आज़ादी के अमृत महोत्सव पर वसुंधरा फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला मे अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ मे *विविधता में एकता -ग़रीबी, अशिक्षा, बीमारी से मुक्ति का मूलमंत्र * पर आयोजित विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंदजी ने कहा कि सब में परमात्मा विराजमान है अतः सबके लिए जीना है,सबको सहारा देना है। ऐसा तभी होगा जब ज्ञान पैदा होगा।स्वामीजी न कहा कि यह रास्ता वसुंधरा फ़ाउंडेशन दिखा रहा है उसे आगे बढ़ाने में मदद देना है।
मुख्य वक्ता हास्य व्यंग्य के प्रमुख हस्ताक्षर *स्माईल मैन* श्री सर्वेश अस्थाना जी ने अपने उदबोधन में कहा विविधता मे एकता के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं ।आज़ादी की लड़ाई में सफलता का मुख्य करण हमारी एकता थी। उन्होंने बहुत ही रोचक उदाहरणों से विविधता मे एकता पर प्रकाश डाला। यशस्वी कवि श्री मुकुल महान ने संकट के समय एक रह कर संकट का मुक़ाबला करने की बात की।उन्होंने कविता के माध्यम से विविधता मे एकता का सुंदर संदेश दिया।प्रसिद्ध साहित्यकार महेंद्र भीष्मजी का लेखन अपने आप मे विविधता मे एकता की मिसाल है। उन्होंने अपनी दक्षिण की यात्रा का वर्णन करते हुए अपनी बात कही तथा इसे समाज जी मुख्य धारा में आने का मार्ग बताया।वरिष्ठ साहित्यकार अखिलेश श्रीवास्तव चमनजी ने अपना अध्यक्षीय भाषण कुछ बात है की हस्ती मिटती नहीं हमारी, कह कर शुरू किया।उन्होंने कहा कि हमारी सम्वेदनायें एक हैं। शिक्षा बाक़ी सारी कमियों को दूर करती है।
श्री राकेश श्रीवास्तव ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि वसुंधरा फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य,रोग निरोधक,सफाई,जल एवं पर्यावरण संरक्षण,साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों को समर्पित संस्था है। संस्था इन क्षेत्रों मे अपना योगदान दे रही है।संस्था का मानना है कि विविधता में एकता -ग़रीबी, अशिक्षा, बीमारी से मुक्ति का मूलमंत्र है। संस्था सरकारी स्कूल के बच्चों एवं अन्य वंचित वर्ग के लोगों के बीच कार्य करती है lसंस्था का मुख्य उद्देश्य गांधीजी के कहे अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का प्रयास करना है lवसुंधरा फ़ाउंडेशन का मूल मंत्र है ‘समाज को वापस करो,गिव बैक टू सोसाइटी’!प्रसिद्ध उदधोषिका विदुषी श्रीमती बिंदु जैन ने अपने विशिष्ट अंदाज मे मंच संचालन कर के कार्यक्रम को विशिष्ट गरिमा प्रदान की। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय उपाध्याय ने स्वामी मुक्तिनाथानंद जी सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। श्री अवधेश शुक्ला ने सबको धन्यवाद किया तथा सचिव श्रीमती मीनू श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।





