उपरोक्त तीनो ही जगहें पश्चिम बंगाल के अंदर आती हैं और ये पश्चिम बंगाल की उत्तरी दिशा मे पड़ती हैं जहाँ से थोड़ा आगे असम का बॉर्डर लगता है, साथ ही तीन अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर भी इसके साथ लगते हैं जिनमे भूटान, बांग्लादेश और नेपाल हैं। आज हमे यह समझना है कि उपरोक्त तीन जगहों मे क्या फर्क है और क्या समानता है।
सिक्किम, दार्जिलिंग या फिर भूटान जाते समय हमे इन तीन जगहों से गुजरना होता है लेकिन रेल से घूमने जाने वाले पर्यटक अक्सर इन तीन जगहों मे कन्फ्यूज़ रहते हैं।
लेकिन आज आपको स्तिथि साफ हो जाएगी।
● जलपाईगुड़ी उत्तरी दिशा मे पड़ने वाला पश्चिम बंगाल का एक जिला है। इसी जिले के दो मुख्य शहर हैं, न्यू जलपाईगुड़ी यानी NJP और दूसरा है सिलीगुड़ी।
● जलपाईगुड़ी एक बड़ा जिला है और इसी जिले के दो मुख्य रेलवे स्टेशन हैं जिनमे एक NJP है दूसरा सिलिगुड़ी है।
● जलपाईगुड़ी से ही लगता, पश्चिम बंगाल का एक दूसरा जिला है दार्जिलिंग जिसमे आता है सिलीगुड़ी
अब आपको ये समझना है कि किस जगह घूमने के लिए आपको किस रेलवे स्टेशन पर उतरना चाहिए।
●अगर आप दार्जिलिंग घूमने जा रहे हैं तो आपके लिए NJP बेस्ट है, लेकिन आपकी गाड़ी अगर सिलीगुड़ी रुकती है तो आप वहाँ भी उतर सकते हैं। दार्जिलिंग की दूरी NJP से 77 किलोमीटर है और सिलीगुड़ी से ये 86 किलोमीटर है। दोनो ही जगह से आपको दार्जिलिंग के लिए शेयर्ड टैक्सी मिल जाती हैं। शेयर्ड टैक्सी मे आपको मैक्स या सूमो गाड़ी मिलती है और किराया है लगभग 400 रुपये।
●अगर आप सिक्किम-गैंगटॉक जा रहे हैं तो भी यही दोनो रेलवे स्टेशन आपके काम के हैं, दोनो ही जगह से गैंगटॉक की दूरी मे लगभग 5 किलोमीटर का फर्क है। आपको दोनो ही जगह से गैंगटॉक के लिए शेयर्ड टैक्सी मिल जाती हैं। शेयर्ड टैक्सी मे आपको मैक्स या सूमो गाड़ी मिलती है और किराया है लगभग 500 रुपये।
● अगर आप भूटान घूमने जा रहे हैं तो आपके लिए NJP यानी न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन ठीक है लेकिन अगर आपकी गाड़ी पश्चिम बंगाल के ही न्यू अलीपुरद्वार स्टेशन पर रुकती है तो इससे अच्छा कोई विकल्प नही हो सकता क्योंकि NJP स्टेशन से भूटान बॉर्डर 140 किलोमीटर है लेकिन न्यू अलीपुरद्वार से केवल 58 किलोमीटर ही है, इस तरह आप केवल एक घंटे में भूटान बॉर्डर पहुँच सकते हैं। NJP से भूटान बॉर्डर यानी जयगाँव की शेयर्ड टैक्सी (इनोवा) 1000/- रुपये लेती है,
न्युअलीपुद्वार से शेयर्ड टैक्सी (वैगन R) 300/- रुपये लेती है।
शेयर्ड टैक्सियां आपको दार्जिलिंग या सिक्किम के गैंगटॉक तक छोड़ देती हैं। दोनो ही जगह पर आगे घूमने या साइटसीन के लिए आप तीन से साढ़े तीन हजार पर डे पर गाड़ी बुक कर सकते हैं। भूटान घूमने वालों को ये टैक्सी जयगांव छोड़ती हैं लेकिन भूटान घूमने के लिए कोई शेयर्ड टैक्सी का विकल्प नही है।





