अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सोनकच्छ से राजेंद्र वर्मा का टिकट कटने पर केंद्रीय मंत्री तोमर को BJP कार्यकर्ताओं ने घेरा

Share

भोपाल

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में बुधवार दोपहर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का घेराव कर दिया। तोमर पार्टी कार्यालय से बाहर जा रहे थे, तभी सोनकच्छ के बीजेपी कार्यकर्ता उनकी कार के आगे आ गए। वे ढोल और नगाड़ों के साथ पार्टी ऑफिस पहुंचे थे।

ये कार्यकर्ता सोनकच्छ से पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र वर्मा का टिकट काटने की वजह से नाराज हैं। उन्होंने पार्टी ऑफिस में नारेबाजी की। हंगामा बढ़ते देख कार्यालय का गेट बंद करना पड़ा। समर्थकों का दावा है कि करीब ढाई हजार लोग टिकट बदलवाने की मांग को लेकर भोपाल पहुंचे हैं।

पार्टी ऑफिस में सोनकच्छ के BJP कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। हंगामा बढ़ते देख कार्यालय का गेट बंद करना पड़ा।

पार्टी ऑफिस में सोनकच्छ के BJP कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। हंगामा बढ़ते देख कार्यालय का गेट बंद करना पड़ा।

भोपाल में पुलिसकर्मी को डंडे से पीटा

भोपाल के अयोध्या नगर में शराब कारोबारियों ने पुलिसकर्मी पर डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कल्याण सिंह रात एक बजे शराब दुकान बंद कराने पहुंचा था। इससे नाराज होकर आरोपी अजीत द्विवेदी और भूपेंद्र सेंगर ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे कार सवार ने वीडियो बना लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें