों को मारा गया है।    सभा में यह भी कहा गया कि सरकार किसानों के आंदोलन को किसी भी तरह से हिंसक आंदोलन बना देना चाहती है ताकि यह आंदोलन हिंसा की भेंट कर जाए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि हत्यारों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सभा में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद हुए सभी किसानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 

   श्रद्धांजलि सभा में ज्ञान प्रकाश सलोनिया, तेजवीर सिंह, रंजना चौधरी, फैजी तरन्नुम, श्याम सिंह, सत्येंद्र सिंह, धर्म सिंह सत्याल, कृष्ण कुमार, कय्यूम अली, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रवीण भारती, रविंद्र सिंह, शेर जमा, अशफाक, जावेद, विजय शर्मा, अजय कुमार, अजीत, मनजीत, बृजपाल दबथुआ, कृष्ण पाल सिंह, प्रदेश सचिव ब्रजवीर सिंह, जिला सचिव राजकुमार गुर्जर, जिला अध्यक्ष अब्दुल जब्बार खान और मुनेश त्यागी आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें