सीधी।मध्य प्रदेश जिला सीधी आज बस से जेपी अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री के कर्मचारी ड्यूटी रीवा से बघवार फैक्ट्रीआ रहे थे घटना छुहिया घाटी गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत छुहिया घाटी में भीषण सड़क हादसा आज सुबह करीब 8:30 बजे घटित हुआ जिसमें 3 शिक्षकों की मौके पर मौत हो गई आधा दर्जन से ज्यादा शिक्षकों की गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। प्राप्त जानकारी अनुसार रोज की तरह आज सुबह भी रीवा से स्कूल बस m.p.17 p 1170 अल्काट्रेक सीमेंट प्लाट बघवार मझिगवां द्वारा संचालित विद्यालय आदित्य हायरसेकंडरी स्कूल व आदित्य पब्लिक स्कूल के लिये 7 बजे रीवा से स्कूल के शिक्षकों को लेकर आ रही थी,जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन शिक्षकों के सवार होने की खबर थी। जैसे ही बस छुहिया घाटी चढ़ने लगी तभी सीमेंट प्लांट मझिगवां से राखड़ लेकर जा रहे बल्कर m.p. 66 h 1767 अनियंत्रित होकर बस के ऊपर पलट जाने से उसमें सवार करीब तीन शिक्षक गिरीस त्रिपाठी, रज्जन मिश्रा व प्रतिभा पाण्डेय की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल है। जिनमें शिक्षिका आबिदा खान, गीतांजलि वर्मा, अंजना शर्मा व नीता मिश्रा वंही शिक्षक शशिभूषण सिंह राठौर, पदमाकान्त शुक्ला व हनीश खान घायल है। जिसमें हनीश खान व पदमाकान्त की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें आई सी यू में भर्ती किया गया है। जिसकी सूचना अन्य वाहनों के चालकों द्वारा थाना गोविंदगढ़ व पुलिस चौकी पिपरांव को दी गई , सूचना पाते ही चौकी प्रभारी पिपरांव विशाल शर्मा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुच कर आनन फानन में बचाव कार्य सुरु किया, तब तक बस में सवार शिक्षकों के ऊपर गरम राखड़ की लपेट में आने से एक शिक्षिका और 2 शिक्षक सहित तीन शिक्षकों की मौके पर मौत हो चुकी थी। जबकि कई शिक्षक गंभीर रूप से घायल थे, चौकी प्रभारी विशाल शर्मा द्वारा अन्य घायलों को स्टॉप की मदत से 108 एंबुलेंस बुलाकर विंध्या अस्पताल रीवा भेज दिया गया है जंहा उनका उपचार चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। खबर लिखे जाने तक रीवा शहडोल मार्ग पर भीषण जाम लगा है।जिसकों हटाने में पुलिस बल लगा हुआ है।
You may also like
देश-दुनिया : तेल सप्लाई रोकने पर ईरान को अमेरिका की धमकी, एलपीजी संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत
Share ईरान के साथ संघर्ष में 140 अमेरिकी सैनिक घायल, 8 की हालत गंभीर; पेंटागन ने जारी किया बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव का असर अब पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका, ईरान और इस्राइल के...
11 min read
अमेरिका बमबारी में बिजी और चीन ने रच दिया भविष्य का चक्रव्यूह:शी जिनपिंग का 141 पन्नों का ‘वॉर प्लान’
Share ईरान युद्ध के बीच दुनिया की नजरें बमबारी पर हैं, लेकिन असली खेल लंदन के इंश्योरेंस दफ्तरों में हो रहा है. 7 बड़े P&I क्लब्स ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में कवरेज खत्म कर दी है. इसके कारण बिना एक भी समुद्री सुरंग...
5 min read
सऊदी अरब और अमेरिका के रिश्तों में दरार:रूस की ओर झुक रहा सऊदी अरब!
Share सऊदी अरब अब खुलकर अमेरिका को जवाब देने लगा है. उधर-रूस बचाव में उतर आया है ईरान जंग ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने दशकों पुराने गठबंधनों की नींव हिला कर रख दी है. वाशिंगटन को उम्मीद थी कि इस युद्ध में उसका अस्सी...
7 min read




